पढ़ने की चाह वाले छात्रों के लिए बेहतर साधन है लाइब्रेरी

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज पुस्तकालय वह स्थान है जहां पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया जाता है जिससे छात्रों की आत्मनिर्भरता बढ़ती है और पढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों को एक बेहतर साधन उपलब्ध कराता है।यह विचार रविवार की शाम कालेज रोड बड़हलगंज पर स्थित विजन लाइब्रेरी का फीता काट उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी गोपाल उर्फ झिन्नू यादव ने व्यक्त किया।
संचालक विजयेन्द्र तिवारी ने बताया कि छात्रों के बढ़ने, सीखने, कौशल बढ़ाने एवं खुद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कालेज रोड पर “विजन” लाइब्रेरी स्थापित की गई है।आज के परिवेश में खासकर बड़हलगंज क्षेत्र में शिक्षा को लेकर लोग जागरुक है परंतु आधुनिक सुविधाओं के अभाव में लोग बेहतर शिक्षा नहीं पा सकते हैं। यह लाइब्रेरी बेहतर शिक्षा के लिए स्थापित की गई है जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए फ्री वाई-फाई, मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था, न्यूजपेपर, ऐतिहासिक पुस्तकें आदि की व्यवस्था रहेगी।पूरा कैम्पस पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरा से लैस होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर माहौल के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर शिवेंद्र तिवारी, अनीस यादव, साहिल पाण्डेय, नीतीश गुप्ता, प्रीति यादव,अर्चना गौंड, सेजल, अनुभव,दीपक,नितिन, सत्यम, मंजीत आदि उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *