दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न।
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित एवं भारतीय वैश्विक परिषद, नई दिल्ली प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारत-अमेरिका संबंध: समकालीन परिप्रेक्ष्य” का बुधवार को समापन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. अश्विनी के. महापात्रा, पूर्व अधिष्ठाता, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय, जे.एन.यू. ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध अब केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और तकनीकी नवाचार पर आधारित वैश्विक साझेदारी बन चुके हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि भारत अब चीन के विस्तारवाद के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अब विदेश नीति में जनसंवाद और ज्ञान-वितरण की भूमिका बढ़ी है।
संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह और डॉ. राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में 38 शोध पत्रों का वाचन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. समृद्धि सिंह तथा आभार ज्ञापन डॉ. इन्द्रेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. नित्यानंद श्रीवास्तव, प्रो. परीक्षित सिंह, प्रो. अर्चना सिंह सहित अनेक शिक्षक, शोधार्थी व छात्र उपस्थित रहे।
उक्त बाते डॉ. शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क ने दी।
Leave a Reply