Author: Vinay Tiwari
-

बी पैक्स समितियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को बी.पैक्स बहसुआ ददरी, ओझौली और धोबौली के सभापति एवं संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की कार्रवाई शुरू हुई। तीनों समितियों से सभी पदों के लिए एक एक नामांकन दाखिल हुआ जिससे सभी चुनाव निर्विरोध घोषित हुए।बहसुआ ददरी के निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने पूनम शाही को निर्विरोध सभापति निर्वाचित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया। बी पैक्स ओझौली के निर्वाचन अधिकारी योगेश त्रिपाठी ने राम निरंजन दुबे को को तथा बी पैक्स धोबौली के निर्वाचन अधिकारी दीपक मौर्य ने रवि प्रकाश दुबे को सभापति एवं श्रीमती आरती पांडेय को उप सभापति का निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। सभी तीन समितियों से शीर्ष समितियों के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी निर्विरोध सम्पन्न हुआ। तीनों समितियों का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न होने पर क्रय विक्रय सहकारी समिति बड़हलगंज के अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर विजय प्रकाश शुक्ल, जिला सहकारी बैंक के वर्तमान डायरेक्टर मकरध्वज निषाद एवं जिला सहकारी बैंक गोरखपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमोद यादव, सहकारी संघ बड़हलगंज की अध्यक्ष सरोज शुक्ला, समितियों के अध्यक्ष क्रमशः भगवती यादव मठिया, चंद्रभूषण तिवारी टांडा, राम मिलन यादव पटना, जयराम यादव रामनगर,कैलाश यादव खड़ेसरी, राजेश सिधुवापार, भानु प्रताप पांडेय धोबौली, हरिशंकर ओझा आदि ने बधाई दी है। -

नगर पंचायत बड़हलगंज में नाली युक्त सीसी रोड का हुआ लोकार्पण
बड़हलगंज नगर में हो रहा चहुमुखी विकास – राजेश त्रिपाठी ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी। बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत बड़हलगंज में चहुमुखी विकास हो रहा है। चेयरमैन प्रीति महेश उमर के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य बड़हलगंज में इतिहास रच रहे है। शुक्रवार को नगरपंचायत बड़हलगंज के वार्ड नम्बर 09, हनुमान नगर में निर्मित सड़क और नाली के लोकार्पण अवसर पर श्री त्रिपाठी ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास की सभी अपेक्षाओं पर चेयरमैन प्रीति उमर खरी उतर रही हैं। इसके पूर्व श्री त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ पूजनोपरांत सड़क और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये महेश उमर ने कहा कि चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन और प्रयास की बदौलत समूचे चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र सहित नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास की लहर चल रही है। करोड़ो रुपये की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है, कई पर कार्य चल रहे है जो शीघ्र पूरा होने की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में और भी कई विकास के कार्य आने वाले हैं जो नगर की तस्वीर बदल देंगे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राम समुख सभासद दीपक गौड़, राकेश राय, रवि साहनी, दीपक शर्मा, सुदीप वर्मा, रामदास मद्धेशिया, लक्ष्मण साहनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, लिपिक सुनील कुमार, दीपक मिश्रा, विनय तिवारी, आलोक त्रिपाठी, बृजेश वर्मा, आनंद तिवारी, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश शर्मा, मुख्तार यादव, सदानंद शर्मा, रवि साहनी, राम नगीना यादव, चंदन यादव, श्रीनिवास सोनी, राजू गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, रामदेव वर्मा, बृजेश शाही, निखिल गुप्ता, सुधीर पटेल, राजकुमार निगम, अश्वनी वर्मा, राजकुमार निगम, अभिषेक पांडे, संजय पांडे, परमात्मा पटवा, मनोज निगम, अरविंद सिंह, संजय मौर्य, संजय जयसवाल, कृष्ण गुप्ता, प्रकाश वीर जायसवाल, पवन यादव, बृजेश उमर, पवन यादव, दिनेश यादव, अंकित पटेल, राजकुमार भारती, हरिकेश यादव, संजय मौर्य, राजकुमार निगम, ठाकुर अष्टभुजा सिंह, सुरेश उमर, मंटू जायसवाल, संजय कसेरा, प्रकाशवीर जायसवाल, दिलीप निगम, शिवम वर्मा, संजय पटवा आदि मौजूद थे।
-

धूम धाम से मनी होली, रंग गुलाल के साथ गले मिल कर दी बधाई
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज प्रेम सद्भाव और गुझिया की मिठास लिए रंग और गुलाल का महापर्व होली पूरी शान्ति के साथ सम्पन्न हो गया। नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष प्रीति महेश उमर ने होली महापर्व शान्ति पूर्वक बीतने पर नगर वासियों को बधाई दी और प्रशासन की मुस्तैदी के लिये आभार भी प्रकट किया।
बुधवार को रंग और गुलाल की होली के पश्चात भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकाली गई और सांयकाल को होली मिलन का आयोजन हुआ। चेयरमैन प्रीति महेश उमर के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य जन शामिल हुए और एकदूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दी।
इस अवसर पर चिल्लूपार के विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, कमलेश पटेल, महेन्द्र जायसवाल, गुलाब जायसवाल, डा. परवेज कमाल, डा. मनोज यादव, डा. अनुज गुप्ता, डा. फैयाज अहमद, डा. परवेज कमाल, डा. रजनीश चौरसिया, डा. ए के गुप्ता, डा. अरुणा अग्रवाल, डा. नईम, डा. एम शमीम, डा. मंजय सोनी, डा. परमहंस सिंह, अवधेष गुप्ता, राजू गुप्ता, राजीव पाण्डेय, पुरुषोत्तम जायसवाल, वीरेन्द्र जायसवाल, बबलू राय, सभासद गण सुनील यादव, राजीव मिश्र, अमूल्य चन्द्र चतुर्वेदी, राकेश राय, संजय सोनकर, सूरज सोनकर, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, लक्ष्मण निषाद, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता, रवि साहनी, नियाज़ अहमद, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, डा. जे पी पाण्डेय, डा. विशाल गुप्ता, डा. श्रीराम गुप्ता, पवन यादव, सुरेश पटवा, कोतवाली प्रभारी सुनील राय, चौकी प्रभारी जीतेंद्र मिश्र, श्रीभागवत मिश्र, दीना गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, कैलाशनाथ मिश्र, यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। -

प्रेम व सौहार्द का त्योहार होली बड़े धूमधाम से मनाया गया
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने बच्चों एवं शिक्षकों में प्रेम व सौहार्द का त्योहार होली पर्व पर शिक्षकों एवं बच्चों ने एक दूसरे के उपर अबीर, गुलाल लगाकर गले मिलकर होली का पर्व मनाया।
होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि होली असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह त्योहार प्रेम व आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसमें नफरत को भूलाकर लोग एक साथ मिल जुलकर होली का त्योहार मनाते हैं। जिससे आपसी भाईचारे का सम्बन्ध मजबूत होते हैं। और बच्चों को होली का त्योहार शान्ति पूर्ण रूप से मनाने को कहा गया और सभी लोग एक दूसरे को होली की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी मालती देवी सोनमती प्रेमबाला सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उत्साह से होली खेली। -

सेवा संकल्प के साथ बड़हलगंज में हॉस्पिटल का शुभारम्भ
महंत श्रीश दास के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने काटा फीता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बढ़ती चिकित्सकीय सेवाओं की कड़ी में संजीवनी हॉस्पिटल के रूप में एक और केंद्र का शुभारम्भ हुआ।
गुरुवार को उपनगर स्थित 33kva पॉवर हाऊस के सामने स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मदरिया सिद्ध पीठ के महंत श्रीशदास दास ने विशिष्ट अतिथि, नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ फीता काट कर किया। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक ऑब्सट्रक्टिव एवं गायनेकोलॉजी सर्जन डॉ सुमित मिश्रा ने कहा कि बड़हलगंज में सेवा के संकल्प के साथ अस्पताल का संचालन करने की मंशा से हॉस्पिटल शुरू किया जा रहा है। बता दे कि क्षेत्र के टांडा गांव के निवासी डॉ सुमित मिश्रा ने गुजरात प्रांत से अपनी पढ़ाई डाक्टर की डिग्री के बाद अपने गृह नगर में सेवा की मंशा से गुजरात छोड़ यहां हॉस्पिटल शुरू किया है।
इसके पूर्व उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि महंत श्रीश दास ने उन्हें सलाह दिया कि विधिवत रजिस्ट्रेशन आदि की प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए ही अस्पताल का संचालन करें। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सेवा और सुविधा का ध्यान सर्वोपरि रखा जाय, उन्होंने नगर पंचायत स्तर पर उन्हें वांक्षित मदद का भी आश्वासन दिया।
डा सुमित के पिता नर्वदेश्वर मिश्रा ने परिवार और शुभेच्छुओं सहित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मोहन मिश्र, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, सन्तोष जायसवाल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनय तिवारी, सभासद दीपक शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गुलशन यादव, उग्रसेन तिवारी, उमेश यादव, विकास गौड़, मनोज निगम, हिमांशु गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे -

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल एवं चौबौली में मंगलवार को निपुण आंकलन किया गया। निपुण आंकलन करने हेतु जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर से निपुण आंकलन के लिए डायट प्रशिक्षु सुधीर चन्द आजाद एवं सूर्य प्रताप कन्नौजिया द्बारा निपुण आंकलन किया गया। जिसमें कक्षा 1 के 12 बच्चों एवं कक्षा 2 में 12 बच्चों का निपुण आंकलन भाषा एवं गणित से सम्बन्धित मोबाइल ऐप के माध्यम से निपुण आंकलन किया गया और विद्यालय का निपुण आंकलन सफलता किया गया
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी प्रशांत राय मालती देवी सोनमती प्रेमबाला सोना डब्लू पिन्कू राम प्रकाश सहित आदि शिक्षक एवं बच्चों बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। -

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफल होकर लौटे कर्मी हुए सम्मानित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के नगर निकायों में कार्यरत राजस्व निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारी एवं कर अधीक्षकों हेतु आयोजित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न करने पर बड़हलगंज के नगर पंचायत कर्मियों को सम्मानित किया गया।
बता दे कि नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 29-30 जनवरी 2026 को मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर एवं झांसी मंडल के राजस्व निरीक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें बड़हलगंज नगर पंचायत के विपुल निषाद, नियाज़ अहमद और रविन्द्र कुमार ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में सफल प्रतिभागी नियाज़ अहमद को सहायक निदेशक, नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ, श्रीमती सविता शुक्ला द्वारा टैक्स कलेक्टर का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
शनिवार को प्रशिक्षण पूरा कर बड़हलगंज लौट सभी नगर पंचायत कर्मियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में समारोह आयोजित कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, नगर पंचायत कर्मी आशीष उमर, विकाश गौड़, उमेश यादव, हिमांशु गौड़, हरिकेश यादव आदि मौजूद थे -

मऊ को हराकर दिल्ली बना विजेता
मऊ को हराकर दिल्ली बना विजेता
ट्रॉफी एवं पुरस्कार पर किया कब्जा
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान पर वीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीएफए दिल्ली की टीम ने मऊ को 1-0 से पराजित कर चमचमाती ट्राफी व एक लाख नगद पुरस्कार पर कब्जा कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया।
शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली व मऊ की टीम गोल करने का लगातार प्रयास करती रही किंतु हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 66 वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी इमरान ने शानदार मैदानी गोलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मानव शिक्षा सेवा संस्थान के अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता, शैलेंद्र राय पिंटू मौजूद रहे। कमेंट्री मुन्ना शाही व राजू शाही द्वारा की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, योगेंद्र यादव, देवेंद्र शाही, सिंटू शाही, झबलू शाही, सौरव शाही, दिग्विजय नारायण राय, धन्नजय सिंह, अतुल शाही,बैताली शाही, डॉक्टर सुभाष शाही सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। -

दिल्ली और मऊ की टीम फाइनल में
दिल्ली और मऊ के बीच होगा फाइनल मुकाबला
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व बीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में महुआपार में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली और मऊ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली ने सिवान को 4-1 से हराया, जबकि मऊ ने बक्सर को 3-0 से पराजित किया।
दिल्ली और सिवान के बीच हुए पहले मैच में दिल्ली के लिए मनिंदर ने तीसरे मिनट में, बासु ने 20 वें मिनट में बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में नूरुल ने 56 वें मिनट में तीसरा गोल दागा। सिवान ने 57 वें मिनट में अपना एकमात्र गोल किया, लेकिन नूरुल ने 61वें मिनट में एक और गोल कर दिल्ली की 4-1 से जीत सुनिश्चित की।
दूसरे सेमीफाइनल में मऊ ने एकतरफा खेल दिखाते हुए बक्सर को 3-0 से हराया। मऊ की ओर से गौरव चौहान ने 17वें, 27वें मिनट में ओसामा ने, 71वें मिनट में तौसीफ ने गोल कर जीत दिला दी। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सृंजय मिश्र, श्रीमती अस्मिता चंद, चेयरमैन उरुवा/उनवल महेश दूबे, श्रीमती मंजू शाही रहे। मुन्ना शाही और राजू शाही ने कमेंट्री की। मैच के दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, धन्नजय सिंह, अरविंद सिंह, (बबलू)धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही, सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मैच देखने पहुंचे।









