स्नेहा बकली, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘ए हो पिया तोहरे चलते’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

भोजपुरी इंडस्ट्री में रोजाना एक से बढ़कर गाने रिलीज हो रहे हैं। जिन्हें दर्शकों की खूब वाहवही भी मिल रही है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज देश मे ही नहीं विदेशों मे भी भोजपुरी गाने बड़े ही चाउ के साथ देखे व सुने जा रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया लोकगीत ‘ए हो पिया तोहरे चलते’ रिलीज किया गया है। जिसमें बंगाली बाला स्नेहा बकली ने परफॉर्म किया है। इस गाने स्नेहा अपने ऑनस्क्रीन पति से झगड़ा करती है और कहती हैं कि ‘हमरा से रजऊ हो लड़ के झगड़ के, घुमि के लहर लेत बाड़ा तू शहर के, थक गईल बानी हाथ मलते मलते, थक गईल बानी हाथ हो मलते मलते, ए हो पिया तोहरे चलते, कर जाईब काम कुछ गलते,ए हो पिया तोहरे चलते…’

इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह गाना बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है, जिसका फिल्मांकन देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कोई बॉलीवुड का हिंदी सॉन्ग देख रहे होंगे। गाने में स्नेहा ने बहुत ही बढ़िया परफॉर्म किया है। स्नेहा बहुत ही अच्छी डांसर होने के साथ-साथ एक बढ़िया अभिनेत्री भी हैं। इस गाने में हमने सिचुएशन के हिसाब से सभी प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया है, वही गाना दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है, जिसके लिए मैं सभी दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

वही गाने को लेकर स्नेहा बकली ने कहा कि मुझे इस गाने में चांस देने के लिए निर्माता रत्नाकर कुमार जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जिन्होंने मेरे अंदर के कलाकार को पहचान और मुझे अपनी कंपनी में एक्सक्लूसिवली साइन किया। जब मुझे इस गाने के बारे में बताया गया था तो मैंने इसके लिए झट से हां कर दी। इस गाने को पति पत्नी की खूबसूरत नोकझोंक के ऊपर बनाया गया है। वही गाना दर्शकों के बीच आ चुका है। मैं दर्शकों से इस गाने को अपना आशीर्वाद देने की अपील करती हूं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत ‘ए हो पिया तोहरे चलते’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन हैं। कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहिर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *