Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • जालंधर ब्लास्ट केस में बहुत बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में रची गई थी हमले की साजिश, ISI एजेंट का हाथ

    जालंधर ब्लास्ट केस में बहुत बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में रची गई थी हमले की साजिश, ISI एजेंट का हाथ

    जालंधर ब्लास्ट मामले में खुलासा हुआ है कि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने की साजिश आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और गैंगस्टर जीशान अख्तर ने रची थी। यह योजना यू-ट्यूबर रोजर संधू के घर हमले के समय ही बनाई गई थी। मकसद पंजाब का माहौल खराब करना था और पुलिस ने मुख्य आरोपी सईदुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया है।

  • असम में 40% आबादी मुस्लिम है फिर भी..सबकुछ कंट्रोल में

    असम में 40% आबादी मुस्लिम है फिर भी..सबकुछ कंट्रोल में

    “बंगाल की ममता पर यूं भारी पड़े असम के हिमंता !”

    १. जुमे का दिन हो और शांति से निकल जाए, ऐसा कैसे हो सकता है!

    २. शुक्रवार का दिन था, पश्चिम बंगाल के मस्जिदों में नमाज के बाद उपद्रव शुरू हो गया।

    ३. बंगाल के कई इलाकों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए।

    इसके उलट, करीब 40% मुस्लिम आबादी वाले असम में कहीं कुछ नहीं हुआ।

  • एक बकरे ने दी चार इंसानों की बलि !

    एक बकरे ने दी चार इंसानों की बलि !

    “बलि किसकी?” — जब इंसान बकरे की बलि देने निकला, पर बलि इंसान की चढ़ गई। क्या ये ईश्वर का न्याय था ?”

    *जबलपुर, मध्य प्रदेश*

    *घटना नहीं, एक ईश्वरीय संदेश ?*

    मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जो कुछ हुआ, वो केवल एक सड़क हादसा नहीं था। यह एक अदृश्य शक्ति की सबसे तीखी टिप्पणी थी – एक ऐसा ‘न्याय’ जो इंसानी सोच से परे है।

    एक परिवार, धार्मिक आस्था के तहत बकरे की बलि देने के बाद लौट रहा था। गाड़ी में बकरा और मुर्गा दोनों थे। रास्ते में गाड़ी नदी में गिर गई। चार इंसान मारे गए, मुर्गा भी नहीं बचा… लेकिन बकरा पूरी तरह सुरक्षित निकला।

    *क्या ये महज़ संयोग है?*

    या ये वही है जो भारतीय दर्शन सदियों से कहता आया है —
    “जिसका जो होना है, तय है।”

    *जब बलि उलट गई — और ईश्वर ने अपनी मर्ज़ी दिखाई*

    इंसान सोचता रहा कि वह नियति का मालिक है। वह तय करता रहा कि किसकी बलि दी जाएगी और किसकी जान बख्शी जाएगी।
    लेकिन नियति ने उस दिन कुछ और तय कर रखा था।
    • बलि बकरे की होनी थी,
    लेकिन बकरा बच गया।
    • जान बचनी थी इंसानों की,
    लेकिन चार लोग डूबकर मर गए।

    कहने को इंसान बलि देने निकला था, लेकिन बलि उसी की चढ़ गई।

    क्या यह ईश्वर की लीला थी?

    क्या यह घटना उस “सुपर पॉवर” की चेतावनी थी जो कहती है:

    “तुम्हें लगता है तुम किसी की किस्मत लिख सकते हो? नहीं, किस्मत वही होती है जो मैं तय करता हूं।”

    यह वही संदेश है जो महाभारत से लेकर आज तक हमारे दर्शन में बार-बार आता रहा है:
    • जो जीव बचने वाला है, वह आग में भी नहीं जलेगा।
    • और जिसकी मरण-रेखा लिख दी गई है, वह पानी में भी नहीं बचेगा।

    इस घटना को आप चाहे किसी भी एंगल से देखें — तर्क, विज्ञान, हादसा या अंधविश्वास — लेकिन अंत में एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है:

    मनुष्य चाहता था कि बलि बकरे की हो।
    लेकिन ईश्वर ने तय किया कि बलि मनुष्य की होगी।

    क्या यह संकेत नहीं कि अब वक्त है कि हम आस्था और अंधविश्वास के बीच का फर्क समझें?

    क्या यह समय नहीं कि हम अपनी सीमाओं को स्वीकारें और उस परमशक्ति के निर्णयों को समझने का प्रयास करें?

    इस घटना ने साबित कर दिया कि हम चाहें जो भी योजना बनाएं, अंतिम निर्णय सुपर पॉवर, ईश्वर, कायनात या डेस्टिनी का ही होता है।

    और उस दिन, नदी में बकरे ने नहीं, मनुष्यों ने बलि दी थी।

  • पूर्वोत्तर रेलवे आज से लेगा सबसे बड़ा मेगा ब्लॉक

    पूर्वोत्तर रेलवे आज से लेगा सबसे बड़ा मेगा ब्लॉक

    संवाददाता- नीरज श्रीवास्‍तव

    गोरखपुर। पूर्वोत्‍तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के रिमॉडलिंग के काम को देखते हुए अब तक का सबसे बड़ा मेगा ब्‍लॉक लेने जा रहा है. इस दौरान गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन से चलने और यहां से होकर गुजरने वाली 122 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. इसमें कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग, तो कई रि-शेड्यूल होकर भी चलेंगी. कई ट्रेनों की दूरी को भी कम किया जाएगा. 12 अप्रैल से 3 मई तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद गर्मी की छुट्टियों के पहले यात्रियों को गोरखपुर से तीसरी लाइन की सौगात भी मिल जाएगी. इसके साथ ही ट्रेनों की गति भी बढ़ जाएगी.

    पूर्वोत्‍तर रेलवे गोरखपुर के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन का रिमॉडलिंग का काम चल रहा है. 12 अप्रैल से ये काम शुरू हो रहा है. ये 26 अप्रैल तक चलेगा. 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं. इस कार्य के होने से गोरखपुर कैंट और तीसरी लाइन का कनेक्शन हो जाएगा. इसके साथ ही गोरखपुर में पहले इंटरलॉकिंग का सिस्‍टम है. आरआरआई बिल्डिंग को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा. वहां पर आधुनिक सिस्‍टम लगेगा. माउस की क्लिक से ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी. इससे यात्रियों को मदद भी मिलेगी. आने वाले समय में गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन का स्‍वरूप बदल रहा है.

    एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यार्ड और रेलवे ट्रैक का बदलाव हो जाने से डिजिटल फार्म में हो जाएगा. भवन और यार्ड के स्‍वरूप में बदलाव दिखेगा. गोरखपुर कैंट रेलवे स्‍टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्‍टेशन के रूप में विकसित कर रहे हैं. उसकी कनेक्टिविटी गोरखपुर से और बेहतर हो जाएगी. इसके साथ ही गोरखपुर के डोमिनगढ़ से तीसरी लाइन होने से कनेक्टिविटी हो जाएगी. काफी समय पहले से इसकी योजना तैयार की जा रही थी. गोरखपुर से जो भी या‍त्री यात्रा का प्‍लान बना रहे हैं, वे एक बार मोबाइल एप और इंक्वायरी से ट्रेनों के बारे में विस्‍तृत जानकारी जरूर लें. 139 पर भी कैंसिल, डायवर्ट, शार्ट टर्मिनेशन और री-शेड्यूल होने वाली ट्रेनों की जानकारी कर लें. 3 मई को जब ये कार्य हो जाएगा, तो गर्मी की छुट्टियों में समर स्‍पेशल और ट्रेनों की संख्‍या और सुगमता भी बन जाएगी. यात्री किसी भी तरह की अफवाह के चक्‍कर में नहीं पड़ें.

    पूर्वोत्‍तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट स्‍टेशन के बीच अप्रैल-मई माह में तीसरी लाइन बिछाने का कार्य रेलवे शुरू करने जा रहा है. इससे यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ ही ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी. इसके साथ ही आउटर पर ठहराव की समस्‍या का यात्रियों को सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि इस दौरान गर्मी की छुट्टियों में बाहर जाने के लिए रेल यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. क्‍योंकि अप्रैल और मई माह के बीच 50 ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी. इसके अलावा कई अन्‍य महत्‍वपूर्ण ट्रेंनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा. इस दौरान वंदे भारत समेत लखनऊ होकर दिल्‍ली जाने वाली भी कई ट्रेनों के निरस्‍त रहेंगी. एनई रेलवे ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए 139 हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किया है.

    लखनऊ होकर दिल्‍ली-मुंबई जाने वाली ये ट्रेनें भी रहेगी निरस्तः

    ट्रेन संख्या 22549/22550 वंदे भारत एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 2 मई, 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 20 अप्रैल से 3 मई तक, 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 16 से 30 अप्रैल तक, 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर 21 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगी. इसके अलावा करीब दो दर्जन अन्य ट्रेन निरस्त रहेंगी.

    गंतव्‍य से पहले खत्‍म हो जाएगा कई ट्रेनों का सफर

    इस दौरान 11 अप्रैल से दो मई तक 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर तक ही चलेगी. वापसी में 13 अप्रैल से चार मई तक 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल गोमतीनगर से ही चलेगी. 13 अप्रैल से 04 मई तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस नकहा जंगल तक ही जाएगी. इसके अलावा 14 अप्रैल से पांच मई 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलेगी. इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव रहेगा.

    अप्रैल-मई माह में निरस्‍त रहेगी 122 से अधिक ट्रेनें

    पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के लिए 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाएगा. इसके अलावा 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन इंटरलॉक कार्य होगा. 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त कार्य का निरीक्षण करेंगे. इस वजह से वंदे भारत समेत 50 से अधिक गाड़ियों का निरस्त रहेंगी. इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. इसके अलावा कई गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निधारण व नियंत्रण किया जा रहा है.

    तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी. मांग के अनुरूप गाड़ियां अधिक संख्या में तीव्र गति से चलाई जा सकेगी. यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा. रेल परिचालन सुगम होगा. समय पालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी. इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में कमी होगी. जो व्यापारियों व उद्यमियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. इसके अतिरिक्त तीसरी लाइन पर आवागमन आरम्भ हो जाने से गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में पहले से बेहतर रूप से कार्य करने लगेगा और यहां से अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेगी.

    ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    – बढ़नी एवं नरकटियागंज से 16 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक चलने वाली 55040/55039 बढ़नी- नरकटियागंज -बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोण्डा एवं सीतापुर से 16 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55033/55034 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – सीतापुर एवं शाहजहाँपुर से 16 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55059/55060 सीतापुर-शाहजहाँपुर-सीतापुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं सीवान से 17 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55036/55035 गोरखपुर -सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – सीवान एवं थावे से 17 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55037/55038 सीवान-थावे-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर कैंट एवं नरकटियागंज से 16 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55096/55095 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर कैंट एवं नरकटियागंज से 17 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55098/55097 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर कैंट एवं नरकटियागंज से 16 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55048/55047 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – भटनी एवं अयोध्या धाम से 26 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं गोण्डा से 12 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55093/55094 गोरखपुर -गोण्डा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोण्डा एवं सीतापुर सिटी से 12 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55091/55092 गोण्डा-सीतापुर सिटी-गोण्डा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – बढ़नी एवं गोरखपुर से 14 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55074/55073 बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – छपरा एवं गोरखपुर से 14 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं बढ़नी से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75117/75118 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – नकहा जंगल एवं नौतनवा से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75115/75116 नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – नकहा जंगल एवं गोण्डा से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75107/75108 नकहा जंगल-गोण्डा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोण्डा एवं बहराइच से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75109/75110 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोण्डा एवं बहराइच से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75111/75112 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोण्डा एवं बहराइच से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75113/75114 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – थावे से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 23 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 75106 गोरखपुर-थावे डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं गोण्डा से 12 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55032/55031 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – दरभंगा एवं अमृतसर से 16 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक चलने वाली 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 16 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – छपरा एवं नौतनवा से 12 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – लखनऊ जं. एवं पाटलीपुत्र से 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल तथा 02 एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – सहरसा से 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2025 को चलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – आनन्द विहार टर्मिनस से 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29, 30 अप्रैल तथा 01 एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 05578 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – रक्सौल से 12 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – आनन्द विहार टर्मिनस से 13 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोमतीनगर एवं गोरखपुर से 12 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक चलने वाली 15082/15081 गोमतीनगर-गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं पाटलीपुत्र से 14 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15080/15079 गोरखपुर-पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – वाराणसी सिटी एवं गोरखपुर कैंट से 27 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर कैंट एवं सीवान से 27 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक चलने वाली 55042/55041 गोरखपुर कैंट-सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    वारणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर एवं बहराईच से 14 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 05131/05132 गोरखपुर-बहराईच-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – प्रयागराज रामबाग एवं मुजफ्फरपुर से 14, 16, 21, 23, 28, 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

    – पनवेल से 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल तथा 02, 03 एवं 05 मई, 2025 को चलने वाली 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 13, 14, 15, 18, 20, 21, 22, 25, 27, 28, 29 अप्रैल तथा 02 एवं 04 मई, 2025 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – कोलकाता से 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 अप्रैल एवं 01, 03 एवं 05 मई, 2025 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 16, 19, 23, 26, 30 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – कोलकाता से 16, 20, 23, 27, 30 अप्रैल एवं 04 मई, 2025 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 17, 24 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – कोलकाता से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – छपरा एवं मथुरा जं. से 16, 21, 23, 25, 28 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 22531/22532 छपरा-मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 16, 23, 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनेस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – बान्द्रा टर्मिनस से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 15068 बान्द्रा टर्मिनेस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – मुजफ्फरपुर से 21, 28 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – देहरादून से 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – देहरादून से 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – साबरमती से 17, 19, 24, 26 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 19, 21, 26, 28 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – रांची से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – पुणे से 17 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 19 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 20 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – आनन्द विहार टर्मिनस से 19, 21,23, 26, 28 एवं 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – बापूधाम मोतीहारी से 20, 22, 24, 27 एवं 29 अप्रैल तथा 01 मई, 2025 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 20, 26, 27, 30 अप्रैल तथा 02 एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – आनन्द विहार टर्मिनस से 21, 27, 28 अप्रैल तथा 01, 03 एवं 04 मई, 2025 को चलने वाली 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 21, 22, 24, 28, 29 अप्रैल तथा 01 मई, 2025 को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – आनन्द विहार टर्मिनस से 22, 23, 25, 29, 30 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 21 एवं 28 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – शालीमार से 22 एवं 29 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 21 एवं 28 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – जम्मूतवी से 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – अमृतसर से 20 एवं 27 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 21 एवं 28 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – आनन्द विहार टर्मिनस से 20 एवं 27 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14012 आनन्द विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – राधिकापुर से 22 एवं 29 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14011 राधिकापुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 22 एवं 29 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 23 एवं 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 22 एवं 29 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – यशवन्तपुर से 24 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 24 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – सम्बलपुर से 26 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक चलने वाली 15027 सम्बलपुर -गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 26 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – बठिण्डा से 27 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक चलने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 26 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – कानपुर अनवरगंज से 27 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – आसनसोल से 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – गोरखपुर से 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – दुर्ग से 24 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – नौतनवा से 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – अमृतसर से 19 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – पूर्णिया कोर्ट से 20 से 30 अप्रैल तथा 02 से 04 मई, 2025 तक चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – दुर्ग से 25 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – नौतनवा से 27 अप्रैल एवं 05 मई, 2025 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    – कामाख्या से 24 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • ईडी ने 30 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश किया

    ईडी ने 30 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश किया

    तमिलनाडु में ईडी ने 30 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश किया है. ईडी की टीम ने चेन्नई, त्रिची, और कोयंबटूर में 7 अप्रैल को छापेमारी की, और ट्रुडोम ईपीसी इंडिया लिमिटेड और इससे जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर तलाशी ली. सीबीआई ने इस केस में एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें ट्रुडोम और अन्य के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) द्वारा हासिल किए गए लोन की रकम को गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए थे.

    ईडी के मुताबिक, ट्रुडोम ईपीसी इंडिया लिमिटेड असल में एक शेल कंपनी थी और इसके पास विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स में किसी तरह का एक्सपीरियंस भी नहीं था. 100.8 मेगा वाट विंड प्रोजेक्ट स्थापित करने के बहाने, इस कंपनी को लोन फंड का गलत इस्तेमाल करने के लिए स्थापित किया गया था. जांच में पता चला कि लोन हासिल होने के तुरंत बाद उस रकम को कई अलग-अलग शेल कंपनियों में खपा दिया गया. एजेंसी ने जांच में पता लगाया कि कंपनी ने लोन हासिल करने के लिए जाली प्रोजेक्ट एग्रीमेंट, डमी एंटटीज, और ट्रांजैक्शन लेयर बनाए और उसी के जरिए फंड को डाइवर्ट किया. रेड के दौरान अधिकारियों ने इस तरह के कई दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें डिजिटल एविडेंस और प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स शामिल हैं. इस केस में एन रविचंद्रन और अरुण नेहरू, जांच के दायरे में हैं जहां उनपर लोन रकम हासिल करने के लिए जालसाजी करने समेत कई आरोप हैं.

    जांच एजेंसी ने जांच के दौरान तमिलनाडु के म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट एंड वाटर डिपार्टमेंट (MAWS) में बड़े भ्रष्टाचार का पता लगाया है. जांच में पता चला कि इस मामले में एक सिस्टमेटिक नेटवर्क काम कर रहा था, जिसने टेंडर हासिल किए. इनमें पहले से तय किए गए कमिशन, ब्यूरोक्रेट्स के एक आर्गेनाइज्ड नेक्सस, मिडिलमैन, और राजनीति तक पहुंच रखने वाले लोग भी शामिल थे. जांच के दौरान बरामद किए गए दस्तावेजों से पता चला कि फंड के मूवमेंट्स के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया गया था. इस दौरान (MAWS) में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर्स के लिए घूस की बड़ी रकम के ट्रांसफर का भी पता चला है. ईडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्राइम के दौरान फंड ट्रांसफर और खरीदे गए एसेट का पता लगाया गया है और उसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और आगे की जांच जारी रहेगी.

  • बंगाल की भयावह तस्वीर !

    बंगाल की भयावह तस्वीर !

    “इस महिला का अपराध केवल इतना है कि ये हिन्दू है !”

    वक़्फ़ बिल पर प्रदर्शन के नाम पर बंगाल में हिन्दुओं को निशाना बनाया गया।

    इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं के घर, मकान, दुकान लूट लिए।

    इस हिन्दू महिला का छोटा सा दुकान था, जिसे चलाकर ये अपना घर चलाती थी।

    लेकिन मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने इसकी दुकान को तबाह कर दिया, तोड़ फोड़ कर पूरे दुकान को बर्बाद कर दिया।

    न कोई पुलिस, न कोई प्रशासन बंगाल में हिन्दुओं की मदद के लिए तैयार है।

  • हाय रे सास: बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास अनीता देवी के उन 5 दिनों वाला किस्सा अब चला पता

    हाय रे सास: बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास अनीता देवी के उन 5 दिनों वाला किस्सा अब चला पता

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र की हैरतअंगेज प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे देश को हिला दिया है।जहां सास और दामाद के रिश्ते में मर्यादा और आदर होता है,वहीं यहां मामला कुछ और ही निकला।बेटी की शादी से 9 दिन पहले उसकी सगी मां अनीता देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई।

    बता दें कि अब जो नई जानकारी सामने आई है वो और भी चौंकाने वाली है। भागने से पहले अनीता देवी पांच दिन तक राहुल के घर ही रुकी थी, लेकिन किसी को दोनों के नापाक रिश्ते की भनक तक नहीं लगी। यही नहीं अनीता देवी 5 लाख का गहना, 3.5 लाख रुपये कैश और 50 हजार रुपये भी राहुल के जरिए लेकर गई है।

    *सास-दामाद की प्रेम कहानी में हर दिन नया मोड़*

    34 वर्षीय अनीता देवी और 24 वर्षीय राहुल 8 अप्रैल से गायब हैं। अनीता देवी के पति जितेंद्र ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट करने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है,लेकिन अब जैसे-जैसे जानकारी सामने आ रही है, मामला और भी दिलचस्प होता जा रहा है।

    *बेटी को तोहफे में मिला धोखा*

    अनीता देवी की बेटी शिवानी की शादी 17 अप्रैल को होनी थी।राहुल से रिश्ता तय किया गया था,घर में शादी की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही थी, रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया था, लेकिन 8 अप्रैल की सुबह जब परिवार की नजर अनीता देवी और घर के कीमती सामानों पर पड़ी तो गायब था। न मां,न दामाद,न जेवर और न पैसा। बेटी शिवानी ने अब अपनी मां से सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं, शिवानी का कहना है कि मेरी मां ने सिर्फ मेरे भरोसे और रिश्तों को नहीं तोड़ा, बल्कि पूरे समाज की नजरों में हमें शर्मसार कर दिया है।

    “इस प्रेम कहानी की कैसे हुई शुरुआत”

    कुछ महीने पहले शिवानी और राहुल की सगाई हुई थी, तभी से राहुल अपनी होने वाली सास अनीता देवी से घंटों बातें करने लगा था। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। धीरे-धीरे अनीता और राहुल एक-दूसरे के करीब आ गए और रिश्ता प्रेम संबंधों तक पहुंच गया। राहुल को अपनी होने वाली दुल्हन शिवानी में नहीं, बल्कि उसकी मां अनीता में दिलचस्पी थी। यहीं कारण रहा कि शादी से 9 दिन पहले दोनों सबकुछ छोड़कर भाग गए।

    “पुलिस की कार्रवाई और आखिरी लोकेशन”

    थाना मडराक पुलिस ने अनीता देवी और राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया है।पुलिस की एक टीम उत्तराखंड रवाना हो चुकी है, क्योंकि दोनों की आखिरी मोबाइल लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मिली थी।डिप्टी एसपी महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है,जांच चल रही है,दोनों को जल्द ही ट्रैक कर लिया जाएगा।
    बता दें कि राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में काम करता था।

    “अब तक नहीं लगा कोई सुराग,लेकिन कई सवाल बाकी”

    अब तक न अनीता देवी का कोई पता चला है और न राहुल का।पुलिस के पास कोई सीधा सुराग नहीं है कि ये दोनों कहां हैं और किसके पास हैं,लेकिन जो बातें सामने आई हैं, वो साफ तौर पर दर्शाती हैं कि ये साजिश एक-दो दिन की नहीं, बल्कि महीनों से रची जा रही थी।

  • केस में फंसाने का डर दिखाकर दरोगा ने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा दी लाखों की जमीन

    केस में फंसाने का डर दिखाकर दरोगा ने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा दी लाखों की जमीन

    “शिकायत पर एसपी सिटी ने शुरू की जांच, वर्ष 2023 में खारोबार थाने में तैनात था दरोगा”

    “जिंदा महिला को मृत बताकर दरोगा ने प्रापर्टी डीलर संग मिलकर बुजुर्ग को किया था ब्लैक मेल”

    “चार लाख रुपये देकर, 13 लाख रुपये की जमीन हड़पने का आरोप”

    खोराबार थाने के तत्कालीन दरोगा ने एक महिला की खुदकुशी केस में फंसाने का डर दिखाकर बुजुर्ग की 13 लाख की जमीन चार लाख रुपये में अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करा दी थी। इस पूरे मामले में एक प्रापर्टी डीलर ने भी दरोगा का साथ दिया था। महिला को जिंदा देख पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी सिटी से दरोगा और प्रापर्टी डीलर की शिकायत की थी। जिसके बाद दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। दरोगा वर्तमान में जिले के दक्षिण क्षेत्र के एक थाने में तैनात है।

    खोराबार के डांगीपार निवासी बुजुर्ग लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मीनारायण ने हाल ही में एसपी सिटी को पत्र देकर बताया कि क्षेत्र में ही मेरी आराजी संख्या 392 और 578 में जमीन है। वर्ष 2023 में गांव की एक महिला ने मेरी कुछ जमीन फर्जी कागज लगाकर बेच दी थी। जिसकी शिकायत डांगीपुर चौकी पर की थी। मेरे ही गांव का एक प्रापर्टी डीलर मेरी जमीन हथियाना चाहता था। शिकायत के बाद वह घर आकर बोला कि चौकी इंचार्ज बुला रहे हैं। चौकी पर गया तो गाजीपुर निवासी चौकी इंचार्ज ने कहा कि जिस महिला की शिकायत की थी उसने खुदकुशी कर ली है। इस मामले में तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज होगा और जेल जाना पड़ेगा। अगर बचना है तो मोबाइल बंद करके भाग जाओ।

    इसके बाद चौकी इंजार्च के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर ब्लैकमेल करने लगा। पहले चौकी इंचार्ज ने दबाव बनाकर प्रापर्टी डीलर के परिचित को जमीन का एग्रीमेंट करवा दिया। इसके बाद नौ नवंबर 2023 को चौकी इंजार्च ने कौड़ियों के दाम पर मेरी जमीन अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। आरोप लगाया कि मेरी जमीन का उस समय सर्किल रेट 13 लाख रुपये था, चौकी इंचार्ज ने मात्र चार लाख रुपये दिए।

    “दरोगा ने बताया मर गई, वह महिला निकली जिंदा”

    लक्ष्मीनारायण ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने बताया था कि महिला ने खुदकुशी कर ली है। जब महिला उसे जिंदा दिखी, तो उसने उसका पता लगाया। महिला अपने घर पर ही रह रही है। इसके बाद उसने शिकायत की। आरोप लगाया कि दरोगा व प्रापर्टी ने मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर धोखाधड़ी की है।

    दरोगा का लिया गया बयान”

    इस केस की जांच एसपी सिटी ने शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गाजीपुर निवासी दरोगा को पूछताछ व बयान के लिए पुलिस ऑफिस बुलाया गया था। इस मामले में दरोगा का बयान लेकर जांच पड़ताल चल रही है।

  • हुकूमत ए सऊदी शहज़ादी के रौज़े कि तामीर करे, मौलाना जवाद

    हुकूमत ए सऊदी शहज़ादी के रौज़े कि तामीर करे, मौलाना जवाद

    राजधानी लखनऊ के विश्विख्यात बड़े इमामबाड़े में शहज़ादी ज़हरा के रौज़े की पुनिर्माण हेतू ज़ोरदार प्रदर्शन मौलाना सय्यद कल्बे जवाद नक़वी के नेतृत्व किया गया।

    मौलाना ने कहा कि सऊदी और यहूदी का गठजोड़ है जो आज दिख रहा है मौलाना ने कहा कि सऊदी मुफ़्ती ने फतवा दिया है कि शियों को क़त्ल करो इनकी लाशें खून में तैरती हुई नज़र आएं वो कितना खूबसूरत नज़ारा होगा।

    मौलाना ने सऊदी और वहाबी मुफ़्तीयों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रसूलल्लाह की बीवीयों की क़ब्रें खोद दी गई, मदीने और मक्के में इन मुफ़्तीयों को नज़र नहीं आ रही।

    मौलाना ने कहा एक नहीं नौ बीवीयों के कब्रें खोद डालीं हर जगह अम्मी अम्मी कहा करते है, यहाँ अम्मी नहीं याद आ रही।

    मौलाना ने कहा कि आज मौलवीयों, मुफ़्तीयों का मज़हब पैसा हो चुका है। वक़्फ़ बिल को लेकर मौलाना ने साफ़ कहा कि जब तक सरकार यह काला क़ानून वापस नहीं लेती तब तक यह एहतिजाज जारी रहेगा।

    मौलाना जवाद ने कहा कि कर्बला दयानत्तदौला,दरगाह हज़रत अब्बास, कर्बला ताल कटोरा वक़्फ़ से डिलीट कर दी गई, हटा दी गईं है।

    मौलाना ने कहा सरकार वक़्फ़ बिल काला क़ानून वापस ले नहीं तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें हमरे साथ हिन्दू भी होंगे।

    मौलाना ने कहा सरकार को यह काला क़ानून वापस लेना ही पड़ेगा, जब तक सरकार यह काला क़ानून वापस नहीं लेती तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • पीएम मोदी ने ली एयरपोर्ट पर उतरते ही कुछ दिन पूर्व हुए बलात्कार की घटना की जानकारी और निर्देशित किया प्रशासनिक अधिकारियों को

    पीएम मोदी ने ली एयरपोर्ट पर उतरते ही कुछ दिन पूर्व हुए बलात्कार की घटना की जानकारी और निर्देशित किया प्रशासनिक अधिकारियों को

    पीएम मोदी ने आज वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

    उनके द्वारा सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इस हेतु व्यापक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया !