स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘टिकुलिया आके साटी सइयाँ जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
बंगाली बाला स्नेहा बकली की शानदार अदायगी से भरपूर और सिंगर सरस्वती सरस्वती सरगम की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘टिकुलिया आके साटी सइयाँ जी’ आडियंस के बीच आ गया है। इस लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। स्नेहा बकली की अदा और नजाकत के साथ यह सांग खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में स्नेहा बकली पर्पल कलर की साड़ी पहने बिजली गिरा रही है। यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जोकि श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इस गाने में सरस्वती सरगम की मधुर आवाज का जादू खूब चल रहा है, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा स्नेहा बकली का पति परदेस में नौकरी करने गया है। जिसके ना रहने पर पत्नी को कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। वह अपने पति को फोन पर अपनी व्यथा बताते हुए कहती है कि…
‘अरे करेला कमाई कवन बहरे हो, सोना अस जवानी मोर हहरे हो, मय धन हो जाई माटी सइयाँ जी, ए जी रउरा बिना बिगड़त होलिया, टिकुलिया आके साटी ए सइयाँ जी…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘टिकुलिया आके साटी सइयाँ जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। जिसके स्वर पर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कमर तोड़ डांस का तड़का लगाया है। इस गाने के गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply