Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • नकली सलमान खान को पुलिस ने रिवॉल्वर लेकर रात डेढ़ बजे रील बनाते हुए पकड़ा

    नकली सलमान खान को पुलिस ने रिवॉल्वर लेकर रात डेढ़ बजे रील बनाते हुए पकड़ा

    राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के घंटाघर क्लॉक टावर के पास रात करीब डेढ़ बजे लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर रील बना रहे सआदतगंज के चौपटिया निवासी आजम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना ठाकुरगंज प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि आजम अंसारी अभिनेता सलमान खान की एक्टिंग करते हुए कमर में अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर लगाकर रील बना रहा था। जिसके कारण मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सड़क पर भी जाम लगने लग गया था।

    कुछ लोगों के विरोध करने पर आरोपी आजम अंसारी उनसे झगड़ा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आजम को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया।

  • पीएम का थाईलैंड एवं श्री लंका दौरा

    पीएम का थाईलैंड एवं श्री लंका दौरा

    “PM मोदी का आज से दो दिवसीय थाईलैंड दौरा”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकॉक रवाना।

    थाईलैंड PM पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम।

    कल छठें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे,

    कल नेपाल पीएम और बांग्लादेश सरकार के सलाहकार साथ मुलाकात संभव।

    बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता भी कर रहे सम्मेलन में शिरकत।

  • हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 11.64 करोड़ नकद जब्त

    हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 11.64 करोड़ नकद जब्त

    ” ये नोट आईएएस अधिकारी संजीव हंस के हैं ! “

    पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े धन शोधन मामले में छापेमारी के दौरान 11.64 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। हंस 1997 बैच के अधिकारी हैं और बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

    ईडी का आरोप है कि संजीव हंस ने बिहार सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए और 2018 से 2023 के बीच केंद्रीय प्रतिनियुक्तियों के दौरान भ्रष्टाचार के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसी मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

  • यूपी में देश का सबसे चौड़ा रेल-सड़क पुल बनेगा

    यूपी में देश का सबसे चौड़ा रेल-सड़क पुल बनेगा

    वाराणसी: “नमो घाट के पास 6 लेन की सड़क, 4 रेल ट्रैक वाला पुल”

    “इससे लोगों के समय और ईंधन
    की बचत होगी”

    सबसे चौड़े रेल-सड़क पुल की लागत 2642 करोड़ तय।

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट का एक  महत्वपूर्ण फैसला आया है, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ADM के अधीनस्थ नहीं।

    वित्तीय परिसंपत्तियों के प्रतिभूतिकरण पर महत्वपूर्ण निर्णय।

    परिसंपत्तियों पर कब्जा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

    डीएम या मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ही कब्जा लेने के अधिकारी,

    अपने अधीनस्थ अफसर को अधिकृत कर सकते हैं।

  • वक्फ संशोधन शोधन बिल आज पेश होगा लोकसभा में

    वक्फ संशोधन शोधन बिल आज पेश होगा लोकसभा में

    वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसद में हलचल तेज हो गई है। यह बिल आज, बुधवार, दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। विपक्ष ने इस विधेयक पर विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए 12 घंटे का समय मांगा है।

    बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को निर्देश दिया है कि वे आज सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। पार्टी का यह कदम इस बात का संकेत है कि सरकार इस बिल को किसी भी स्थिति में पारित कराना चाहती है।

    “बिल का उद्देश्य और संभावित प्रभाव”

    वक्फ संपत्तियों से जुड़े मौजूदा कानूनों में बदलाव लाने के उद्देश्य से यह संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इसके तहत वक्फ बोर्ड की शक्तियों और दायित्वों में संशोधन किया जा सकता है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि यह कानून विवादास्पद हो सकता है और इसे व्यापक चर्चा के बिना पारित नहीं किया जाना चाहिए।

    “विपक्ष की रणनीति और प्रतिक्रिया”

    विपक्षी दलों ने इस बिल को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों ने इस विधेयक पर 12 घंटे की विस्तृत चर्चा की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि यह बिल देश के विभिन्न समुदायों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इस पर सभी पक्षों की राय ली जानी चाहिए।

  • प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन पर SC सख्त

    प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन पर SC सख्त

    “याचिकाकर्ताओं को 10-10 लाख मुआवजा देने का आदेश”

    १. सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में 2021 में हुए बुलडोजर एक्शन पर मंगलवार (1 अप्रैल) फैसला सुनाया है।

    २. कोर्ट ने प्रयागराज डेवलपमेंट ऑथोरिटी को 5 याचिकाकर्ताओं को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

    यह मुआवजा 6 सप्ताह के भीतर दिया जाएगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर मकान गिराना गलत था और इसे अवैध माना है।

  •  ‘स्पेस से भारत को देखना खास था’, धरती पर वापसी के बाद सुनीता विलियम्स की पहली PC, ट्रंप-मस्क को कहा ‘थैंक्स’

     ‘स्पेस से भारत को देखना खास था’, धरती पर वापसी के बाद सुनीता विलियम्स की पहली PC, ट्रंप-मस्क को कहा ‘थैंक्स’

    Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस से धरती पर सुरक्षित लौटने के बाद पहली बार प्रेस के सामने आकर अपने अनुभव साझा किए। टेक्सास के जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता के साथ उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी मौजूद थे।

    *राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क को कहा धन्यवाद*

    सुनीता विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन और सहयोग के बिना यह मिशन संभव नहीं था। आईएसएस से सुरक्षित धरती पर लौटना उनके जीवन का एक अहम पल था।

    *धरती पर लौटने की खुशी*

    सुनीता ने बताया कि धरती पर वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। वे फिलहाल रिहैब (रिकवरी प्रक्रिया) से गुजर रही हैं और नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि घर लौटने के बाद सबसे पहले उन्हें अपने पति को गले लगाने की इच्छा थी। इसके बाद उन्होंने ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया।

    *भारत को देखना रहा खास अनुभव*

    सुनीता ने कहा कि अंतरिक्ष से हिमालय और भारत के अन्य हिस्सों को देखना एक अद्भुत अनुभव था। दिन और रात दोनों समय भारत को देखना उनके लिए अविश्वसनीय था। उन्होंने यह भी बताया कि अब वे नए मिशन के लिए तैयारी कर रही हैं और आगे की चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्साहित हैं।

  • 2 अप्रैल को 12:00 बजे लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल

    2 अप्रैल को 12:00 बजे लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल

     

    वक्फ संशोधन बिल को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है. ये बिल दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे लोकसभा में आएगा. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लग गई है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहेगी.

  • मुख्यमंत्री योगी का सुझाव “ताजिया का साइज छोटा करो…”

    मुख्यमंत्री योगी का सुझाव “ताजिया का साइज छोटा करो…”

    “ताजिया का साइज छोटा करो वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आओगे तो मर जाओगे…”

    सीएम योगी ने मुसलमान समाज को सुझाव दिया है कि अगली बार से ताजिया छोटा करके निकाले। उन्होंने बड़ी ताजिया के जोखिम भी गिनाए।