Tag: #Entertainment#bhojpuri#movie

  • शालू सिंह बनी भोजपुरिया ऑडियंस की क्रश

    शालू सिंह बनी भोजपुरिया ऑडियंस की क्रश

    शालू सिंह बनी भोजपुरिया ऑडियंस की क्रश, क्रेजी हुए फैंस,

    भोजपुरी सिनेमा में सबकी चहेती अभिनेत्री शालू सिंह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर कर सबका दिल जीत रही हैं। वे फिल्मों की शूटिंग के साथ ही साथ सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं।
    बता दें कि यह पूरा साल शालू सिंह के लिए बहुत ही शानदार रहा है। वे अपनी हाईएस्ट टीआरपी वाली भोजपुरी फिल्मों के चलते लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं। उन्हें फ़िल्म समीक्षकों और दर्शकों से भी सराहना मिलती रही है। उनके टैलेंट की बदौलत उन्हें टॉप अभिनेत्रियों में भी स्थान मिला है। वह महिला प्रधान फिल्मों में बेहतरीन रोल करके सबका दिल जीत जीत लेती हैं। सास बहू के फैमिली ड्रामा वाली भोजपुरी फिल्मों में वह घरेलू व संस्कारी बहू के किरदार में जान डाल देती हैं, जिससे हर घर की बहुओं के दिल में वह अपना घर बना चुकी हैं। यही वजह है कि शालू सिंह भोजपुरिया ऑडियंस की क्रश बन गई हैं। वह अब आगामी नववर्ष 2025 में बिग धमाल करने हेतु कमर कस रही हैं।
    गौरतलब है कि शालू सिंह इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री तक सुर्खियों में हैं। उनकी बैक टू बैक तीन भोजपुरी फ़िल्मों सास अनाड़ी बहु खिलाड़ी, हम साथ साथ, ‘झगड़ा गोतीन गोतीन के’ को हाईएस्ट टीआरपी मिली हैं। उन्हें और उनकी फिल्मों को मिल रही बेइंतहा प्यार, आशीर्वाद पर शालू सिंह ने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्हें आगे भी प्यार आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहे और उनकी फिल्में हिट होती रहें।

  • निसार खान और यामिनी सिंह पहली बार एक साथ कर रहे हैं ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग

    निसार खान और यामिनी सिंह पहली बार एक साथ कर रहे हैं ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग

    निसार खान और यामिनी सिंह पहली बार एक साथ कर रहे हैं ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग,

    एक्टर निसार खान और एक्ट्रेस यामिनी सिंह पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग कर रहे हैं। बतौर हीरो-हीरोइन उनकी केमेस्ट्री इस फ़िल्म में फुल टू धमाल मचाने वाली है। जाने माने फ़िल्म निर्देशक संजीत कुमार के निर्देशन शुजाय म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत डिवाइन फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट, सुर प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी में बिग लेबल पर की जा रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग को लेकर फ़िल्म की पूरी यूनिट बहुत उत्साहित है। इस फ़िल्म के निर्माता अतुल पांडेय, अरूप सुर हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक संजीत कुमार ने संभाला है। डीओपी रंजन यादव हैं, जो बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ ऐड फ़िल्म शूट कर चुके हैं। फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं, जिन्होंने उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। संगीतकार रोशन सिंह, डांस मास्टर प्रवीण शेलार, आर्ट डायरेक्टर मोहम्मद वारिस, प्रोडक्शन कंट्रोलर आलोक सिंह, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार निसार खान, यामिनी सिंह, अनूप अरोरा, विद्या सिंह, ज्ञान सिंह, विनीत विशाल, रूपेश मिश्रा, सोनाली मिश्रा, निशा पांडेय, बालकलाकार चाहत आदि हैं।
    इस फ़िल्म को लेकर हीरो निसार खान ने बताया कि ‘फ़िल्म अंग्रेजी बहू जब ऑडियंस के बीच आएगी तो काफी धमाल मचाएगी। इस फ़िल्म की शूटिंग बिग लेबल पर की जा रही है। पहली बार मैं और यामिनी सिंह किसी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हमारी केमेस्ट्री ऑडियंस को बहुत पसंद आने वाली है। हमारी यह फ़िल्म दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने के साथ ही साथ समाज में मैसेज भी देगी।’
    वहीं यामिनी सिंह ने कहा कि ‘इस फ़िल्म में मेरा रोल काफी चैलेंजिंग है, जिसे प्ले करने में मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ जागरूकता लाने का काम करेगी। यह फ़िल्म भोजपुरी के ग्राफ को बढ़ाने वाली हैं। इस फ़िल्म निर्माता अतुल पांडेय, अरूप सुर और निर्देशक संजीत कुमार बहुत अच्छी फिल्म बना रहे हैं।।

  • माही श्रीवास्तव और राजनंदिनी का लोकगीत ‘तोहरेला दिल धड़केला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और राजनंदिनी का लोकगीत ‘तोहरेला दिल धड़केला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और राजनंदिनी का लोकगीत ‘तोहरेला दिल धड़केला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

    भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड और फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और अदायगी की चर्चा सरेआम होती है। उन्हें उनके फैंस और ऑडियंस भरपूर प्यार देती है और अपने पलकों पर बिठाकर रखती है। यही वजह है कि अतिव्यस्त अदाकारा की लिस्ट में टॉप पर आसीन हैं और नित नये गानों से सबका एंटरटेनमेंट करती रहती हैं। इसी क्रम में मधुर आवाज की मल्लिका गायिका राजनंदनी की सुरीली आवाज में बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘तोहरेला दिल धड़केला’ ऑडियंस के बीच आया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगिंग और एक्टिंग का बहुत ही बेजोड़ तालमेल देखने और सुनने को मिल रहा है, जोकि ऑडियंस को बहुत भा रहा है।
    इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने व्हाइट कलर की चोली और लहँगा पहने पानी में आग लगाने वाले कातिल अदा से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने राजा जी के लुक पर मोहित होकर कहती हैं कि…
    ‘जब देखिला फोटुउवा आँख फरकेला, ये राजा तोहरेला दिल हमर धड़केला, सर सर ओढ़नी सरकेला, राजा तोहरेला दिल हमर धड़केला…’
    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ऐसे तो बहुत से वीडियो सांग में मैंने काम किया है और सब गाने मेरे दिल के बहुत करीब हैं। रिलीज हुआ इस वीडियो सांग में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गाने की शूटिंग का लोकेशन बहुत ही शानदार है और फ़िल्मांकन बहुत कमाल का किया गया है। प्रोड्यूसर रत्नाकर सर बहुत अच्छा वीडियो सांग की मेकिंग किये हैं। सर जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगा। उनके प्रोडक्शन में काम करना बहुत बड़ी बात है।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘तोहरेला दिल धड़केला’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदिनी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • शालू सिंह की फ़िल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    शालू सिंह की फ़िल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

     

    देसी गर्ल शालू सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’ का ट्रेलर हुआ ऑउट हो गया है, जिसे काफी सराहना मिल रही है। इस ट्रेलर को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है, जिससे काफी व्यूज यूट्यूब पर मिल रहा है। इस फ़िल्म का ट्रेलर बीफोरयू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म में शालू सिंह और दिग्गज अभिनेत्री किरण यादव की सास-बहू की अनोखी केमिस्ट्री दिखाई गई है, जोकि देखते ही बनता है।
    इस फ़िल्म का निर्देशन टीआरपी किंग डायरेक्टर अजय कुमार झा ने किया है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म के निर्माता जाने-माने प्रोड्यूसर संदीप सिंह, रामा प्रसाद हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है। यह फैमिली ड्रामा से भरपूर फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है। इस फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी और संगीतकार ओम झा हैं।
    इस फ़िल्म को लेकर शालू सिंह कहती है कि ‘अधिकतर बहुएं अपनी सास से परेशान रहती हैं, जोकि फिल्मों में दिखाया जाता है। ऐसे ही बहुत ही प्यारा कॉन्सेप्ट के साथ बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को भरपूर हंसाने और गुदगुदाने का काम करेगी। यह फ़िल्म दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए बनाई गई है। इस फ़िल्म में काम करके बहुत मजा आया और हमारी सास बनी किरण यादव जी से मुझे बहुत सीखने को मिला है। मेरे हसबैंड के रोल में प्रेम सिंह के साथ बहुत बढ़िया तालमेल फिट बैठा है, जो हर किसी को अच्छा लगेगा। डायरेक्टर अजय झा सर हमेशा लीक से हटकर फिल्मों की मेकिंग करते हैं, जो दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ जाती है। उनके डायरेक्शन में काम करने का अलग ही एक्सपीरियंस है। फ़िल्म निर्माता रामा प्रसाद ने बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई है। उनकी जितनी तारीफ करूँ वह ही होगी। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थलों पर की गई है।’

  • अजय माहादेवा ने मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ पूरी किया फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की शूटिंग

    अजय माहादेवा ने मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ पूरी किया फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की शूटिंग

    अजय माहादेवा ने मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ पूरी किया फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की शूटिंग,

    भोजपुरी सिने जगत में अपने अभिनय का परचम लहरा रहे अभिनेता ‘अजय माहादेवा’ एक बार फिर बड़ी कमाल की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ लेकर आने वाले हैं, जिसमें वे फुल टू धमाल मचाने वाले हैं। डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के निर्देशन में अजय माहादेवा भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस मेघा श्री, चाँदनी सिंह एवं पूजा मौर्य के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आएंगे, साथ ही साथ पूजा मौर्य, संजय पांडेय, विनीत विशाल, रोहित सिंह मटरू, अनूप अरोरा, माया यादव, जेपी सिंह, बबलू यादव, सत्या दूबे, लवि ठाकुर, उमाशंकर राय,काजल श्रीवास्तव ,रजनीश सिंह के साथ ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करेंगे।
    गौरतलब है कि इंडिया फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले प्रोड्यूसर सलामत अंसारी सलमान द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के औराई के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। फ़िल्म डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ हैं। लेखक अरविन्द यादव, डीओपी कुणाल जैन, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, डांस मास्टर प्रसून यादव हैं।
    इस फ़िल्म को लेकर हीरो अजय माहादेवा ने बताया कि ‘इस फ़िल्म की शूटिंग का समापन बहुत ही खूबसूरत तरीके से हुआ है। बहुत जल्द आप सबके बीच फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। आप सब अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखें। इस फ़िल्म प्रोड्यूसर सलामत अंसारी सलमान भाई का बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने बहुत अच्छे सब्जेक्ट पर भव्य पैमाने पर इस फ़िल्म को बनाने और रिलीज करने बीड़ा उठाया है। उम्दा सिनेमा की मेकिंग के प्रति उनकी सोच को अमली जामा पहना रहे हैं मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर सुशील सिंह यश जी। उनके निर्देशन में काम करके बहुत अच्छा लगा और बहुत ज्यादा सीखने को भी मिला। एक्ट्रेस मेघा श्री, चाँदनी सिंह, पूजा मौर्य के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा। उनके साथ ही साथ और भी सभी कलाकारों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। यह फ़िल्म सभी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने वाली है।’

  • संजीत कुमार निर्देशित निसार खान, यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

    संजीत कुमार निर्देशित निसार खान, यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

    संजीत कुमार निर्देशित निसार खान, यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू,

    जाने माने फ़िल्म निर्देशक संजीत कुमार के निर्देशन में एक्टर निसार खान और एक्ट्रेस यामिनी सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। शुजाय म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत डिवाइन फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट, सुर प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी में ग्रैंड मुहूर्त विधिवत पूजा अर्चना करके किया गया है। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन, डीओपी, सभी कलाकार सहित फ़िल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। सभी ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    शुभ मुहूर्त के फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। इस फ़िल्म की शूटिंग को लेकर फ़िल्म की पूरी यूनिट बहुत उत्साहित है। इस फ़िल्म के निर्माता अतुल पांडेय, अरूप सुर हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान
    मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक संजीत कुमार ने संभाला है। जो ‘साजिश – कहानी की’, ‘धर्मपत्नी’, ‘बन जा तू मेरी रानी’, ‘मेरे हसबैंड की दुल्हन’, ‘हारमोनियम’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘हिटलर सास’, ‘किस्मत कनेक्शन’ आदि फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। डीओपी रंजन यादव हैं, जो बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ ऐड फ़िल्म शूट कर चुके हैं। फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं, जिन्होंने उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। संगीतकार रोशन सिंह, डांस मास्टर प्रवीण शेलार, आर्ट डायरेक्टर मोहम्मद वारिस, प्रोडक्शन कंट्रोलर आलोक सिंह, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार निसार खान, यामिनी सिंह, अनूप अरोरा, विद्या सिंह, ज्ञान सिंह, विनीत विशाल, सोनाली मिश्रा, निशा पांडेय, बालकलाकार चाहत आदि हैं।
    इस फ़िल्म को लेकर निर्देशक संजीत कुमार ने बताया कि ‘फ़िल्म अंग्रेजी बहू की कहानी बहुत ही हार्ट टचिंग है, जो हर किसी के दिल को छू लेगी। एक पढ़ी लिखी बहू जब घर में आती है तो वह घर परिवार के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करती है। हमारी यह फ़िल्म दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने के साथ ही साथ समाज में मैसेज भी देगी।’
    फ़िल्म निर्माता अतुल पांडेय और अरूप सुर ने संयुक्त रूप में कहा कि ‘हमारी निर्माणाधीन फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। चूँकि सिनेमा समाज का आईना होता है तो हमारा उद्देश्य है कि हम अपनी इस फ़िल्म के माध्यम से समाज में जगरूकता फैलाने के साथ ही हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराएंगे। यह फ़िल्म सिनेमाहॉल में रिलीज होगी और टीवी चैनल पर भी प्रसारित की जाएगी। फ़िल्म के सभी कलाकारों का चयन फ़िल्म की स्टोरी अनुरूप ही की गई है, ताकि सबका रोल नेचरल दिखे। उम्मीद है कि हम दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।’

  • निर्देशक भीरुग बृन्दा की फूला एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘गंगोत्री’ का शुभ मुहूर्त संपन्न

    निर्देशक भीरुग बृन्दा की फूला एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘गंगोत्री’ का शुभ मुहूर्त संपन्न

    निर्देशक भीरुग बृन्दा की फूला एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘गंगोत्री’ का शुभ मुहूर्त संपन्न,

    फ़िल्म निर्देशन और फ़िल्म लेखन में माहिर भीरुग बृन्दा कई फिल्मों का सफल लेखन निर्देशन करने की कड़ी में एक और फ़िल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं, जिसका शुभ मुहूर्त धूमधाम से किया गया है।
    फूला एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म फ़िल्म गंगोत्री का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाने वाला है। जिसकी शूटिंग आगामी 13 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के जिला भदोही में किया जाएगा। फ़िल्म के निर्माता श्याम पति हैं, जो बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। उनके उद्देश्य को कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर निर्देशक भीरुग बृन्दा संभाल रहे हैं। इस फिल्म के लेखक विजय कृति माला हैं, जिन्होंने बेहतरीन फ़िल्म की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार चन्दन सिंह, रक्षा गुप्ता, माया यादव, अर्जुन यादव, साहेब लाल धारी, रिंकू आयुषी, सागर राजा, रीना पाण्डेय, दिव्या सिंह, सूर्यभान तन्हा आदि हैं।
    गौरतलब है कि फ़िल्म निर्माता श्याम पति मनोरंजन से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म का निर्माण करने के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखे हैं। वे सिनेमाहॉल से लेकर टीवी चैनल पर हर वर्ग के दर्शक फ़िल्म देख सकें। वे फ़िल्म के निर्माण में हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रहे हैं। उनके कदम से कदम मिलाकर फ़िल्म निर्देशक भीरुग बृन्दा चल रहे हैं। वे बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग और टेकिंग करने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की जाएगी।

  • संजीत कुमार निर्देशित अतुल पांडेय, अरूप सुर की फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में

    संजीत कुमार निर्देशित अतुल पांडेय, अरूप सुर की फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में

    संजीत कुमार निर्देशित अतुल पांडेय, अरूप सुर की फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में,

    जाने माने फ़िल्म निर्देशक संजीत कुमार के निर्देशन में एक्टर निसार खान और एक्ट्रेस यामिनी सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। शुजाय म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत डिवाइन फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट, सुर प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी में ग्रैंड मुहूर्त विधिवत पूजा अर्चना करके किया गया है। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन, डीओपी, सभी कलाकार सहित फ़िल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। सभी ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    शुभ मुहूर्त के फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। इस फ़िल्म की शूटिंग को लेकर फ़िल्म की पूरी यूनिट बहुत उत्साहित है। इस फ़िल्म के निर्माता अतुल पांडेय, अरूप सुर हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान
    मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक संजीत कुमार ने संभाला है। जो ‘साजिश – कहानी की’, ‘धर्मपत्नी’, ‘बन जा तू मेरी रानी’, ‘मेरे हसबैंड की दुल्हन’, ‘हारमोनियम’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘हिटलर सास’, ‘किस्मत कनेक्शन’ आदि फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। डीओपी रंजन यादव हैं, जो बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ ऐड फ़िल्म शूट कर चुके हैं। फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं, जिन्होंने उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। संगीतकार रोशन सिंह, डांस मास्टर प्रवीण शेलार, आर्ट डायरेक्टर मोहम्मद वारिस, प्रोडक्शन कंट्रोलर आलोक सिंह, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार निसार खान, यामिनी सिंह, अनूप अरोरा, विद्या सिंह, ज्ञान सिंह, विनीत विशाल, सोनाली मिश्रा, निशा पांडेय, बालकलाकार चाहत आदि हैं।
    इस फ़िल्म को लेकर निर्देशक संजीत कुमार ने बताया कि ‘फ़िल्म अंग्रेजी बहू की कहानी बहुत ही हार्ट टचिंग है, जो हर किसी के दिल को छू लेगी। एक पढ़ी लिखी बहू जब घर में आती है तो वह घर परिवार के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करती है। हमारी यह फ़िल्म दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने के साथ ही साथ समाज में मैसेज भी देगी।’
    फ़िल्म निर्माता अतुल पांडेय और अरूप सुर ने संयुक्त रूप में कहा कि ‘हमारी निर्माणाधीन फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। चूँकि सिनेमा समाज का आईना होता है तो हमारा उद्देश्य है कि हम अपनी इस फ़िल्म के माध्यम से समाज में जगरूकता फैलाने के साथ ही हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराएंगे। यह फ़िल्म सिनेमाहॉल में रिलीज होगी और टीवी चैनल पर भी प्रसारित की जाएगी। फ़िल्म के सभी कलाकारों का चयन फ़िल्म की स्टोरी अनुरूप ही की गई है, ताकि सबका रोल नेचरल दिखे। उम्मीद है कि हम दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।’

  • इश्तियाक शेख बंटी निर्देशित ‘चटोरी बहू’ फुल मूवी मात्र छः घंटा में ही एक मिलियन क्लब में शामिल

    इश्तियाक शेख बंटी निर्देशित ‘चटोरी बहू’ फुल मूवी मात्र छः घंटा में ही एक मिलियन क्लब में शामिल

    इश्तियाक शेख बंटी निर्देशित ‘चटोरी बहू’ फुल मूवी मात्र छः घंटा में ही एक मिलियन क्लब में शामिल,

    भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘चटोरी बहू’ फुल मूवी को मात्र छः घंटा में ही एक मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यानि कि यह फिल्म मात्र 6 घंटे में ही एक मिलियन क्लब में शामिल होकर कृतिमान स्थापित कर दिया है। यह फुल मूवी रिलीज होते ही काफी वायरल हो गई है और जल्द ही 10 मिलियन क्लब में शामिल होने वाली है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में स्मृति सिन्हा, जय यादव, किरण यादव, प्रकाश जैस, ज्योति मिश्रा ने कमाल का धमाल मचाया है। जोकि देखते ही बनता है। यह फ़िल्म बीफोरयू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है।
    इस फिल्म को लेकर के इश्तियाक शेख बंटी कहा कि ‘ फ़िल्म “चटोरी बहू’ एक संपूर्ण पारिवारिक फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। इसकी मेकिंग और शूटिंग करते समय बहुत मजा आया था। इस फिल्म के सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है। दर्शकों का बेपनाह प्यार मिलने और मात्र 6 घंटे में एक मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिलने पर मैं सभी दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।’
    गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘चटोरी बहू’ के निर्माता संदीप सिंह, नीलाभ तिवारी हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। कथा पटकथा व संवाद अरबिंद तिवारी ने लिखा है। कांसेप्ट संदीप सिंह का है। मुख्य कलाकार स्मृति सिन्हा, जय यादव, किरण यादव, प्रकाश जैस, ज्योति मिश्रा, साहिल सिद्दीकी, सोनाली मिश्रा, विद्या सिंह, वंदना दुबे, कंचन मिश्रा, प्रिय दीक्षित, अनु ओझा, पल्लवी कोहली, भूपेंद्र सिंह हैं। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार अरबिंद तिवारी, प्यारे लाल यादव कवि हैं। संकलन धरम सोनी, छायांकन डी.के. शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, सोनू प्रीतम, आर्ट डायरेक्टर – अंजनी तिवारी हैं। म्यूजिक, सैटेलाइट और डिजिटल पार्टनर बीफोरयू भोजपुरी है।

  • तीन फ़िल्मों की शूटिंग कम्प्लीट करने के बाद फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी करेंगे पाँच फिल्मों का निर्माण

    तीन फ़िल्मों की शूटिंग कम्प्लीट करने के बाद फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी करेंगे पाँच फिल्मों का निर्माण

    तीन फ़िल्मों की शूटिंग कम्प्लीट करने के बाद फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी करेंगे पाँच फिल्मों का निर्माण,

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी मिसाल कायम करते हुए कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले बैक टू बैक तीन फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है। इसके बाद साथ पाँच फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसका मुहूर्त पिछले दिनों सिवान, बिहार में किया गया था। फ़िल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी तथा सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) द्वारा बनाई जाने वाली सभी पाँच फिल्मों के अलग-अलग निर्देशक और हीरो-हीरोइन होंगे। क्योंकि फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी का उद्देश्य है पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहना और भोजपुरी सिनेमा जगत में अपना अहम योगदान देना। इसी कड़ी में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘हो हल्ला’ को अरविन्द अकेला कल्लू और काजल यादव के साथ पूरी की गई है, जिसके निर्देशक आनन्द सिंह हैं। वहीं दूसरी फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग ऋषभ कश्यप गोलू, शिल्पी राघवानी के साथ पूरी कर ली गई है, जिसके डायरेक्टर शिवजीत कुमार सिंह हैं और तीसरी फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ के हीरो विक्रांत सिंह राजपूत, हीरोइन अपर्णा मल्लिक हैं और निर्देशक दीपक शंकर सिंह हैं।
    गौरतलब है कि जिन पाँच फिल्मों का एक साथ मुहूर्त किया गया था, उन पाँच फिल्मों को अलग-अलग निर्देशक निर्देशन करेंगे। जिनका विवरण इस प्रकार है।
    कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले भोजपुरी फिल्म ‘केहू केतनो दुलारी बाकी माई ना होई’ का निर्माण होगा, जिसके निर्माता नवीन पाठक व गोविन्द गिरी हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। निर्देशक नीलमणी सिंह हैं। लेखक मनोज के. कुशवाहा, संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।’
    कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स प्रस्तुत ‘हम ही हैं ठाठ बनारासिया’ के निर्माता गोविन्द गिरी व नवीन पाठक हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय), निर्देशक कन्हैया एस. विश्वकर्मा हैं। कांसेप्ट एंड प्रोजेक्ट डिजाईनर देव पाण्डेय हैं। कथा, पटकथा व संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।
    कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले देसी लोटा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘महिमा जितिया माई के’ के निर्माता गोविन्द गिरी व नवीन पाठक हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। निर्देशक सुनील माझी हैं। लेखक इन्द्रजीत कुमार, संगीतकार साजन मिश्रा, छायांकन डीके शर्मा, डिजाईनर प्रशांत हैं।
    कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० 7’ के निर्माता नवीन पाठक व गोविन्द गिरी हैं। निर्देशक संजय कुमार श्रीवास्तव हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। लेखक सभा वर्मा, संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।
    कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले ‘प्रोडक्शन नं० 8’ के निर्माता नवीन पाठक व गोविन्द गिरी हैं। निर्देशक दीपक शंकर सिंह हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। लेखक सभा वर्मा, संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।