Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

कोर्ट ने सपा नेता को भेजा 11 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में
कोर्ट ने SP नेता विनय शंकर तिवारी, अजीत पांडे को 11 अप्रैल तक ED कस्टडी में भेजा !
-

वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र सरकार ने दाखिल किया कैविएट
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है. केंद्र ने एकतरफा आदेश की आशंका से बचने के लिए कैविएट दाखिल किया. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वक्फ कानून को लेकर दाखिल याचिकाओं पर उसका पक्ष सुने बिना आदेश न देने की मांग की है. अब तक इस मामले में 15 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं, जिन पर 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है.
-

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला गया नाम, तैयार हुआ नया बोर्ड !
संभल में शाही जामा मस्जिद के साइनबोर्ड को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने बदलकर “जुमा मस्जिद” कर दिया है।
ASI का दावा है कि नया साइनबोर्ड उनके रिकॉर्ड में दर्ज नाम के अनुसार है।
फिलहाल नए साइनबोर्ड को पुलिस चौकी में रखा गया है, जल्द ही इसे लगाया जाएगा।
-

खौफ में 1 घंटे बंद रहा पाकिस्तान का शेयर बाजार,बांग्लादेश ने की तौबा- तौबा, ट्रंप के सामने फैला दिए हाथ
नई दिल्ली। पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए सोमवार सुपर ब्लैक डे साबित हुआ। वैसे तो पूरे विश्व के शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई,लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश की तो सांसें ही अटक गईं।पाकिस्तान शेयर बाजार में 8,000 अंक की भारी गिरावट के बाद कारोबार को एक घंटे तक के लिए रोक दिया गया।बांग्लादेश ने तो शेयर बाजार की हालत देखकर तौबा ही कर ली है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने हाथ फैला दिए हैं।
*पाकिस्तान हो गया बर्बाद*
पाकिस्तान के शेयर बाजार (पीएसएक्स) में सोमवार को बेंचमार्क केएसई-100 सूचकांक में 8,000 से अधिक अंक की गिरावट के कारण एक घंटे के लिए कारोबार स्थगित कर दिया गया।एक घंटे की स्थगन अवधि के बाद भी कारोबार फिर से शुरू होने पर पीएसएक्स में 2,000 अंक की और गिरावट आई और यह रिकॉर्ड 8,600 अंक तक टूट गया। सूचकांक पिछले बंद स्तर से 3,882.18 या 3.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,14,909.48 पर बंद हुआ।
*बांग्लादेश ने ट्रंप के सामने जोड़े हाथ*
शेयर बाजार की हालत देखते हुए बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर तीन महीने तक किसी भी तरह के टैरिफ पर रोक लगाने की मांग की है।बांग्लादेश सरकार ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।सरकारी बयान के अनुसार यूनुस ने ट्रंप से कहा कि बांग्लादेश आपके व्यापार एजेंडे का पूरा समर्थन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। यूनुस ने अमेरिकी निर्यात में बांग्लादेश से भेजे जाने वाले माल पर टैरिफ नहीं लगाने की मांग की है।
-

ट्रंप के ‘टैरिफ बम’ से टेंशन में 50 से अधिक देश
“अमेरिका से बातचीत की शुरू; वैश्विक मंदी की आशंका तेज”
अमेरिकी टैरिफ से दुनियाभर में हड़कंप है। कनाडा और चीन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ का एलान किया है तो वहीं 50 से अधिक देश अमेरिका से बात करना चाहते हैं। यह दावा डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने किया है।
-

छोड़ पेशा मुहब्बत को गाती हूं,सारे संसार का प्रेम पाती हूं मैं: डा० तिष्या श्री
“काव्य रस की गंगा में मंत्रमुग्ध हो रात भर गोता लगाते रहे श्रोता”
“कवियों के मुक्तकों एवं मुशायरे से पूरी रात गुलजार रहा कवि सम्मेलन”
“कवि सम्मेलन में पूरी रात श्रोताओं ने हास्य-व्यंग,बीर व श्रृंगार रस की अविरल धारा में गोता लगाते रहे”
“देश के प्रख्यात हास्य-व्यंग कवि दिनेश मिश्र ‘बावरा’ ने अपने मुक्तकों से सभी को लोट-पोट कर दिया”
गोला। उपनगर गोला के बेवरी चौराहा स्थित एक रिसोर्ट में विगत वर्ष की भांति सरयू साहित्य मंच के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आये नामचीन कवियों ने हास्य-व्यंग,वीर व श्रृंगार रस का एक से एक काव्य पाठ कर महफिल को पूरी रात गुलजार रखा । कवियों के एक-एक मुक्तकों व मुशायरों पर पंडाल में बैठे श्रोताओं ने जमकर लुफ्त उठाया । कवियों नें राजनीति से लेकर सामाजिक व्यवस्था तक हर क्षेत्र से हास्य के पुट निकालकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।
शनिवार की रात उपनगर गोला के बेवरी चौराहा स्थित एक रिसोर्ट में सरयू साहित्य मंच के तत्वाधान में आयोजित कवि सम्मेलन में कवि दिनेश मिश्र बांवरा व कवियत्री डा तिष्या श्री,पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व सरयू साहित्य मंच के संरक्षक डा अनिल तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया ।
तत्पश्चात कवियत्री डा तिष्या श्री ने सम्मेलन की शुरूआत माँ सरस्वती की वंदना “मां शारदे तेरे कृपा से, गाकर के किया। जिसके बाद श्रोताओं से खचाखच भरे पाण्डाल में कवि सम्मेलन के सुत्रधार क्षेत्रीय माटी के लाल व अंतर्राष्ट्रीय कवि दिनेश मिश्र बावरा नें अपनी कयी कविताओं का प्रस्तुतिकरण किया जिसे सुनकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गये । उन्होंने अपनी कविताओं “सुगर खाने में मजा देती है मगर हो जाये तो फिर सजा देती है”, “इस दुनिया को खतरा न चीन न पाकिस्तान न इजराइल न अमेरिका से है सबसे ज्यादा खतरा जेब में रखे मोबाइल से है” आदि कविताओं को प्रस्तुत किया । अपने क्षेत्र के ख्याति प्राप्त कवि बावरा की कविताओं को सुनकर श्रोताओं नें हर बार ताली बजाकर उनका स्वागत किया ।
पटना की उभरती हुई नामचीन श्रृंगार रस की कवियत्री डा तिष्या श्री कीप्रेम पर की गाई रचना “छोड़ पेशा मुहब्बत को गाती हूं सारे संसार का प्रेम पाती हूं मैं”, ” चौक सजाओ दीप जलाओ राम अयोध्या आये हैं,”पहली बार हमने उनको इन्स्ट्राग्राम पर देखा आदि रचनाओं पर युवाओं द्वारा खुब तालियां बजी।
गोरखपुर जनपद से आये कवि प्रदीप मिश्रा द्वारा “किसी के वास्ते ही मुद्दतों ही घर आया हूं मैं व सीवान के वीर रस के कवि सुभाष यादव की “जग में माई बिना केहू सहाई ना होई तो लोग भाव विभोर हो गये।तो वहीं वाराणसी के हास्य कवि झगडू भैया द्वारा “हमरो दिन बहुरि जाला संघतिया के बारात में गैली,तोप नही तलवार नहीं यह चुटकी भर सिंदूर” तथा रायबरेली के कवि संचालन कर रहे नीरज पाण्डेय द्वारा “राम गुण गायक हो संतों के सहायक हो हनुमान और वाराणसी के कवि अध्यक्षता कर रहे डा वशिष्ट अनूप द्वारा “हमारी माटी में जो खुशबू है ओ शहर के परफ्यूम में कहां,”तुम्हें देखा तो आंखो ने तुम्हें ही देखना चाहा आदि गीतों ने लोगो को खुब रिझाया ।ग्वालियर से आये हुए हास्य व्यंग्य कवि तेजनारायण शर्मा(बेचैन) ने भी अपनी हास्य पद्य रचनाओं से लोगो को खुब हंसाया और अपनी रचनाओं से लोगो के अंदर नव उर्जाओं का संचार भर दिया । लोगो ने उनकी रचनाओ पर जम कर तालियां बजाई।देश के कोने कोने से आये कवियों के काव्य पाठ को लोगो ने बडे चाव से सुना और समय समय पर तालियों के गड़गड़ाहट से पुरा पाण्डाल को गुंजायमान मान कर उनका उत्साह वर्धन किया।मंच ने स्थानीय नवोदित कवियों सत्यशील त्रिपाठी व रोहन मिश्रा निष्पक्ष को भी मौका दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के संरक्षक डा अनिल तिवारी,संयोजक डा प्रवीण तिवारी व सह संयोजक डा फूलचंद तिवारी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले टीम के सदस्यों एवं आए हुए सभी कवियों एवं स्रोताओं के प्रति आभार प्रकट करते धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी,संजय मिश्र,एमसीए की शिक्षा निदेशिका रत्ना सिंह,उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज,अखिलेश ऊर्फ नन्हे दूबे,योगेन्द्र नाथ सिंह,सुनील व सुशील तिवारी,राम अधार यादव,संपूर्णानंद शुक्ल,राकेश कुमार यादव,डा अनूप तिवारी,भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,राजेश यादव,घनानंद यादव,अजय शुक्ला, विजय मिश्र,सूरज पाण्डेय,विपिन मिश्र,अजय मिश्र,गंगेश मिश्र,कुन्दू दूबे,एडवोकेट हरिकेश यादव व वीरबहादुर चंद,निषीथ राय,सचितानंद राय,दिवाकर दूबे,प्रणव मिश्र,सत्यपाल पाण्डेय,अनुप सिंह,अशोक मौर्य,चंचल तिवारी,छोटू राय आदि सहित सैकडों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहे ।
-

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री ने लीं सेल्फी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम पर भाजपा के स्थापना दिवस पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ झंडा स्थापित कर सेल्फी ली।
-

वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, अस्तित्व में आया नया कानून
वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद अब कानून भी बन गया है. इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया. अब ये कानून पूरे देश में लागू होगा.
-

महागौरी की पूजा कर मुख्यमंत्री ने किया हवन, की लोकमंगल की प्रार्थना
“गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार नवरात्र अष्टमी तिथि की रात्रि में होता है हवन”
“नवमी की तिथि पर रविवार को सीएम योगी करेंगे कन्या पूजन”
गोरखपुर, 5 अप्रैल। वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात्रि गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से मां महागौरी की पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की। कल रविवार सुबह नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद मुख्यमंत्री देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे और उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा व उपहार प्रदान करेंगे। कन्या पूजन के साथ सीएम बटुक भैरव पूजन भी करेंगे।
चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। शनिवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रात में मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की। इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महाष्टमी की आराधना पूर्ण हुई। आनुष्ठानिक कार्य गोरक्षपीठ के पुरोहितों व आचार्यों के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ समेत कई साधु-संत उपस्थित रहे।
“नशा के खिलाफ जागरूकता वाहनों को रवाना करेंगे मुख्यमंत्री”
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर से नशा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये जागरूकता वाहन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से चलाए जाएंगे।”








