पत्रकार संगठन की गोला तहसील ईकाई की बैठक एक मई को
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ गोला तहसील की बैठक में एक मई होगी। इस बैठक में गोरखपुर के कलेल्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुए पांचवे स्थापना समारोह के पश्चात संगठन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक गोला के सुंदरम लॉन मैरेज हॉल में दिन के 11 बजे से होगी और इसमें संगठन के गोला के सभी सदस्य व पदाधिकारी भाग लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला के हवाले से देते हुए गोला तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव ने देते हुए इस बैठक में सभी से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया की इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के भी भाग लेने की सम्भववना है।
Leave a Reply