Author: Vinay Tiwari
-

बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ब्लाक संसाधन केन्द्र उरूवा के प्रांगण में विशिष्ट BTC शिक्षक वेलफेयर एसोशिएस गोरखपुर ब्लाक ईकाई उरूवा के तत्वावधान में ब्लाक शिक्षक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकों कों सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री / जिलाध्यक्ष श्री तारकेश्वर शाही ने कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए छात्र नामांकन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना अति आवश्यक है। खण्ड शिक्षा अधिकारी उरुवा के द्वारा किये जाने वाले भ्रष्टाचार एवं मनमानी को शिक्षक समाज भर्त्सना करता है। अधिवेशन में TET अनिवार्यता के विरुद्ध देश व्यापी आन्दोलन किया जायेगा। ब्लाक ईकाई उरुवा का पुर्नगठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय, ब्लॉक मंत्री दौलत राम एवं कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओंकार नाथ गुप्ता को जिला संयुक्त मंत्री के रूप में जिला कमेटी में सम्मिलित किया गया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री / जिला महामंत्री ने कहा कि से संघर्ष का रास्ता कठिन होता है लेकिन परिणाम भी उसी रास्ते से प्राप्त होता है। प्रदेश संगठन मंत्री संजय राजसिंह ने कहा कि के खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षकों के शोषण पर तत्काल रोक नहीं लगायी गयी तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। मुख्य रूप से जिला कोषाध्यस शिवरतन निषाद, बेलघाट अध्यक्ष ईश्वर शरण शुक्ल, अध्यक्ष गोला रणधीर सिंह, मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मण्डल मीडिया प्रभारी, रणधीर शाही, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री रलसेन सिंह, सुनील सिंह, आखलेश्वर मिश्रा, शिवकुमार ओझा, श्रीकान्त गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। अधिवेशन में उर्मिला सिंह, उर्मिला, शैलेन्द्र शुक्ल, सुरेश कुमार सिंह, आशा सिंह, बुद्धिसागर सिंह, एकलब्य राहुल, अरविन्द गौतम, गंगेश कुमार दूबे सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। -

भाजपा का मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर जोर
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को रमावती देवी मैरेज हाल, बड़हलगंज में आयोजित की गई बड़हलगंज मण्डल की बैठक अपने निर्धारित समय पर हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पल सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से ही भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है।
बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ओर संचालन मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, राजीव पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, अतुल शाही, अलोक तिवारी, शैलेन्द्र राय, मानस मानी, भीम निषाद, प्रकाश वीर जायसवाल, राजकुमार निगम, राजकुमार शाही, बबलू तिवारी, विनय कुमार तिवारी, राजेंद्र चौरसिया, सुधीर पटेल, राधेश्याम भारती, विजय लक्ष्मी जायसवाल, विजय लक्ष्मी पाण्डेय, गीता सिँह, संजय डूबे, रंजय कन्नौजिया, राहुल डूबे, संजय श्रीवास्तव, मंटू जायसवाल, वीरू गुप्ता, दीपक शर्मा, श्रीकांत सोनी, प्रवीण मॉडनवाल, राजेश डूबे, लालजी वर्मा, ओम प्रकाश, अनिल गौड, अवनीश शुक्ला, छोटू सिँह, डब्लू सोनकर, सहित सभी शक्तिकेन्द्रो के संयोजक, प्रभारीगण आदि सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। -

बीमारियों से मुक्ति पाने को दवा नहीं भोजन में परिवर्तन जरूरी – सुनील कुमार
बड़हलगंज एक दिवसीय एन.डी.एस. स्वास्थ्य शिविर
विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज समूचा विश्व आसाध्य बीमारियों की चपेट में है रोज नई दवाईयां बाजार में आ रही है लेकिन बीमारियां खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बीमारियों से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा विकल्प है एनडीएस तकनीकी यानी भोजन की प्रक्रिया में बदलाव। यह मानव शरीर बीमारियों से हमेशा के लिए मुक्त कर सकता है।
गुरुवार को बड़हलगंज स्थित राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय एनडीएस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार हम सभी अपने दैनिक भोजन की तकनीकी में बदलाव कर हम अपने शरीर को पूर्ण निरोगी बना सकते है। शिविर में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी में यह भ्रांति है कि बिना भोजन के हम कमजोर या बीमार हो जायेंगे जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। हमें यह समझना होगा कि दवाइयां बीमारी को खत्म नहीं करती केवल उसकी शक्ति कम करती है और
भोजन हमारी शक्ति नहीं आसक्ति है।
भोजन के केवल तीन कार्य ही है, शरीर का बनना, 25 वर्ष की उम्र तक उसका विकास करना और मांसपेशियों के टूट फूट की रिपेयरिंग करना। हमारे ऋषि मुनियों, रामायण और गीता की माने तो शक्ति प्राप्ति के तीन साधन होते हैं पहला
अच्छी नींद दूसरा ध्यान और तीसरा संकल्प। शरीर को स्वस्थ और पुष्ट रखने के लिए उन्होंने भगवान राम के वनवास के दिनों का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सब प्राकृतिक तरीके को अपना कर रोग मुक्ति पा सकते है इसके लिए पत्रम, पुष्पम, फ़लम, तोयम की शरण में जाना होगा। उन्होंने नई भोजन तकनीकी से रोगमुक्ति के सिद्धान्त के संस्थापक इंजी. बी बी चौहान का उदाहरण देते हुए बताया कि वे बचपन से ही बहुत सी बीमारियों से ग्रसित थे। यहां तक कि उन्होंने आत्महत्या का मन बना लिया लेकिन रामायण के प्रसंग के अध्ययन से उन्हें प्रेरणा मिली कि जिस प्रकार कंदमूल आदि के सेवन से भगवान राम 14 वर्षों तक वन में रह गए उसी प्रकार हम भी प्रकृति की शरण में जाकर स्वस्थ हो सकते है यही से एनडीएस तकनीकी का जन्म हुआ और आज इसे अपना कर देश विदेश के करोड़ों लोग रोगमुक्त जीवन जी रहे है। उन्होंने बताया कि इस तकनीकी के सिद्धांतों का पालन करते हुए ग्रीन ज्यूस, अपक्व भोजन सिद्धांत से कैंसर जैसे गंभीर रोगों का इलाज संभव है।
इसके पूर्व चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुये श्री त्रिपाठी ने एनडीएस विशेषज्ञ का अपने नगर में स्वागत किया।
इस अवसर पर उषा गुप्ता, डॉक्टर अरुण अग्रवाल, डॉक्टर ए के गुप्ता, विजयलक्ष्मी जायसवाल, बी के रेखा दीदी, गोपाल जयसवाल, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उमेश यादव, यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, विकास गोड, हिमांशु गौड़, संजय पटवा, शिवम सोनी, अनंत नारायण गुप्ता, मुन्ना निगम आदि मौजूद थे -

बडहलगंज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत
नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गो-रक्षा और सनातन धर्म पर दिया संदेश
भगवा पहनने वाला नहीं धारण कर सकता है सांसारिक पदब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर बड़हलगंज स्थित नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य आगमन हुआ। 81 दिवसीय गो-रक्षार्थ धर्म युद्ध गविष्टि यात्रा के अंतर्गत उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं, साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया था और आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवक लगातार व्यवस्था में जुटे रहे।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया गया और मंच पर उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पादुका पूजन किया।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। लोगों में अपने पूज्य संत के दर्शन और उनके विचार सुनने को लेकर विशेष उत्सुकता दिखाई दी।
अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण व्यवस्था है, जो समाज को नैतिकता, सदाचार और एकता का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसके संरक्षण के बिना हमारी परंपराएं अधूरी हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। पूज्य शंकराचार्य ने कहा कि जब हम संसार का त्याग करते हैं तब भगवा धारण करते हैं। संसार के त्याग के बाद कोई सांसारिक पद धारण नहीं कर सकते पर कुछ लोग भगवा पहन पद पर जमे हुए हैं। उनके राज में गौ और ब्राह्मण दोनों असुरक्षित हैं।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में समाज को विभाजन से बचाकर एकजुट रखने की जरूरत है।चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शंकराचार्य जी का बड़हलगंज आगमन क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनके मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए और शंकराचार्य जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। पूरे आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक चेतना का संदेश प्रसारित हुआ, जिससे लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। -

बारात की खुशियां मातम में बदलीं,चाकूबाजी में युवक की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के बेलसडी गांव से आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बारात में चाकूबाजी में बेलसडी गांव निवासी अमीर चंद्र साहनी की मौत हो गई। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर का माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग भी मृतक के घर पहुंच गए। कई परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे, वहीं गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि बड़हलगंज क्षेत्र के बेलसडी गांव निवासी परमानंद निषाद के बेटे की बारात मंगलवार को आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में गई थी। इस बारात में गांव के अमीर चंद्र साहनी (26) पुत्र मिठाईलाल अपने साथियों के साथ बारात में गए हुए थे।
बारात में जयमाल कार्यक्रम के दौरान कूलर की हवा किस दिशा में जाएगी, इसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। और देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और मारपीट में चाकूबाजी होने लगी। इस हमले में अमीर चंद्र साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, राजकुमार साहनी, अभिलाष साहनी और साहिल यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव में हर ओर शोक का माहौल में बदल गया। -

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न विकास कार्यो की हुई चर्चा
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक सोमवार को विकास खंड के सभागार में ब्लाक प्रमुख बड़हलगंज रामआशीष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले कार्यो पर चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा, व प्रकाश की समुचित व्यवस्था के मुद्दों पर अपने अपने विचार प्रकट किया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि जनप्रतिनिधियो के सहयोग से ही गांवो कि विकास संभव है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यो को गांवो के विकास में और तेजी लाने का आश्वासन दिया।प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजीव तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियो से क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये जाने वाले कार्यो का प्रस्ताव मांगा, और काराये जाने वाले कार्यो पर चर्चा किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पान्डेय ने कहा कि जनप्रतिनिधि के सहयोग के बिना विकास कार्य अपेक्षित है। बैठक में ग्राम प्रधानो ने मनरेगा मजदूरो के बकाया मजदूरी का भी मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारीयो ने ग्राम प्रधानो को आश्वस्त किया कि शासन से मजदूरी का पैसा रिलीज हो गया है, अब मजदूरो के खातो में पोस्ट होना शुरू हो जायेगा। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी विवेक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव, जेई ग्रामीण अभियंत्रण सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में आये जनप्रतिनिधियो का ब्लाक प्रमुख ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव, योगेश मौर्या, गौरव तिवारी, अखण्ड कुमार, सुमित गौड़, संदीप कुमार, कर्मवीर यादव, यादवेंद्र यादव, लोकेश यादव, चन्दन कुमार, ग्राम प्रधान धीरज राय, मोती चंद, गुलशन यादव, संजय राना, शिवानंद, कुलदीप गौड़ आदि लोग मौजूद थे। -

बड़हलगंज में एक करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण
चेयरमैन प्रीति उमर ने किया शिलापट्ट अनावरण
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगरपंचायत बड़हलगंज में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में विस्तारित क्षेत्र में करीब एक करोड़ की लगत से निर्मित हुए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण चेयरमैन प्रीति उमर ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
सोमवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड नम्बर 02, करपात्री जी महाराज नगर में उप्र शासन की नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के तहत 39.97 लाख की लागत से सुन्दरीकृत तालाब, वार्ड नम्बर 06, आचार्य सत्यदेव शास्त्री नगर में करीब 60 लाख की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण कर चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने नगर पंचायत के विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी का आभार जताया। श्रीमती उमर ने इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने दलित बस्ती में सड़क को ऊंचा कर जलनिकास की व्यवस्था कराए जाने का भी अश्वासन दिया।
इस अवसर पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अमूल्यचंद चतुर्वेदी, ऋषि चन्द, सभासद राजीव मिश्र, राकेश राय, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, मनोनीत सभासद राजकुमार निगम, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, अरविन्द सिंह, अनूप जायसवाल, डा बी बी मिश्र, डा विजय कुमार जायसवाल, प्रकाश वीर जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, सुधीर पटेल, हरिश्चंद सोनी, संजय मौर्य, अमलेश कुमार, शिवम वर्मा, संजय पटवा, विकास गौड़, उमेश यादव, दीपक गुप्ता, मनोज निगम, बबलू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। -

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बड़हलगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को एक मैरिज हॉल में शिक्षक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि “शिक्षक समाज का सबसे सम्मानित अंग है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवनभर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहता है।”
जिला संयुक्त मंत्री एवं बांसगांव प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश शुक्ला ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
वहीं जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल सेवा से अवकाश प्राप्त करता है, लेकिन समाज हित में उसकी भूमिका जीवनभर बनी रहती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। सफल संचालन ब्लॉक मंत्री रितेश राय ने किया।
इस अवसर पर हरिलाल निषाद, राजकुमार साहनी, रामवृक्ष, पूनम चंद, हरे कृष्ण तिवारी, अभय राय, दिनेश कुमार सिंह, राधे कृष्ण सिंह, आलोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार राव, प्रेम कुमार, निलेश राय, मंजू यादव, संगीता पटेल, चिंता कनौजिया, नीलम जायसवाल, कमलकांत सिंह, राधेश्याम मौर्य, कमलेश, राहुल श्रीवास्तव, विपुल राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
श्रीमती ज्ञानती पाण्डेय, श्रीमती दुर्गावती राय, श्रीमती रमा राय, श्रीमती राजेंद्री देवी, श्रीमती नीलम राय, श्रीमती गीता राय, श्रीमती अनिला राय, प्रमोद राय एवं जगरोपन चौहान को अंगवस्त्र, रामायण, छाता, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। -

बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर डायट परिसर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निपुण विद्यालयो शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गुरु गोरक्षनाथ हाल में एक भब्य समारोह में बड़हलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं डायट गोरखपुर द्बारा किया गया। जिसमें बड़हलगंज के 34 विद्यालयो के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता अजय मिश्रा डीसी ट्रेनिंग नितिन पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय खण्ड शिक्षा अधिकारी गगहा डॉ प्रदीप शर्मा प्रवीण पाण्डेय ने अपना विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वि,बी,टी, सी, शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन के प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने में इन विद्यालयो का योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे विद्यालयो के शिक्षकों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है।
मुख्य अतिथि डायट गोरखपुर प्रवक्ता अजय मिश्रा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी चयनित विद्यालयो के शिक्षको एवं शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इन विद्यालयो ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और अन्य विद्यालयो के लिए प्रेरणा बने हैं।
सम्मानित होने वाले विद्यालयो के अध्यापकों के नाम
हरि लाल निषाद, जितेन्द्र तिवारी,कमलेश वर्मा,पल्लवी राय,,सुमन देवी,शशिकला तिवारी, प्रतिमा राय,शमीम अंसारी, राकेश यादव, विपिन शाही, परमानंद पाण्डेय, देवेन्द्र राय,अभय लाल यादव,सत्यावति राय,निलेश राय, आदि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।









