सोनू बनारसी और संजय पांडेय में हुआ जंग

गायक से नायक बने सोनू बनारसी और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय के बीच जोरदार जंग हुई है। उनका भिड़ंत लोगों के बीच को हैरतअंगेज करने वाला है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनू बनारसी और संजय पांडेय के बीच फाईट सीन फिल्माया गया है। इस फिल्म से सोनू बनारसी बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य हैं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही कमाल की जमने वाली है। लेखक निर्देशक हेमराज वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जहां सोनू बनारसी और मणि भट्टाचार्य पहली बार एक साथ नजर आएंगे। वहीं दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय एक बार फिर हार्डकोर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। हरफनमौला कलाकार बालेश्वर सिंह पॉजेटिव रोल में नजर आएंगे। वरिष्ठ अभिनेता अनूप अरोरा अहम किरदार में दिखाई देंगे। कॉमेडी किंग सीपी भट्ट उर्फ ढेला बाबा और स्टार कॉमेडियन साहेब लाल दर्शकों गुदगुदाने का काम करेंगे। इन सभी भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए दिग्गज हस्तियों ने सोनू बनारसी के अभिनय की तारीफ किये हैं।

उल्लेखनीय है कि एसबीएफ प्रोडक्शन हाउस के बैनर के तले बन रही फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। फिल्म के निर्माता सोनू कुमार हैं। लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा हैं। डीओपी ओम मिश्रा, संगीतकार अमन श्लोक, डांस मास्टर अशोक मैती, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर संगम सुहाना, प्रोडक्शन कंट्रोलर निजाम खान, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मेकअप सोना श्रीवास्तव का है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सोनू बनारसी, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, सीपी भट्ट, साहेब लाल, पूजा सिंह, नीलम, रीता तथा मेहमान भूमिका प्रीति मौर्य हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts