Author: Vinay Tiwari
-

अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर
बड़हलगंज में ‘जन सेवा दल’ की बैठक संपन्न
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर के बाईपास रोड स्थित सत्कार पैलेस में ‘जन सेवा दल’ के तत्वावधान में अति पिछड़े एवं सत्ता से वंचित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बी.के. शर्मा ने की। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जन सेवा दल के महासचिव रामकृपाल शर्मा ने कहा कि अति पिछड़ा समाज आज भी सत्ता की भागीदारी से वंचित है। इसे राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘जन सेवा दल’ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा जगह-जगह बैठकें और सम्मेलन आयोजित कर समाज को जागरूक किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी अति पिछड़े समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाई है। अब यह समाज चुप रहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न जातियां मिलकर ‘जन सेवा दल’ के माध्यम से संगठित होंगी और अब किसी राजनीतिक दल से टिकट मांगने के बजाय खुद टिकट बांटने की स्थिति में आएंगी। “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के नारे को साकार करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
वक्ताओं ने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि अति पिछड़े वर्ग ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब समय आ गया है कि उन्हें उनका अधिकार मिले। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष बी.के. शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सूरज शर्मा, राजाराम शर्मा, बी के शर्मा,राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, दिग्विजय नाथ शर्मा, खदेरु शर्मा,राकेश शर्मा, अनिकेत शर्मा, प्रदीप शर्मा, चुन्नू शर्मा, संजय शर्मा, महेन्द्र शर्मा , डा खदेरू शर्मा , शिवा शर्मा, दीपक शर्मा, बबलु शर्मा ,मनोज शर्मा, रवींद्र शर्मा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। -

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक हुई आयोजित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:- ब्लाक संसाधन केंद्र गोला के सभागार में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई। जिसमें में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि अपनी सेवा सुरक्षा व टेट मुक्ति के लिए भारत के समस्त जिला मुख्यालयों पर 13 अप्रैल को मसाल जुलूस निकाला जाएगा । इसी क्रम में गोरखपुर में मसाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सायं 05.00 बजे से गणेश चौराह गोलघर होते हुए कचहरी चौराहा से वापस आकर काली मंदिर तक जाएगा । मसाल जूलूस की सफलता ही टेट मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रदेश संगठन संजयराज सिंह ने महासंघ में सम्मिलित समस्त संगठनों का आह्वान करते हुए कहां कि सेवा को सुरक्षित करने के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें । बैठक को महासंघ संयोजक तारकेश्वर शाही,वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद, गोला ब्लाक अध्यक्ष रणधीर सिंह, कौड़ीराम ब्लाक अध्यक्ष अजय कन्नौजिया, सलमान, अखिलेश्वर मिश्रा, आलोक कुमार, प्रदीप तिवारी ने भी संबोधित किया तथा संचालन जिला संयुक्त मंत्री विपिन मिश्रा ने किया।
बैठक में प्रदीप मिश्र, राजन मल्ल, सुधाकर दूबे, रीता यादव, महिमा सिंह, कुसुम, विजय प्रकाश, मृत्युंजय यादव, अभिषेक नायक, राकेश राय, संतोष सिंह, अमित गौड़, अतुल गुप्ता, चन्द्र भूषण यादव, राजन यादव आदि उपस्थित रहे । -

महाराज गुह्राराज निषाद की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज आज रविवार को क्षेत्र के बाछेपार स्थित श्री राम जानकी निषाद मंदिर पर महाराज गुह्राराज निषाद की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम-जानकी मंदिर के पुजारी राम किशुन दास ने एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धालू निषाद समाज के साथ महाराज निषाद गुह्यराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल माला अर्पित करते हुए पूजा अर्चना किया गया।
वार्ड संख्या 47 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने कहा कि निषाद राज निषादों के राजा का उपनाम है। वे श्रृंगवेरपुर के राजा थे। वार्ड संख्या 46 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी पप्पू निषाद ने कहा कि उनका नाम गुह्म था। ग्राम प्रधान मुहालजकर राजेश निषाद ने कहा कि निषाद राज गुह्य का जन्म चैत्र मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हर वर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद, कोलाहल निषाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना निषाद मंगल पहलवान केदार निषाद, शैलेश गौड़,संत रविन्द्र दास जी महाराज, राम दवन निषाद हरिश्चंद्र निषाद वीरू निषाद, राजकुमार निषाद,मोल ई प्रसाद गिरिश शर्मा, लक्की निषाद, अनूप जायसवाल विजय मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित थे। -

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग ने मुक्तिपथ का किया अवलोकन
सहयोग का अप्रतिम उदाहरण है मुक्तिपथ – साइमन वांग। उच्चायुक्त ने मुक्तिपथ पर किया पौधारोपण ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज समाज के सहयोग से समाज के लिये निर्मित अदभुत स्थल है मुक्तिपथ! जहां सुन्दर और शांत पार्क, आध्यात्मिक वातावरण मानव मन को अदभुत शांति प्रदान करते हैं।
रविवार को बड़हलगंज के सरयू तट पर निर्मित मुक्तिपथ के अवलोकन को पहुंचे भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने मुक्तिपथ की स्थापना करने वाली संस्था मुक्तिपथ सेवा संस्था और वर्तमान में देखरेख करने वाली संस्था नगर पंचायत बड़हलगंज के समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए कहा किया समाज के लोगों की सेवा के साथ मृतकों के दुखी परिजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुक्तिपथ का कार्य अनुकरणीय और सराहनीय है। उन्होंने मुक्तिपथ परिक्षेत्र में कदंब के पौधे का भी रोपड़ किया। इसके पूर्व चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर मुक्तिपथ पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम अमित कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, सीओ गोला दरवेश कुमार, कोतवाल सुनील राय, चिल्ड्रेन ऑफ मदर अर्थ संस
-

बेटी की बिदाई का दुख झेलना पिता के लिए होता है दुखदायी: अतुल ‘पारासर’
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्त्री के अनेको रूप है। एक पिता का अपने पुत्री का प्यार उस समय पता चलता है जब बेटी व्याह के बाद अपने घर को जाती है। उस समय पिता को अपनी पुत्री को विदा करना बहुत ही कष्टदायी होता है। यह बाते अतुल परासर महाराज ने पिड़हनी चौराहे पर श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओ से कही। उन्होंने जनकपुर में माता सीता की विदाई का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उस समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं, जनकपुरी का वह दृश्य, जहां राजा जनक अपनी लाड़ली पुत्री को विदा करते हैं, हृदय को भाव-विभोर कर देने वाला था। आचार्य अतुल ‘पाराशर’ ने कहा कि यह केवल एक पुत्री की विदाई नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और त्याग की परंपरा का जीवंत उदाहरण है।
समाजसेवी सुभाषपा के राष्ट्रीय युवा प्रभारी शिखर गुप्ता, पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, बसपा नेता डीएन पान्डेय उर्फ चंचल बाबा, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पंकज यादव, ग्राम प्रधान आदर्श शाही आदि ने व्यास पीठ की आरती कर कथा का सुभारंभ कराया। सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहा कथा होता है वहा कि धरती पवित्र हो जाती है। सनातन धर्म में कथा का बहुत ही महत्व है। उन्होंने कथावाचक अतुल पारासर को कथा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राम आशीष पान्डेय, राममनोहर पान्डेय, अंकित तिवारी, नितेंद्र तिवारी, शिवदत्त तिवारी, मनीष यादव, राघवेन्द्र मिश्र आदि लोग मौजूद थे। -

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मेंडल,ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर किया गया सम्मानित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल में बच्चों को मेंडल, ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आज सोमवार को परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन एवं समाज सेवी किशन राय के द्बारा बच्चों को मेंडल एवं ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेंडल व ट्राफी व रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवी किशन राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शासन द्बारा अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। ऐसे में हम सबका भी दायित्व बनता है कि इन नैनिहालो को गुणवत्ता परक शिक्षा देकर समाजपयोगी नागरिक तैयार करें।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल राम किशुन सिंह नीतू शर्मा,सोनू शर्मा पूजा सपना मनोज रुपा देवी फूलचंद मालती देवी सोनमती प्रेमबाला सहित शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। -

बडहलगंज में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह का सॉऊखोर चौराहे पर बड़हलगंज के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया राष्ट्रीय सचिव संगठन सृजन अभियान को लेकर हर जिले का दौरा कर रहे हैं और आज वह गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए जा रहे थे। उन्होंने ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि हम लोगों ने गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी को हटाने का मांग भी किया है जब से यह जिला अध्यक्ष हुए हैं तब से किसी भी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने ने कहा कि वह केवल गोरखपुर इंदिरा बाल बिहार में बैठकर वहीं से अपनी जिला चला रहे हैं इसलिए हम लोगों ने ऐसे जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए राष्ट्रीय सचिव से मांग किया गया है। राष्ट्रीय सचिव ने आश्वासन भी दिया है।
स्वागतम करने वालो में नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार वर्मा ,बबलू तिवारी ,चंद्रभान पांडेय,अजहर अंसारी आदि लोगों ने स्वागत किया -

मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
जीरामजी योजना के तहत मजदूरो को ज्यादा होगा लाभ, मिलेगा 125 दिन का काम
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज विकास खंड के मनरेगा कर्मियो की बैठक का आयोजन विकास खंड के सभागार में मंगलवार को किया गया। ब्लाक में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि अप्रैल में जीरामजी योजना लागू होने जा रहा है। उसके पहले मनरेगा के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाय। जीरामजी के तहत मजदूरो को 125 दिन काम मिलेगा। जिससे मजदूरो को और ज्यादा लाभ मिलेगा। पिछले जो भी कार्य मनरेगा से चल रहे है उसको जल्द से जल्द खत्म किया जाय। जीरामजी योजना के तहत होने वाले कार्यो में अधिक से अधिक लोगो को रोजगार देने व इसके प्रचार प्रसार पर जोर देने की बात कही। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने कहा कि जियो टैग न होने से कार्य को पुर्ण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सभी को युद्ध स्तर पर लगकर इसे खत्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा के जगह जीरामजी योजना लागू कर मजदूरो को और लाभान्वित करने की योजना बनाई है। इस दौरान जेई जयराम तिवारी, कैलाशपति, दुर्गेश कुमार, पन्नेलाल, अजीज, मनोज, नीतू चौहान, अमिताभ गौड़, धनावती, शोभा देवी, राजकिरन, बबलू यादव, अनीता दूबे, संदीप, सालिकराम आदि लोग मौजूद थे। -

चेयरमैन प्रतिनिधि की बढ़ाई जाए सुरक्षा, षड्यंत्र के तहत करा सकते हैं हमला
– चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने प्रशासन से की मांग। – शिलापट्ट तोड़ने को लेकर मोबाइल फोन पर चेयरमैन प्रतिनिधि से हुई थी नोकझोंक
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि षड्यंत्र के तहत उनके ऊपर हमला कराया जा सकता है।
पूर्व विधायक ने बताया कि हाल ही में शिलापट्ट तोड़े जाने के मामले को लेकर उनकी और चेयरमैन प्रतिनिधि की मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत को षड्यंत्र के तहत रिकॉर्ड किया गया और उसे तोड़मरोड़ कर वायरल किया गया और शासन से दबाव डलवाकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। श्री तिवारी ने कहा कि उनको आशंका है कि विधायक राजेश त्रिपाठी षड्यंत्र के तहत चेयरमैन प्रतिनिधि पर हमला करवा सकते हैं, या फिर वह स्वयं पर हमला करवा सकते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन इनको पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवा दे।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे में विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर दोनों षड्यंत्र के तहत कार्य कर रहे हैं।
…..
पूर्व के कार्यों को ढकने का हो रहा कुत्सित प्रयासविधायक और चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों को छिपाने या ढकने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में बड़हलगंज कस्बे में बस स्टेशन और सुभाष चंद्र बोस पार्क में लगे पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्ट को इनके द्वारा हटा दिया गया। इसी क्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि के बाबा विश्वनाथ उमर के नाम पर बने सड़क का लोकार्पण पूर्व मंत्री के द्वारा किया गया था। चेयरमैन प्रतिनिधि उस मार्ग का सुंदरीकरण कर उनके शिलापट्ट को ढकने का कुत्सित प्रयास किया गया। हालांकि जनाक्रोश को देखते हुए नए शिलापट्ट को अब हटा दिया गया।









