कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने की रेल मंत्री से मुलाकात

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे आज क्षेत्र के विकास के संदर्भ मे केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से कुशीनगर के दो प्रमुख मुद्दों को लेकर मुलाकात किया, जिसमें  पहला मुद्दा, गोरखपुर (सरदार नगर) से कुशीनगर से पडरौना रेल परियोजना को शुरू करवाना, जो कि बौद्ध सर्किट एरिया एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का पर्यटन विकास हेतु आवश्यक है एवं इसके साथ ही उक्त संदर्भ में पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के पत्र को भी माननीय रेल मंत्री को अग्रेषित किया , 

 दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा, ‘छितौनी तमकुही रेल परियोजना’ के भूमि अधिग्रहण के नए सर्वे में पूर्व के चिन्हित जटहा बाजार के निकट ही रेल स्टेशन का निर्माण करवाया जाए, 

उक्त दोनो प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु माननीय रेल मंत्री ने EDPG विकास जैन को जिम्मेवारी सौंपी।

जय हो यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts