ग़ाज़ियाबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं फिल्म निर्माता डॉ. मोहम्मद आज़म खान को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ‘ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम’ द्वारा भारत सरकार के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डॉ. आज़म खान को भारतीय फिल्म निर्माता एवं निर्देशक डॉ. संदीप मारवाह, ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम की अध्यक्ष डॉ. रवि एवं नईम तिर्मिज़ी, बोर्ड सलाहकार समिति के वैश्विक अध्यक्ष डॉ. अलो लिबांग तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ. रविंद्र नारायण बेहरा (ओडिशा), सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा के चीफ एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दी। अपने संबोधन में सांसद डॉ. रविंद्र नारायण बेहरा ने कहा कि ‘आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो डॉ. मोहम्मद आज़म खान की तरह राष्ट्र और समाज निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं। उनके प्रयास हजारों लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराने, आयुर्वेद के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य दिलाने और गरीब महिलाओं को मासिक राशन उपलब्ध कराने में अनुकरणीय हैं। उनका कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।’ ‘डॉ. आज़म खान ‘टीएमजी इंडस्ट्रियल ग्रुप’ के संस्थापक और प्रमुख होने के साथ-साथ कई अनाथ बच्चों की शिक्षा और राशन की जिम्मेदारी भी उठाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन ने सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों ने समाज में नई दिशा और सकारात्मक सोच को जन्म दिया है।’
अपने संबोधन में डॉ. खान ने कहा कि ‘भारत सम्मान 2025 प्राप्त कर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी का है, जो मेरे साथ मिलकर समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। यह पुरस्कार मुझे और अधिक समर्पण और जुनून के साथ देश और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देगा।’
Leave a Reply