शुजय म्यूजिक प्रा.लि. ने 3 फिल्में एक साथ किया शुरू, जल्द ही देखने को मिलेगा

भोजपुरी इंडस्ट्री में शुजय म्यूजिक प्रा.लि. कदम रखते ही नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जी हां! शुजय म्यूजिक प्रा.लि. ने एक साथ तीन फिल्मों की शुरूआत किया है, जोकि बैक टू बैक जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। निर्माणाधीन तीनों भोजपुरी फिल्मों में से फ़िल्म ‘अंग्रेजी बहू’ की बात करें तो इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यामिनी सिंह और निसार खान नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक संजीत कुमार हैं। संगीतकार रोशन सिंह हैं। वहीं दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘मंजुलिका’ के निर्देशक चंदन सिंह हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘दादा जी की छड़ी हूं मैं’ के निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। संगीतकार रोशन सिंह हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में कुंदन भारद्वाज अपर्णा मलिक और विनोद मिश्रा हैं। इन फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगह पर चल रहा है।

गौरतलब है कि शुजय म्यूजिक प्रा.लि. के ओनर शुभम सिंह एक सुलझे हुए फिल्म निर्माता और फिल्म मेकर हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के उत्थान के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। उनका मानना है कि प्रतिभाशाली कलाकारों व टैलेंटेड डायरेक्टर्स को बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में करने को मिले, जिससे भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों को अच्छी से अच्छी पारिवारिक फिल्में देखने को मिले। उन सभी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही समाज में लोग जागरूक भी हों। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को और भी ज्यादा ऊंचाई पर ले जाने के लिए तत्पर हैं। वे अच्छे से अच्छे सब्जेक्ट पर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही म्यूजिक कंपनी के माध्यम से बेहतरीन से बेहतरीन भोजपुरी गानों का निर्माण करके भोजपुरिया श्रोताओं को आनंदित कर रहे हैं और नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts