Author: Vinay Tiwari
-

सनातन केवल एक धर्म नहीं जीवन जीने की कला है – रमेश जी
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के लेटाघाट सरयू तट स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर पर आयोजित हिंदू संगम कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाज, संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच पर आमंत्रित मुख्यवक्ताओं ने अपने उद्बोधन में हिंदू धर्म की प्राचीनता, सांस्कृतिक महत्ता और विश्वकल्याण की भावना पर प्रकाश डाला।
गुरुवार को हिन्दू संगम में अपने विचार व्यक्त करते मुख्यअतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश भाई ने कहा कि सनातन केवल एक धर्म नहीं जीवन जीने की कला है।हिंदू सभ्यता सनातन संस्कृति से निकली हुई दुनिया की सबसे प्राचीन और मानवीय सभ्यताओं में से एक है, जिसका मूल भाव ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज किसी पर आक्रमणकारी नहीं रहा बल्कि सदैव शांति, सद्भाव और सहअस्तित्व की राह पर चलता आया है। उन्होंने तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए उन्होंने ईसाई और मुस्लिम मजहबी संस्थाओं द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे धर्मांतरण अभियानों पर चिंता व्यक्त की और समाज को सतर्क रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मानस प्रवक्ता विजय लक्ष्मी शुक्ल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भारत की सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म के वास्तविक स्वरूप से अवगत कराना जरूरी है। इसके लिए मातृ शक्ति को ”धर्म योद्धा” तैयार करने की जिम्मेदारी निभाने का कार्य करना होगा। संत कृष्णानंद शास्त्री ने सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वेदव्रत मिश्र, अध्यक्षता सुभाष जायसवाल व अतिथियों का स्वागत ज्योतिरायण सिंह ने किया।
इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर बड़हलगंज के छात्र/छात्राओं ने प्रधानाचार्य मनीष पाण्डेय के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, विभाग मंत्री डॉ अश्वनी ओझा, विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, विभाग कार्यवाह कौशलेंद्र जी, जिला प्रचारक दीपक जी, श्रीनिवास सोनी, तारकेश्वर वर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल उमेश निगम, गंगा सोनी, राजेश पटवा, रामदेव वर्मा, सत्यम जायसवाल, राजुगुप्त, अमित पटवा, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, शिवम वर्मा, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश निगम, दुर्गेश सोनी, प्रो. चिन्मय गुप्ता, दिलीप निगम, सभासद दीपक शर्मा, रचित उमर, सुरेश उमर, संजय कसेरा आदि लोग मौजूद थे। -

आसाम ने राजस्थान को 4-0 से,व नेपाल ने उड़ीसा कों 2-1से हराया
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को ग्रुप बी के पहले मुकाबले में नेपाल ने एएफसी उड़िसा की टीम को 2-1 से व दूसरे मैच में आरजे फुटबॉल एकेडमी आसाम ने बीएफसी फुटबॉल क्लब राजस्थान को 4-0 से पराजित किया।
गुरुवार को खेले गए पहले मैच में नेपाल के खिलाड़ी करन ने 38 वें मिनट में पहला गोल किया। मध्यांतर के बाद करन ने ही 39 वें मिनट में दूसरा गोल किया। जबकि उड़ीसा की तरफ से सादिक ने 34 वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। उड़ीसा के गोलकीपर मुन्ना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मैच में आसाम के खिलाड़ी एरिक ने 10 वें, कलिंगा ने 19 वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद आसाम के खिलाड़ी कलिंगा व सतीश ने दो गोल ठोक कर 4-0 से जीत दिला दी। निर्णायक मंडल में नूरुद्दीन अंसारी, सरफराज अहमद, राजू, अकेला सिंह, संतोष सिंह रहे। मैच के मुख्य अतिथि गिरिजेश शाही, डॉ एस कुमार, डॉ राहुल श्रीवास्तव, डा परवेज कमाल, डा राहुल श्रीवास्तव रहे। कॉमेंटेटर मुन्ना शाही ने लाइव मैच का प्रसारण कर वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल में अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, आशुतोष शाही, शिव प्रकाश यादव, संदीप तिवारी, बबलू आजाद, कृष्णा मोदनवाल, शैलेन्द्र कुमार ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया इस दौरान भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया। -

स्वराज से सुराज तक का रास्ता सुशासन से होकर जाता है – प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी स्वराज से सुराज का सपना देखते थे और इसके लिए सुशासन को उन्होंने माध्यम बनाया था। उनका मानना था कि स्वराज ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य सुराज होना चाहिए। सुराज अर्थात उत्तरदायी और पारदर्शी शासन भी जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि अटल जी राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में शुचिता, नैतिकता और सिद्धांतवादिता के पक्षधर थे। वे इन सभी की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके नेतृत्व में देश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की। चतुर्भुज स्वर्णिम राजमार्ग योजना,परमाणु परीक्षण,आर्थिक उदारीकरण आदि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां रही। कार्यक्रम में एक अन्य वक्ता डॉ. रामेश्वर पांडेय ने श्री अटल जी को प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप में याद किया।सहायक आचार्य डॉ. किशन लाल ने अटल जी के कवि व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि अटल जी की कविताएं निराशा के अंधकार से आशा के प्रकाश की ओर ले जाती है। इस अवसर पर कई स्वयंसेवकों ने भी अटल जी से सम्बंधित अपने विचारों को व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ. सुधीर कुमार शुक्ल ने किया। डॉ. अजय मिश्र,डॉ. अजय कुमार सिंह,डॉ. विनय,डॉ. वैशाली आदि आचार्य उपस्थित रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
-

परिवार बंधन नहीं, प्रयोगशाला है – शेफाली दीदी
बड़हलगंज में राष्ट्र जागरण नारी सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ का चौथा दिन
गायत्री परिजनों ने चांदी का मुकुट पहना किया सम्मानित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज शान्तिकुंज हरिद्वार के महिला विंग की मुखिया शैफाली दीदी ने कहा कि परिवार बंधन नहीं एक ऐसी प्रयोगशाला है जहां हम हर दिन सीखते हैं कि छोटों को स्नेह और बड़ों को सम्मान कैसे दिया जाय, अहंकार को शांत कैसे किया जाय।
बुधवार को दीदी शैफाली ने उक्त उदगार बड़हलगंज के राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन और गायत्री शक्तिपीठ बड़हलगंज के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्र जागरण नारी सशक्तिकरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुये व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अहंकार जब बढ़ता है, तो व्यक्ति को सबसे आख़िर में पता चलता है, लेकिन परिवार इसे सबसे पहले पहचान लेता है। उन्होंने कहाकि गृहस्थ जीवन ही असली तपोवन है। यही वह स्थान है जहाँ हम स्वभाव की परीक्षा देते हैं, संयम सीखते हैं, मूल्य जीते हैं, और व्यक्तित्व निखारते हैं। गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के वाक्यों का संस्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ सहयोग, संवेदना, साहस और समर्पण मिलते हैं, वहीँ शक्ति जन्म लेती है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गायत्री परिजन एक सूत्र में बंधे है, और वह सूत्र पूज्य गुरुदेव का निःस्वार्थ, अटूट और सर्वसमावेशी प्रेम है। यह प्रेम ही वह आध्यात्मिक आधार है, जिस पर यह संपूर्ण गायत्री परिवार खड़ा है। जो केवल एक संस्था नहीं एक ऐसा प्रेमपूर्ण परिवार है जो युग निर्माण के महान लक्ष्य की ओर अग्रसर है। -

गुरु दीक्षा, यज्ञोपवीत संस्कार और हवन से हुई पूर्णाहुति
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुरनिष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण नारी सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ का समापन पांचवे दिन गुरुदीक्षा, यज्ञोपवीत और अन्य संस्कारों के साथ हवन कर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर गायत्री साधकों को गायत्री परिवार की महिला प्रमुख दीदी शैफाली ने आशीर्वाद दिया और पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में ब्रह्मवादिनी बहन श्यामा राठौर ने गुरु दीक्षा, यज्ञोपवीत व अन्य संस्कारों के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति प्रदान कराई। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार की ही ब्रह्मवादिनी बहन अरुंधती शाह, मंदाकिनी तिवारी, लक्ष्मी साहू, विजयलक्ष्मी यादव, संगीता चंद्राकर के साथ सुभाष मौर्य व धर्मेंद्र यादव ने सहयोग किया गुरुसत्ता के प्रति जगी आस्था और महायज्ञ के दौरान शान्तिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में कार्यक्रम स्थल पर विराट पुस्तक मेला के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था।
पुस्तक मेला में गुरुदेव श्रीराम शर्मा जी द्वारा रचित 3200 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें जीवन के प्रत्येक सरोकार से जुड़ी किताबें मौजूद थी। पुस्तक मेला में पुस्तकों के साथ हिन्दू सनातन परम्परा से जुड़ी अन्य वस्तुओं, हवन कुंड, कुर्ता-धोती, पूजन सामग्री आदि की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिनके प्रति आमजन का उत्साह देखने योग्य था। लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी लाभ उठाया जहां आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा प्रत्येक रोग की चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। महायज्ञ स्थल पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम और जनोपयोगी सुविधाओं से अभिभूत लोगों ने गुरुसत्ता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया।
अन्नपूर्णा रसोई में 20 हजार से अधिक लोगों ने पाया प्रसाद
गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सुबह शाम भोजन प्रसाद की व्यवस्था आयोजकों द्वारा कराई गई थी।
पांच दिन तक चले इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई गई थी, जिसे सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पहुंचे पश्चिमी उप्र. के सम्भल जिले से आए श्रद्वालुओं ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। वहीं स्थानीय स्तर कर श्रीराम सेवा समिति के धीरज तिवारी व अजीत राव ने व्यवस्था किया।
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान संयोजक आलोक सिंह, आयोजक लक्ष्मीनारायण गुप्त, सुभाष विश्वकर्मा अनिल कुमार पाण्डेय, राधेश्याम कुशवाहा, विरेन्द्र नारायण गुप्ता,
राजीव दूबे, डा बांके बिहारी मिश्रा, बसंत गुप्ता, पुरुषोत्तम जायसवाल, मीडिया प्रभारी सन्तोष जायसवाल, गीता कुशवाहा, अतरवासी देवी, संध्या श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, मीरा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुमावती यादव, डा सुनीता सिंह आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया। -

गायत्री साधना और सदभाव से स्वयं व समाज का सुधार संभव – श्यामा राठौर
बड़हलगंज में प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज शान्तिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी बहन श्यामा राठौर ने कहा कि वर्तमान युग परिवर्तन का समय है, हम अपनी सोच, वाणी और कर्म को सही कर, गायत्री साधना और सद्भाव के माध्यम से स्वयं व समाज का सुधार कर सकते है।श्रीमती राठौर ने सोमवार को बड़हलगंज के राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण नारी सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को पावन प्रज्ञा पुराण कथा का रसपान कराते हुए उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गायत्री शक्ति और सद्बुद्धि, आत्म-ज्ञान व लोक-कल्याण के लिए जरूरी दिव्यदृष्टि प्रदान करती है। उन्होंने भगवान विष्णु और नारद संवाद के माध्यम से मानव कल्याण और आत्मज्ञान का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि सद्भाव (अच्छी भावना अंतःकरण से उत्पन्न होता है, जो सदाचार को जन्म देता है। यह सारा ज्ञान और कर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। कथा में ब्रह्मवादिनी बहन अरुंधती शाह, मन्दाकिनी तिवारी, लक्ष्मी साहू, विजयलक्ष्मी यादव, संगीता चंद्राकर ने वाद्ययंत्रों और संगीत के माध्यम से रोचकता प्रदान किया। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए सुभाष मौर्य, धर्मेंद्र यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, गायत्री शक्तिपीठ बासुडीहा के संचालक आलोक सिंह, कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण गुप्त, गायत्री शक्तिपीठ सिधुआपार के संस्थापक अनिल कुमार पाण्डेय, सुभाष विश्वकर्मा, विरेन्द्र नारायण गुप्ता,राजीव दूबे, डा बांके बिहारी मिश्रा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, हरिश्चन्द्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी सन्तोष जायसवाल, मीरा जायसवाल, दिलीप निगम, मनमोहन पटवा एवं बड़ी संख्या में पश्चिमी उप्र के सम्भल से आए महिला पुरुष गायत्री साधक मौजूद थे।
-

आर ए एस विद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के डेरवा स्थित आर ए एस चिल्ड्रेन स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
प्रथम दिन विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें प्राचार्य डॉ राकेश पांडेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि बच्चों में विज्ञान व तकनीकी के प्रति रुचि बढ़ रही है । कार्यक्रम अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने उपस्थित होकर माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की सुरुवात किया ।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विनय शंकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नही । वार्षिकोत्सव में अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा किग्रामीण इलाके के बच्चों को एक सही दिशा निर्देश देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है ।जिस प्रकार इस विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा देखने को मिल रही है वह बच्चों की भविष्य तय करेंगी ।कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर केशव सिंह कैलाश नाथ सिंह भुनेश्वर चौबे गदाधर दुबे अजय दुबे अनिरुद्ध यादव अरुण सिंह सरनाम यादव जय प्रकाश ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे । -

सिक्किम ने जम्मू-कश्मीर,व पटना ने बड़हलगंज को हराया
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिग क्लब(रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच छानपुर फुटबॉल क्लब जम्मू कश्मीर व स्टार फुटबॉल क्लब सिक्किम,तथा दुसरा मैच नेशनल स्पोर्टिग क्लब बड़हलगंज व एवीएफसी पटना के बीच खेला गया। जिसमें सिक्किम ने पेनाल्टी शूट से जम्मू-कश्मीर को1-0से व पटना ने बड़हलगंज को 3-0से हराया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि अनुराग चंद, रानू शाही, सात्विक चंद विकास सिंह उज्जैन सुधीर सिंह रहे।निर्णायक नूरूद्दीन अंसारी,सरफराज,राजू कुमार,अंकोला सिंह, संतोष कुमार रहे। कमेन्ट्री मुन्ना शाही ने किया।रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, राज शर्मा, अबू बकर, शिव प्रकाश यादव,बबलू तिवारी,संदीप तिवारी, इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार, आजाद अहमद बबलू, कृष्णा गुप्ता, डॉक्टर इकबाल, अहमद तहसीन अहमद, शैलेंद्र कुमार बौद्ध, कमरुद्दीन, योगेश विश्वकर्मा, मोहसिन कमाल,पप्पू बॉक्स, अब्दुल हक मास्टर अरविंद कुमार मास्टर सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-

ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बड़हलगंज को हराकर नेपाल बना विजेता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ओल्ड के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच काठमांडू इलेवन क्लब नेपाल ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट के आयोजन मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने विजेता टीम नेपाल को 61 हजार एवं उपविजेता बड़हलगंज की टीम को 41 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया। सोमवार को ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बड़हलगंज एवं नेपाल के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में 1-1 गोल कर बराबरी पर रही। खेल के 13 वें मिनट में नेपाल के खिलाड़ी कृपा ने गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में बड़हलगंज के खिलाड़ी अलदाबो ने 12 वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 गोलकर बराबरी पर रही। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीम बराबरी पर रही। अंत में पेनल्टी शूटआउट में नेपाल की टीम ने बाजी मार लिया। इस दौरान अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज अहमद, श्रवण जायसवाल, मोहम्मद यूसुफ, संयोजक राम नगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।









