बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज कस्बे मे दो पक्षो मे मारपीट मे 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैं।
जुबेर अंसारी की तहरीर पर 05 व पीर मुहम्मद की तहरीर पर 05 लोगों पर गंभीर धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में लगी हैं।
कस्बे के पुराना गोला मुहल्ला निवासी जुबेर अंसारी ने तहरीर में कहा है कि 04 मई की रात उसके भाई पप्पू अंसारी के किराने की दुकान पर छोटू व आलम पुत्रगण पीर मुहम्मद आकर उधार में सामान मांगने लगे। उधार से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए चले गये। थोड़ी देर बाद छोटू, आलम, जाहिद, वाहिद व पीर मुहम्मद लाठी डण्डा लेकर हमला बोल दिया। वही पीर मुहम्मद ने कहा है कि हमारे पान की दुकान पर पान लेने के बाद पैसा मांगने पर विवाद करने लगे। बाद मे उक्त लोग लाठी, डण्डे से मुझे व परिवार पर हमला बोल दिया। जिससे हमलोग घायल हो गये।
Leave a Reply