एम्स गोरखपुर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ

Written by

in

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री विपिन सिंह, विधायक (गोरखपुर ग्रामीण) के कर-कमलों द्वारा किया गया।

एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिवार की संपूर्ण सेहत को महिलाओं की देखभाल के माध्यम से सशक्त बनाना है।

अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर निम्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे:

 डुमरी खास
गौनौर
शिवपुर
झरना टोला
एम्स गोरखपुर परिसर

स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध नि:शुल्क सेवाएँ

 रक्तचाप (बी.पी.) की जाँच
ब्लड शुगर (मधुमेह) की जाँच
हीमोग्लोबिन स्तर की जाँच
मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जागरूकता
मुख एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग
नेत्र परीक्षण
मानसिक स्वास्थ्य आकलन
स्वस्थ जीवनशैली पर परामर्श

इसके अतिरिक्त, एम्स परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि आमजन को जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जा सके।

सक्रिय सहयोग करने वाले विभाग

 प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग
सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग
मनोचिकित्सा विभाग
दंत चिकित्सा विभाग
नेत्र रोग विभाग

यह अभियान महिलाओं के समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो परिवार एवं समाज के समग्र स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *