Author: Vinay Tiwari

  • सीआईएसएफ दिल्ली व सीवान, मऊ व बक्सर बिहार के बीच होगा सेमीफाईनल मुकाबला

    सीआईएसएफ दिल्ली व सीवान, मऊ व बक्सर बिहार के बीच होगा सेमीफाईनल मुकाबला

           स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी        बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सिवान और मऊ के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं। सिवान के भरत ने चौथे मिनट में पहला गोल किया, लेकिन मऊ ने गौरव चौहान और तौसीफ के गोल से बढ़त ले ली। सिवान के हरीश ने 70 वें मिनट में बराबरी का गोल किया। रेफरी निताई सरदार, घनश्याम सिंह, आयब शाह,
    आज के मैच के मुख्य अतिथि मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह ने श्रद्धेय शाही को श्रद्धांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया !
    वहीं दूसरे मैच के मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह “मुन्ना”, पूर्व प्रमुख सुधीर सिंह , प्रमुख प्रतिनिध सहजनवां विकास सिंह , जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लालू ने श्रद्धेय शाही को श्रदांजलि देकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
    वहीं दूसरा मैच गोरखपुर और पटना के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीम 1 -1गोल से बराबर रही, गोरखपुर के तरफ से पहला गोल 45 वे मिनट में बलकाऊ के द्वारा किया गया जबकि पटना के तरफ से 65 वे मिनट में निशांत के द्वारा किया गया,दोनों टीम 1-1से बराबर रही, रेफरी अजय यादव,उपेंद्र, सौरभ कुमार,
    कमेंट्री मुन्ना शाही,राजू शाही ने किया
    मैच के दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, धन्नजय सिंह, अरविंद सिंह, (बबलू)धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही, सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

  • सिवान ने पटना को 1-0 से हराया

    सिवान ने पटना को 1-0 से हराया

    सिवान ने पटना को,मऊ ने गोरखपुर को हराया

    स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी के पहले मैच में सिवान की टीम ने अल्फा एकेडमी पटना को 1-0 हराया। दूसरा मैच डी एफ ए मऊ की टीम ने गोरखपुर को 1-0 से हराया
    बुधवार को दिन का पहला मुकाबला सिवान और पटना की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही सिवान की टीम आक्रामक रही और लगातार आक्रमण करती रही। खेल के दूसरे हाफ के 29 वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी भरत ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पटना की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सिवान की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने सभी प्रयास विफल रहे। अंततः यह मुकाबला सिवान ने 1-0 से अपने नाम कर लिया।
    इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र शुक्ला, अमन एवं सौरभ कुमार ने निभाई,
    दिन का दूसरा मुकाबला डी.एफ.ए. मऊ और गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा। मैच के पहले हाफ के सातवें मिनट में मऊ की ओर से मो. तौसीफ ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद गोरखपुर की टीम ने गोल बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन मऊ के गोलकीपर और रक्षापंक्ति ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए गोरखपुर के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका और मऊ ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
    इस दूसरे मुकाबले के निर्णायक अजय यादव, आयुष, सौरभ एवं अमन कुमार रहे।
    कमेंट्री मुन्ना शाही,राजू शाही ने किया
    पांचवें दिन के पहले मैच में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. राम जायसवाल (स्पर्श हॉस्पिटल) एवं डॉ. पूजा सिंह कौशिक, बेलघाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में मदन शुक्ला एवं सुनील शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
    मैच के दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, धन्नजय सिंह,अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही, श्रीराम यादव सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

  • मऊ ने पटना को 2-0 हराया, गोरखपुर और सिवान 2-2 से बराबर

    मऊ ने पटना को 2-0 हराया, गोरखपुर और सिवान 2-2 से बराबर

    स्व विरेंद्र प्रताप शाही स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी के पहले मैच में डीएफए मऊ की टीम ने अल्फा एकेडमी पटना को 2-0 हराया। दूसरा मैच सिवान एवं गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही।
    मंगलवार को मऊ एवं पटना के बीच खेले गए मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। हाफ टाईम के बाद मऊ की तरफ से तौसीफ ने 63 व 68 में मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। ग्रुप बी का दूसरा मैच गोरखपुर एवं सिवान के बीच खेला गया। पहले हाफ में गोरखपुर के खिलाड़ी मुरुद्दीन ने 12 वें मिनट में गोलकर बढ़त दिलाई। 13 वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी अयान ने एवं 35 वें मिनट में सिवान के ही खिलाड़ी समीर ने गोल कर 2-1 की बढ़त ले ली। तभी 44 वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच के मुख्य अतिथि हरिकेश राय, युवराज सिंह, बम भोले शाही, पवन सिंह, सुमित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
    मैच के रेफरी उपेंद्र शुक्ला, घनश्याम सिंह, सौरभ कुमार,अयूब शाह,मैच की कमेंट्री मुन्ना शाही एवं राजू शाही ने किया।
    आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, पिंटू राय, बैताली शाही, रंजीत शाही अरविंद सिंह (बबलू) धन्नजय सिंह अतुल शाही आदि सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।

  • सीआईएसएफ दिल्ली ने बहराइच कों हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश 

    सीआईएसएफ दिल्ली ने बहराइच कों हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश 

    स्व विरेंद्र प्रताप शाही स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्वर्गीय विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों ने रोमांचक खेल का आनंद उठाया।दिन का पहला मुकाबला सीआईएसएफ दिल्ली और बीएफए बहराइच की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही सीआईएसएफ दिल्ली की टीम आक्रामक रही। पहले हाफ के चौथे मिनट में सीआईएसएफ के राज ने प्रतियोगिता का पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मनिंदर ने 5वें और 40वें मिनट में गोल कर स्कोर 3–0 कर दिया।
    दूसरे हाफ में भी मनिंदर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 20वें और 47वें मिनट में दो और गोल दागे। इस प्रकार मनिंदर ने पूरे मैच में चार गोल किए, जबकि एक गोल राज के खाते में गया। बीएफए बहराइच की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी और सीआईएसएफ दिल्ली ने मुकाबला 5–0 से जीत लिया। इस मैच के निर्णायक उपेंद्र शुक्ला, भनिशाम सिंह, अमल कोराब एवं सौरभ कुमार रहे, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी हाजी मनवर ने निभाई।
    दिन का दूसरा मुकाबला बक्सर और मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच अंत तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के 40वें मिनट में बक्सर की ओर से पप्पन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मेरठ की ओर से यश ने गोल कर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मेरठ के कुनाल ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2–1 की बढ़त दिलाई।
    बक्सर की टीम ने 67वें मिनट में मनोज के गोल से मुकाबले को 2–2 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। बेहतर खेल और औसत प्रदर्शन के आधार पर बक्सर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले के निर्णायक अजय यादव, आयुष सास, सौरभ एवं अमन कुमार रहे। तीसरे दिन के पहले मैच में पूर्व प्रमुख जयवीर सिंह, डॉ. मनोज यादव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य सिंह आगू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दूसरे मैच में महंत श्रीशदास जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव पाण्डेय एवं अनूप जायसवाल मौजूद रहे।
    इस अवसर पर रमेश शाही, प्रशांत शाही, देवेन्द्र शाही, धन्नजय सिंह,अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, दीपक यादव, सिट्टू शाही, श्यामनारायन शाही, श्रीराम यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

  • सीआईएसएफ दिल्ली ने मेरठ को 2-1 किया पराजित

    सीआईएसएफ दिल्ली ने मेरठ को 2-1 किया पराजित

    स्व. विरेंद्र प्रताप शाही स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट बक्सर बिहार ने बीएफए बहराइच को 4–0 से दी शिकस्त
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्वर्गीय विरेंद्र प्रतापशाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में बक्सर (बिहार) की टीम ने बीएफए बहराइच को 4–0 से करारी शिकस्त दी।
    बक्सर की ओर से पहले हाफ में 21वें मिनट में अनिकेत और 26वें मिनट में अली असगर ने गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 68वें मिनट में मनोज तथा 70वें मिनट में अगम ने गोल कर जीत सुनिश्चित की। बीएफए बहराइच की टीम पूरे मैच में गोल करने में असफल रही। इस प्रकार बक्सर की टीम 4-0 विजयी हुई
    दिन के दूसरे मुकाबले में मेरठ और सीआईएसएफ दिल्ली की टीमें आमने-सामने रहीं। मेरठ की ओर से खेल के 13वें मिनट में कुणाल ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई, लेकिन सीआईएसएफ दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए 24वें मिनट में राजदीप और 28वें मिनट में मनिंदर के गोल से मुकाबला 2–1 से अपने नाम कर लिया। इस प्रकार सीआईएसएफ दिल्ली 2-1 से विजयी रहा।
    पहले मैच के मुख्य अतिथि श्रीनाथ तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिनेश पांडे प्रधान प्रतिनिधि सिधुआपार उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री हरकिशोर राय, चंदन पांडे, राहुल पांडे, उद्भव मुन्ना साहिन एवं राजू साही मौजूद रहे।
    दूसरे मैच के मुख्य अतिथि विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय रहे।
    आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, शैलेन्द्र राय (पिन्टु राय) अतुल शाही, धन्नजय सिंह,सौरभ शाही, अभिमन्यु सिंह सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

  • लाइफ केयर फार्मा का भव्य उद्घाटन: विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ

    लाइफ केयर फार्मा का भव्य उद्घाटन: विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ

                ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज उपनगर के बाई पास पर स्थित आलू मंडी के सामने स्थित लाइफ केयर फार्मा का उद्घाटन विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि लाइफ केयर मेडिकल स्टोर क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इस मेडिकल स्टोर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अपने घर के पास ही अच्छी और सस्ती दवाएं मिलेंगी। उन्होंने अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। संचालक प्रदीप नाथ त्रिपाठी ने कहा कि वे सस्ती दरों पर सभी उचित व ओरिजनल दवाएं उपलब्ध कराएंगे।उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, बद्रीनाथ शुक्ला, उमेश यादव,सन्तोष त्रिपाठी,आदित्य दुबे,राहुल जयसवाल,दीपक शर्मा सभासद,एकरामुल हक आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • पैरामेडिकल अवार्ड से सम्मानित हुई आराध्या मिश्रा

    पैरामेडिकल अवार्ड से सम्मानित हुई आराध्या मिश्रा

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज ब्लॉक बडहलगंज नगर पंचायत के कल्याण नगर वार्डनं. 13 के वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत मिश्र की पुत्री आराध्या मिश्रा को पैरामेडिकल अवार्ड से गुरुवार की शाम न्यू जेन फाउंडेशन रील कॉम्पटीशन कार्यक्रम में गोरखपुर जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के हाथों पैरामेडिकल अवार्ड से सम्मानित किया गया। आराध्या की इस उपलब्धि पर उनके चाहने वालों ने अपनी शुभकामनां देने वालों में रमेश शाही, शैलेन्द्र राय पिन्टू, प्रशांत शाही, अतुल शाही, झबलू शाही, पत्रकार विनय तिवारी, ज्ञानवेन्द्र मिश्र कल्लू, चन्द्रभान तिवारी, मनोज राय, सहित तमाम लोग इस उपलब्धि पर बधाई दी।

  • 24 जनवरी से महुआपार में शुरु होगा अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता

    24 जनवरी से महुआपार में शुरु होगा अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता

    शेरे पुर्वांचल वीरेन्द्र प्रताप शाही की स्मृति में 24 जनवरी से अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज :- पूर्व विधायक शेरे पूर्वांचल विरेन्द्र प्रताप शाही के स्मृति में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 जनवरी से 31 जनवरी तक गांधी इण्टर कालेज महुआपार के मैदान में आयोजित हो रहा है ! जिसमें कुल 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं ! इसका आयोजन आठ दिवसीय का होगा ! इसके मुख्य संरक्षक एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी हैं! इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जनवरी को दिन में 10 बजे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह व पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह हेलिकाप्टर द्वारा आकर करेगें! प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट बेस पे खेली जायेगी!

    यह जानकारी देते हुए कमेटी के महासचिव प्रशांत शाही ने बताया कि पूर्व विधायक स्व वीरेन्द्र प्रताप शाही हमारे गांव के साथ ही पुरे क्षेत्र जवार के गौरव थे उनको चाहने वाले पूरे पूर्वांचल में थे वह खेल प्रेमी थे अपने रहते अपनी माता जी के नाम से फुटबाल प्रतियोगिता कराते थे उनके देहांत के बाद उनके चाहने वाले उनके नाम से फुटबाल प्रतियोगिता हर वर्ष कराते थे बीच में उनके बेटे के आकस्मिक देहांत होने के कारण फुटबाल प्रतियोगिता बंद हो गया था अब पुन: उनके चाहने वाले पुराने तेवर और नये क्लेवर के साथ प्रतियोगिता का शुभांरभ कर रहे हैं! यह प्रतियोगिता फेडरेशन द्वारा रजिस्टर्ड है इसमें सभी कुल आठ रजिस्टर्ड टीमें ही शामिल होगी जिसमें सीआईएसएफ देलही, बक्सर क्लब, गाजियाबाद, युनाईटेड क्लब सिवान, डीएफए गोरखपुर, बहराईच क्लब, डीएफए मऊ , युनाईटेड क्लब भोपाल की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं! इस प्रतियोगिता के मैच रेफरी और मैच कमिश्नर फेडरेशर द्वारा भेजे गये परवेक्षक के देख रेख में होगा! यह मैच आल इण्डिया लेवल का होगा ! इसका समापन 31 जनवरी को होगा विजेता टीम को 1 लाख व उप विजेता को 50 हजार नगद ईनाम व ट्राफी के साथ खिलाडियों को ब्यक्किगत पुरस्कार दिया जायेगा !

     प्रेस वार्ता के समय कमेटी के अध्यक्ष रमेश शाही, मुन्ना शाही, देवेन्द्र प्रताप शाही, बबलू सिंह, रणविजय सिहं , रमीज अंसारी, कोषाध्यक्ष धनंजय सिंह, दीपक यादव, अतुल शाही व कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे !

  • पचौहा ने बरहज को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    पचौहा ने बरहज को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा खेल के मैदान में शनिवार को स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पचौहा ने बरहज को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बरहज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पचौहा की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 303 रनो का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जबाव में बरहज की टीम 14ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई। 33 गेंद में 103 रन नाबाद बनाने वाले पचौहा के राहुल कोबरा मैन आफ द मैच रहे। पचौहा के अभिषेक यादव को मैन आफ द सीरीज चुना गया।
    इसके पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियो को विजेता ट्राफी प्रदान किया।
    उदघोषक राजेश यादव व रंजीत शुक्ला रहे। अंपायरिंग राजन सिंह व सतेन्द्र तिवारी ने किया। मैच रेफरी का काम अभिमन्यू यादव ने किया। स्कोरर संदीप रहे। इस दौरान आयोजक मकसूदन यादव, पुर्व प्रधान उमेश तिवारी, मानेन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, शिवम् पांडेय, मनीष सिंह, नितेंद्र तिवारी, रत्नेश यादव, राजन तिवारी, राजा यादव, करन यादव, रविन्द्र यादव, दरोगा सिंह आदि मौजूद रहे।

  • गढ़वा रामपुर में निशुल्क कंबल वितरण

    गढ़वा रामपुर में निशुल्क कंबल वितरण

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी      बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड के गढ़वा रामपुर गांव में आज लॉर्ड बुधा चैरिटेबल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया गोरखपुर के तत्वाधान में गढ़वा रामपुर के निवासी पूर्व एडी बेसिक के सी भारती के द्वारा जरूरतमंदों को बुजुर्गों को सैकड़ो कंबल वितरित किया गया कंबल पाकर इस ठंड में बुजुर्गों वृद्ध महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई इस अवसर पर पूर्व एडी बेसिक के सी भारती श्रवण शाही नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही अतुल शाही छेदी प्रसाद गुड्डू कुमार अजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे