सहजनवा थाना क्षेत्र के हरदी निवासी अनारकली पत्नी स्व राजमन के सास कतवारी की शादी महमूदाबाद उर्फ मुगलपुरा थाना खोराबार निवासी भुलान के साथ हुआ था। जिसके दो पुत्र मोतीलाल और शोभी थे। भूलन के निधन के बाद कतवारी अपने दोनों पुत्रों को लेकर कोदई के पास आकर रहने लगी थी। जिनके एक ही पुत्र राजमन थे। कोदई और राजमन के मृत्यु के बाद सम्पत्ति के वारिस राजमन के दो पुत्र संदीप और प्रदीप हुए। लेकिन दो लोगों ने कूटरचित कागजात से भूमि पर अपना नाम दर्ज करा कर हरदी की संपत्ति को कोदई का पुत्र बन कर कई लोगों को बेच दिया है। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, मोतीलाल, प्रहलाद, सुदर्शन, गुड्डू के खिलाफ कूट रचित कागजात से फर्जीवाड़ा कर दूसरे की संपत्ति बेचने का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
Leave a Reply