योगेश मिश्रा की कोर्ट रूम कॉमेडी शो का तीसरा एपिसोड ‘जिन्न की आजादी’ का ट्रेलर पिचरापा प्लानेट पर रिलीज

प्रतिभाशाली कलाकारों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतरीन मंच देने के लिए आगे आए प्रोड्यूसर डायरेक्टर योगेश मिश्रा की जितनी सराहना की जाए, वह कम ही होगी। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अभिनय के क्षेत्र में बेहतरीन मंच प्रदान करके मिसाल कायम किया है। उन्होंने अपने अभिनय प्रशिक्षण शाला ‘इंडियन फिल्म्स अकैडमी’ से प्रशिक्षित स्टूडेंट्स को जहां अपनी फिल्मों में अभिनय का मौका देते हैं, तो वहीं उन्होंने पिचरापा प्लानेट नाम से यूट्यूब चैनल शुरू करके नये प्रतिभाशाली कलाकरों को बिग प्लेटफॉर्म मुहैया कराया है। इस चैनल पर योगेश मिश्रा ने कॉमेडी से भरपूर कोर्ट रूम कॉमेडी शो का निर्माण पर प्रारंभ किया है, जिसका तीसरा एपिसोड एपिसोड ‘जिन्न की आजादी’ का ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर में हम देख रहे हैं कि किस तरह से नई-नई प्रतिभाएं अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं और लोगों का फुल एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वीडियो डायरेक्ट जीतू भोजपुरिया ने योगेश मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि ‘जैसा कि आप जानते हैं निर्माता-निर्देशक योगेश मिश्रा, जिन्होंने ‘दबंग सरकार’ फिल्म बनाई थी, वह एक बेहतरीन फ़िल्म थी और अभी उनकी रीसेंट में फिल्म आई है जिसका नाम है ‘विद्यापीठ’। आप सब लोगों को पता ही होगा कि उन्होंने इंडियन फिल्म अकादमी खोलकर यूपी बिहार के कलाकारों को बेहतरीन तरीके से अभिनय की शिक्षा दिलाई और उन बच्चों को लेकर ‘पिचरापा प्लानेट’ यूट्यूब का चैनल क्रिएट किया है। लगातार उस पर बच्चों के द्वारा तीन वेब सीरीज लॉन्च हो चुकी है।’

बता दें कि खुशी की बात यह है कि अब योगेश मिश्रा के साथ जुड़ने जा रहे फ़िल्म दबंग सरकार के ही निर्माता श्री दीपक त्रिपाठी ने कहा है कि ‘इन बच्चों का साथ देने के लिए हम कई प्रोजेक्ट में उनको अपने साथ रखेंगे। आप लोग जरूर देखिए चैनल से जुड़िए। आप सब लोग प्यार करिए, अपना साथ दीजिए और बता दीजिए कि यूपी और बिहार के लोगों में कितनी ताकत है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *