भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की नामचीन सिंगर गोल्डी यादव और भोजपुरी सिने वर्ल्ड की पॉपुलर अदाकारा काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में मजेदार भोजपुरी लोकगीत ‘हीरो हैंडसम बाड़ा’ श्रोताओं व संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी मधुर और सुरीली आवाज में सिंगर गोल्डी यादव गाया है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी कमाल की अदाकारी किया है।वह पर्पल कलरफुल कोट पैंट पहने बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही है, साथ ही वह अपनी अदाओं से सबको दीवाना मस्ताना बना रही है। पतली कमर की लचकदार ठुमके लगाकर सबको मंत्रमुग्ध कर रही है। इस गाने उसकी कातिल अदा देखते ही बन रही है।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह लोकगीत मनोरंजन से भरपूर है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिलती है। इस लोकगीत का बहुत अच्छा निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही प्यारा है। इस गाने को गाते समय मुझे बहुत अच्छा लगा था। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हीरो हैंडसम बाड़ा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने वेस्टर्न लुक में अदायगी गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply