Tag: #Breking#news#india
-

क्षणे क्षणे बदले तहरो मिजाज बबुनी, धोखेबाज बबुनी उड़नबाज बबुनी
काहे लउके ना अब तहरा बंगाल बबुनी ? उड़नबाज बबुनी चालबाज बबुनी ।
कतना सुविधा मिलल ?
कतना पईसवा ?
बंगला आ गाड़ी मिलल ,
आ कि जमीनवा ?
दीदीया का देहली तोहके ?
हमके बताव,
साची साची कह बहिना ,
कुछो ना छिपाव,कईसे कईल जाई तहरो इलाज बबुनी? धोखेबाज बबुनी उड़नबाज बबुनी ।
सबे खराबी दिखे ,
तहरा ही देश में ।
बड़ तू गद्दार बाड़ू,
हिन्दू के भेष में ।
छाती रोज पिटतारू,
रोजगार चाही ।
एगो दूगो आऊर ,
औडी सौडी कार चाही।केतना केतना घटिया तहरो मिजाज बबुनी ? धोखेबाज बबुनी उड़नबाज बबुनी ।
-

ओवैसी ने पाकिस्तान को एक बार फिर से लताड़ा है
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को एक बार फिर से लताड़ा है. ओवसी ने पाकिस्तान से कहा कि तुम भारत से आधा सदी पीछे हो. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है. ओवैसी ने महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ बिल को लेकर लोगों को रविवार को संबोधित किया. उन्होंने इस पब्लिक मीटिंग के दौरान पाकिस्तान पर प्रतिक्रिया जाहिर की.
-

शशि थरूर ने भुट्टो की बयानबाजी को कहा, “उकसावे वाली बयानबाजी”
शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो के भारत की सिंधु जल संधि निलंबन पर दी गई धमकी को “उकसावे वाली बयानबाजी” करार दिया.
थरूर ने कहा, “हमारा पाकिस्तान पर कोई आक्रामक इरादा नहीं है, लेकिन अगर वे कुछ करते हैं, तो उन्हें प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए. अगर खून बहेगा, तो संभवतः वों उनके ही हिस्से में ज्यादा होगा.”
-

पड़ोसी बुराई पर उतर आए, तो राजा का कर्तव्य है प्रजा की रक्षा करना
संघ प्रमुख ने दिया संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है बड़ा एक्शन !
नई दिल्ली में एक पुस्तक के विमोचन के बाद मोहन भागवत ने कहा- आतताइयों से मार न खाना तथा गुंडागर्दी करने वालों को सबक सिखाना भी धर्म है।
-

सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार सहयोगियों को पकड़ा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना के जवान अलर्ट मोड पर हैं।
इस घटना में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हो गई है, जिसमें 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी नागरिक शामिल है। बांडीपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े हैं।
फिलहाल भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना के जवान आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रहे हैं।
-

आतंकवादियों ने कर दी हत्या, 5 दिन पहले ही हुई थी शादी
ये भारतीय नौसेना अधिकारी, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (आयु 26 वर्ष) और उनकी पत्नी हिमांशी की तस्वीर है, जो कोच्चि में तैनात थे, जब वह छुट्टी पर पहलगाम थे। वह हरियाणा के निवासी थे और हाल ही में 16 अप्रैल यानि पांच दिन पहले उनका विवाह हुआ था।
हम सबकी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। यह घटना आतंकवाद के क्रूर चेहरे को और भी अधिक उजागर करती है, और हमें यह याद दिलाती है कि हम सभी को इस प्रकार की हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।
-

अगर हमला हमास के तरीके से है , तो जवाब इजरायल से भी खतरनाक तरीके से दिया जाए
बहुत हो गया…!
अब भयानक बदला लेने का समय है।
अब समय आ गया है कि सीमा के दोनों ओर इन आतंकवादियों के हर सुरक्षित ठिकाने को मलबे में बदल दिया जाए, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह इस्राएल ने ग़ाज़ा में किया है, उसी तरह कश्मीर खाली कराया जाए।
अब कोई बातचीत नहीं।
केवल बदला… बहुत भयानक बदला…!!!
जिस तरह इस्राइल ने ग़ाज़ा में लिया है, और ले रहा है। -

डीजल और पेट्रोल हो सकते हैं सस्ते
बड़ी ख़बर: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद, कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट।
पिछले 5 सालों में पहली बार कच्चे तेल में आई रिकॉर्ड गिरावट।
5 साल में पहली बार कच्चे तेल में इतनी गिरावट दर्ज हुई।
केंद्र सरकार के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के दाम गिरेंगे।
पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की पूरी संभावना है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संकेत दिए थे।
तेल कंपनियों के पास दाम घटाने का विकल्प खुला है।
-

बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी को लेकर शिकायत
बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी को लेकर शिकायत, दिग्विजय सिंह की FIR दर्ज करने की मांग.
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
इस शिकायत में उन्होंने योग गुरु रामदेव के खिलाफ कथित तौर पर ‘शरबत जिहाद’ पर अपनी टिप्पणी के जरिए धार्मिक नफरत फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की है.
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य सिंह ने भोपाल के टीटी नगर पुलिस स्टेशन का रुख किया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) और 299 के साथ-साथ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया.
‘बिक्री बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो’
कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर रामदेव द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो की ओर इशारा किया, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह धार्मिक भावनाओं को भड़काने और पतंजलि आयुर्वेद प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए बनाया गया था.
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अग्रवाल के हवाले से कहा, “हम शिकायत की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे.”
“बाबा रामदेव ने क्या कहा ?”
योग गुरू बाबा रामदेव ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया था कि बाजार में मशहूर शरबत बेचने वाली कंपनी अपने मुनाफे से मस्जिदें और मदरसे बनवा रही है.
इस दौरान उन्होंने लोगों को पतंजलि का गुलाब शरबत खरीदने की भी अपील की .
बाबा रामदेव के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई.
“119 साल पुरानी है रूह अफजा”
रूह अफजा की शुरुआत भारत की आजादी से पहले उस समय हुई थी, जब 1907 में यूनानी हर्बल चिकित्सा और हमदर्द दवाखाना के संस्थापक हकीम हाफिज अब्दुल मजीद ने इस शरबत को इजाद किया था.
जानकारी के मुताबिक उन दिनों गर्मी के मौसम में लोग डिहाईड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों को खूब शिकार होते हैं. ऐसे में हकीम अब्दुल मजीद ने फलों, जड़ी-बूटियों और फूलों के अर्क से रूह अफजा बनाई.
न सिर्फ रूह अफ्जा का स्वाद लोगों के दिल ओ दिमाग पर छा गया बल्कि यह भारत का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला शरबत बन गया.
“हमदर्द और पतंजलि का कारोबार”
रूह अफजा बनाने वाली हमदर्द लेबोरेट्रीज न सिर्फ शरबत के लिए नहीं जानी जाती है, बल्कि कंपनी सिंकारा, रोगन बाबाद शिरीन, साफी, जोशीना और स्वालीन जैसे प्रोडक्ट्स भी बनाती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2016 में रूह अफजा ने करीब 600 करोड़ का कारोबार किया था.
वहीं, 2018 में हमदर्द लेबोरेट्रीज ने अपने 1000 करोड़ की सेल करने का लक्ष्य रखा था.
दूसरी ओर बाबा रामदेव की पतंजलि के प्रोडक्ट भारत के घर-घर तक पहुंच चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पतंजलि ने 2023-24 में कुल 9,335 करोड़ का कारोबार किया था…।









