फिल्म ‘हमरे भौजी के बहिनिया’ के खलनायक समीर सिंह ने भोजपुरी गाना ‘जमके हिलाव कमरिया’ में दिखाया रंगदारी

बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘हमरे भौजी के बहिनिया’ में फिल्म निर्माता व निर्देशक समीर सिंह ने खल भूमिका से काफी सुर्खियां बटोरा था। इस फ़िल्म में उनके रोल की काफी सराहना की गई है। अब वे म्यूजिकल वीडियो भोजपुरी गाना ‘जमके हिलाव कमरिया’ में रंगदारी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। डांस और मस्ती से भरपूर इस गाने में समीर सिंह नृत्यांगना के ऊपर की रुपयों की बरसात करते हुए नजर आ रहे हैं। जोकि देखने में बहुत ही अच्छा लग रहा है।

बता दें कि त्रिपुर सुंदरी फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘जमके हिलाव कमरिया’ के निर्माता समीर सिंह हैं। इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह और राहुल तिवारी ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार दुर्गेश राय, संगीतकार प्रशांत सिंह हैं। निर्देशक समीर सिंह इस वीडियो सांग का निर्देशन किया है। इस गाने में स्वीटी सिंह, अजय कुमार और समीर सिंह ने शानदार परफार्मेंस किया है। डीओपी पंकज सोनी, एडीटर दीपक डीके हैं। आर्ट वर्क पुरुषोतम कुमार का है। सांग की रिकॉर्डिंग रागनी स्टूडियो वाराणसी में किया गया है।

गौरतलब है कि सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘हमरे भौजी के बहिनिया’ में वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह के ऑपोजिट समीर प्रताप सिंह ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाया था, जिससे उन्होंने काफी ख्याति अर्जित किया और अब भोजपुरी गाना ‘जमके हिलाव कमरिया’ में रंगदारी दिखा रहे हैं। इस म्यूजिकल वीडियो सांग में उनका तेवर और अलग अंदाज देखकर लोग वाह-वाह कह रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *