पाखी हेगड़े लगाएंगी कॉमेडी का तड़का जेपी यादव के शो में, पटना में 29 अगस्त से करेंगी शूटिंग

हर किसी के जीवन में हास्य, विनोद की बहुत अहमियत है। हंसी ठहाके के माहौल में लोग अपनी चिंता फिक्र भूलकर मन हल्का कर लेते हैं। ऐसे में करोड़ों दिलों पर राज कर रहे चार्मिंग एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हँसी का ठहाका लगाने और लोगों को गुदगुदाने के लिए अब कमर कस चुकी हैं। जिसकी धमाकेदार शुरुआत आगामी 29 अगस्त से पटना, बिहार में शूटिंग करके करने वाली हैं। बता दें कि कपिल शर्मा के सुपरहिट कॉमेडी शो की तर्ज पर बिहार के अभिनेता जेपी यादव कॉमेडी शो में बताओ और होस्ट और पाखी हेगड़े हंसी का खजाना लेकर आने वाली है जिसका खुलासा पाखी हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर पोस्ट करके दिया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि… ‘हमारे और आपके चहेते जेपी यादव, जिन्हें दर्शक और युवा पीढ़ी ने हमेशा अपार प्यार दिया है, अब एक नए और भव्य रूप में बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने आ रहे हैं, ‘एक नई उमंग और नए अंदाज़ के साथ!’
इस कॉमेडी शो को लेकर पाखी हेगड़े ने कहा कि ‘इस शो में मैं भी आप सबसे एक नए अंदाज में मिलने वाली हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी प्यारे दर्शक इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाएँगे और हमेशा की तरह हमें अपना प्यार व समर्थन देंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम इस शो के माध्यम से आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे, जैसा कि अब तक करते आए हैं। तो हो जाइए तैयार… क्योंकि इसका भव्य सेट पटना में सज चुका है! हम जल्द ही मिलेंगे पटना में।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *