भोजपुरी सिनेमा के सबके चहेते फ़िल्म लेखक वीरू ठाकुर का जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है। उनका बर्थडे काफी यादगार रहा है। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके चाहने वाले दोस्तों व शुभचिंतकों, सगे-संबंधियों का देर रात से ही फोन कॉल पर, मैसेज पर व सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने वीरू ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना किया कि ‘उनका जीवन हमेशा खुशियां और कामयाबी से हमेशा भरा रहे और वे निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहें। ईश्वर उन्हें बहुत बड़ा मुकाम दें।’ जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना देने वाले सभी लोगों को वीरू ठाकुर ने तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि मेरे जन्मदिन पर को यादगार बनाने के लिए सभी का मैं आभारी हूं आप सब ऐसे ही मुझ पर हमेशा प्यार से बनाए रखिए!’
गौरतलब है कि वीरू ठाकुर ने फिल्मों का लेखन के साथ ही साथ फिल्म निर्देशन भी किया है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘महारानी’ और दूसरी फिल्म लाडो मद्धेशिया और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘वैदेही’ है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन, जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव, सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू, प्रदीप पांडे चिंटू, यश कुमार मिश्रा, रितेश पांडे, ऋषभ कश्यप गोलू सहित कई फिल्म स्टार की फिल्मों का लेखन वीरू ठाकुर ने किया है। भोजपुरिया राजा, गदर, पवन राजा, धड़कन, सत्या, पाकिस्तान में जय श्री राम, तू ही तो मेरी जान है राधा 2, चाहता था, राजा, शेर सिंह, सब से बड़ा चैंपियन, यारा तेरी यारी, क्रेक फाइटर, मुझसे शादी करोगी, टाइगर अभी जिंदा है, बॉस, मजनुआ, जीत, नरसिम्हा, लालटेन, जय शम्भू, सौदागर, कसम पैदा करने वालों की-2, राउडी रॉकी, माई बाबूजी के आशीर्वाद, प्यार जब केहू से हो जाला, कमांडो अर्जुन (भिक्षु), चल हट कउनो देख लिही, राजा डोली लेके आजा, सजन रे झूठ मत बोलो, बिहार का बेटा, अंदाज़, जीना इसी का नाम है, खिलाड़ी, जलवा, नवरात्र, ओमकारा, अगर तुम ना होते, तू ही तो मेरी जान है राधा-3, राघव, संघर्ष 2, ओम, शुभ मंगल सावधान, फ़िदा, आँखें, चिंटू की दुल्हनिया, महारानी, डीएनए (वाई.जितेंद्र), वैदेही, अंग्रेजी बहू सहित हंड्रेड प्लस फिल्में वीरू ठाकुर लिख चुके हैं। उनकी लिखित आने वाली फिल्में कुमकुम भाभी (निर्देशक सुजीत कुमार सिंह), शाहाबाद (निर्देशक प्रेमांशु सिंह), स्वागत, भोजपुरिया राजा 2 हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं।
Leave a Reply