फ़ैमिली स्टार ‘जय यादव’ और भोजपुरी क्वीन ‘आम्रपाली दूबे’ एक साथ कई फिल्में करने के बाद एक बार फिर एक साथ एक और भोजपुरी फ़िल्म ‘माँ की लाडली’ की शूटिंग शुरू कर दिये हैं। जी हाँ! भोजपुरिया फ़िल्म सिटी यानि कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में एक बार फिर जय यादव और आम्रपाली दूबे ने चौकिया धाम शीतला मईया का आशीर्वाद लेकर अपनी फ़िल्म ‘माँ की लाडली’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसको निर्देशित कर रहे हैं रवि सिन्हा और निर्माता हैं सत्येन्द्र यादव। इस फ़िल्म को श्रेयस म्यूज़िक स्टूडियो प्रेजेंट कर रही है। फ़िल्म के लेखक की कमान सुरेंद्र मिश्रा ने सम्भाली है। फ़िल्म के कलाकारों की बात करें तो जय यादव और आम्रपाली दूबे के साथ संजय पांडेय,अनूप अरोड़ा, अयाज ख़ान, जे नीलम इत्यादि हैं। फ़िल्म की शूटिंग सिनेमाहाल में रिलीज़ को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़े पैमाने पर की जा रही है। तो तैयार हो जाइए फ़ैमिली स्टार जय यादव की एक और ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देखने के लिए।
गौरतलब है कि फैमिली स्टार जय यादव जब भी कोई फ़िल्म करते हैं तो वह फ़िल्म पूरे परिवार को एक साथ बैठकर फ़िल्म देखने लायक होती है। यही वजह है कि उनकी फिल्में हर घर की पूरी फैमिली पसंद करती है और उन्हें खूब सराहना मिलती है। इसी कारण जय यादव को फैमिली स्टार का खिताब मिला है। भोजपुरिया दर्शकों हर दिल अजीज जय यादव कहते हैं कि ‘मेरे दर्शक ही मेरे देवता हैं, आज मैं जो कुछ भी वह अपने देवतुल्य आडियंस के प्यार और आशीर्वाद से हूं। इसके लिए सभी को तहेदिल से धन्यवाद!’ उन्होंने आगे कहा कि ‘आम्रपाली जी जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही नेकदिल इंसान भी हैं। उनके साथ जब भी कोई फ़िल्म करता हूँ तो उनका बहुत सपोर्ट मिलता है। मैंने उनके साथ पहली बार फ़िल्म मेरे रंग में रँगने वाली किया था, उसके बाद अब तक कई फिल्में उनके साथ कर चुका हूं।’ वहीं निर्देशक रवि सिन्हा और प्रोड्यूसर सत्येन्द्र यादव के बारे में कहा कि ‘रवि सिन्हा जी एक सुलझे हुए निर्देशक हैं। उनके निर्देशन में काम करने पर बहुत सीखने को मिल रहा है। प्रोड्यूसर सत्येन्द्र यादव जी बिग लेबल पर बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं। यह फ़िल्म टीवी चैनल से लेकर सिनेमा हॉल तक रिलीज करने के लिए बनाई जा रही है। ऐसे फ़िल्म प्रोड्यूसर को हमारे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जरूरत है।’
Leave a Reply