Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • एमजीयूजी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रविवार से

    “‘आयुर्वेद एवं बायोमेडिकल विज्ञान में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग’ पर प्रख्यात वैज्ञानिक करेंगे अन्वेषकीय मंथन”

    “30 मार्च से 1 अप्रैल तक प्राचीन आयुर्वेद के सिद्धांतों को जैव प्रौद्योगिकी से जोड़ने पर होगी चर्चा”

    “आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री प्रो. बलराम भार्गव और यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह करेंगे उद्घाटन”

    गोरखपुर, 29 मार्च। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के तहत संचालित संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के तत्वावधान में सोसाइटी फॉर बायोटेक्नोलॉजिस्ट इंडिया (एसबीटीआई) के सहयोग से 30 मार्च से 1 अप्रैल तक संयोजित तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘आयुर्वेद एवं बायोमेडिकल विज्ञान में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग’ विषय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अन्वेषकीय दृष्टि से मंथन करेंगे।

    इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी साझा करते हुए संयोजक और अधिष्ठाता संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 30 मार्च को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक और राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. बलराम भार्गव होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता यूपी के मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) धीरेंद्र पाल सिंह करेंगे। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुरिंदर सिंह का भी पाथेय प्राप्त होगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं जो ‘आयुर्वेद एवं बायोमेडिकल विज्ञान में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग’ विषय पर नवीनतम अनुसंधान और प्रगति पर चर्चा करेंगे। विभिन्न तकनीकी सत्रों में देश विदेश के ख्यातिलब्ध वैज्ञानिकों के समक्ष शोधार्थी और युवा वैज्ञानिको को शोध प्रस्तुति, युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति ,पोस्टर प्रस्तुति में अन्वेषकीय ज्ञानार्जन के साथ विज्ञान और आयुर्वेद के बहुमूल्य योगदान और समृद्ध शैक्षणिक आदान-प्रदान से सम्मेलन समृद्ध होगा।

    आयोजन समिति के सचिव डॉ. अमित दुबे और डॉ. अनुपमा ओझा ने बताया कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में देश-विदेश के ख्यातिलब्ध वैज्ञानिकों को आध्यात्म, आयुर्वेद और विज्ञान के अद्भुत संयोग से युवा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आपस में साक्षात्कार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 210 शोध आलेख प्राप्त हुए हैं जिन्हें शोध प्रकाशन समिति ने अन्वेषकीय वैज्ञानिक दृष्टि से समृद्ध आलेखों का गहनता से अध्ययन कर शोध ग्रन्थ का स्वरूप दे दिया है। इसका उद्घाटन सत्र में सम्मानित अतिथियों के कर कमलों से लोकार्पण कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के विविध राज्यों के विशेषज्ञों के साथ इजरायल, नेपाल, श्रीलंका, कोरिया, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी आदि से भी विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं।

     

  • भारत ने म्यांमार को भेजी राहत सामग्री

    भारत ने म्यांमार को भेजी राहत सामग्री

    AFS हिंडन से IAF सी 130 जे विमान पर लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी जा रही है, जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, आवश्यक दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र बैग आदि) शामिल हैं।

     

     

  • भारत ने म्यांमार की मदद के लिए भेजी राहत सामग्री, भूकंप से कई लोगों की गई जान

    भारत ने म्यांमार की मदद के लिए भेजी राहत सामग्री, भूकंप से कई लोगों की गई जान

     

    Myanmar Earthquake: भारत द्वारा भेजी जा रही राहत सामग्री में कई महत्वपूर्ण वस्तुएं शामिल हैं जो भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद में सहायक होंगी। इन सामग्रियों में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। इन चीजों की जरूरत पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए है, ताकि वे ठंड से बच सकें, पीने का पानी मिल सके, और उनका स्वास्थ्य बेहतर रह सके।

  • मशहूर अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने से भड़के मौलाना राम मंदिर

    मशहूर अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने से भड़के मौलाना राम मंदिर

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने से मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी इन दिनों भड़के हुए हैं. उन्होंने तो सलमान के इस घड़ी को लेकर इस्लाम विरोधी तक बता दिया. बरेलवी ने कहा कि सलमान खान देश की मशहूर हस्ती हैं. वह एक मशहूर मुसलमान हैं. उनके लाखों फैन्स हैं. उन्होंने अपने हाथों में राम मंदिर के प्रचार के लिए राम मंदिर की घड़ी पहनी हुई है. कोई भी मुसलमान ऐसा नहीं कर सकता.

  • शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलने वाले पीड़ित किसानों ने की मुलाकात

    शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलने वाले पीड़ित किसानों ने की मुलाकात

    “बिजली विभाग के जेई के खिलाफ कार्यवाही के लिए विधायक ने मुख्य अभियंता को लिखा पत्र”

    गोरखपुर/चौरी चौरा। चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के सतहवां पश्चिमी में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल से आगजनी से पीड़ित किसानों से विधायक ने मुलाकात किया और तत्काल तहसील प्रशासन को सहायता के लिए निर्देशित किया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

    मौके पर किसानों ने विधायक से बताया कि कई बार बिजली विभाग को पत्र देकर तार को टाइट करने की मांग किया गया था, लेकिन विद्युत विभाग लापरवाही बरतते हुए किसानों की बातों को ध्यान नहीं दिया और परिणाम स्वरूप किसानों की फसल जलकर राख हो गई, जिसके बाद विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके जेई के खिलाफ कार्यवाही के लिए तत्काल बिजली विभाग के अवर अभियंता को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की और बताया कि इसमें बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही है। कई बार ग्रामीण शिकायत किया लेकिन उनके शिकायत को दरकिनार करते हुए मनमानी की गई है। चौरी चौरा की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। अधिकारी कर्मचारी उनकी सेवा में कोई लापरवाही बरतेंगे तो उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव, राम दुलारे चौधरी, बलदेव निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

  • अन्न दाता का नुकसान: खेत में लगी आग, 25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक

    अन्न दाता का नुकसान: खेत में लगी आग, 25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक

    “गेहूं की फसल अभी पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुई आग लगने का सिलसिला शुरू:खेत में लगी आग से 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी। गोरखपुर खजनी तहसील के अंतर्गत सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भेउसा उर्फ बनकटा, डाढ़ी, पाकड़घाट, परशौना , कटारिया, ढडौना, गेहूं के खेत में आज बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग के चपेट में आकर लगभग 25 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

    बताते चलें कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा उर्फ बनकटा में दोपहर में अचानक आग लग गयी। पछुवा हवा के ‌कडे़ झोंके ने देखते-देखते लगभग 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई आग बुझाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बड़ी कड़ी मेहनत के बाद मस्कत के बाद आग बुझाने में काबू पाया गया। गेहूं की खेत में लगी आग तो बुझ गई तब तक 25 एकड़ फसल जल चुकी थी। दाने-दाने के मोहताज किसानों के परिवार की आंखों में आंसू आ रहे थे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बनकटा सचितासिंह, अवधेश सताई रामचंद्र सुरेश संतलाल चंद्र प्रकाश मनोज कुमार सुनील कुमार दिलीप सिंह बनकटा, राजेश्वरी सिंह बनकटा गीता देवी लालचंद मनोज , नन्हेंलाल वर्मा पन्ने लाल वर्मा पारस फूलचंद वर्मा पिंटू वर्मा मनीष सिंह , अंजय सिंह , शंभूसिंह , ठगाई कुमार, राजदेव, राजेश साधु लक्ष्मी, संजय श्रीवास्तव कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव इत्यादि सभी के खेत जलकर राख हो गए सरकार से मुआवजा के लिए मांग भी की है भूसा के लिए किसान परेशान मौके पर पहुंचे उप-  जिलाधिकारी राजेश प्रतापसिंह नायब तहसीलदार सिकरीगंज सहित लेखपाल श्याम कन्हैया, ग्रामीणों की मदद से आग को काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची अनौपचारिकता पूरी करने के लिए। मौके पर सिकरीगंज पुलिस प्रशासन रही मौजूद।

  • सीएम आदित्यनाथ परिवाद: पोषणीयता पर फैसला सुरक्षित

    आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध प्रस्तुत परिवाद पर एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट लखनऊ आलोक वर्मा ने आज पोषणीयता के बिंदु पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है.

    अपने परिवाद में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ द्वारा 18 फरवरी 2025 को समय 1:23 बजे एक्स हैंडल पर की गई टिप्पणी और वीडियो समाज को धर्म और भाषा के आधार पर विभाजन करती दिख रही है. उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ पर पूर्व में भी सांप्रदायिक विद्वेष से जुड़े मुकदमे दर्ज हुए हैं और चुनाव आयोग द्वारा भी इस संबंध में उन पर कई बार कार्रवाई की गई है.

    उन्होंने मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर आसीन व्यक्ति पर इस प्रकार के आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए कार्यवाही की मांग की है.

    एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा द्वारा पोषणीयता के बिंदु पर 10 अप्रैल को अपना फैसला सुनाया जाएगा.

    News courtesy:  डॉ नूतन ठाकुर, प्रवक्ता, आजाद अधिकार सेना.

  • थाना प्रभारी ने लाइन मैन की बाइक का चालान काट दिया तो लाइन मैन ने पूरे थाने की बिजली काट दी

    थाना प्रभारी ने लाइन मैन की बाइक का चालान काट दिया तो लाइन मैन ने पूरे थाने की बिजली काट दी

    हरदोई में थाना प्रभारी ने लाइन मैन की बाइक का चालान काट दिया तो लाइन मैन ने पूरे थाने की बिजली काट दी। दरअसल, हरदोई के सवजपुर थानेदार ने बिना हेलमेट के उपेंद्र यादव नाम के लाइन मैन का चालान काट दिया था। इससे खफा होकर लाइन मैन ने पूरे थाने की बिजली काट दी।

  • शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, चार बच्चों की हत्या करके पिता ने खुदकुशी कर ली

    शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, चार बच्चों की हत्या करके पिता ने खुदकुशी कर ली

    यह घटना पारिवारिक कलह के चलते हुई है। फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं। मरने वाले बच्चों की उम्र 10 और 8 साल की लड़की, 7 और 5 साल का लड़का शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपने चारों मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दरअसल, घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था और उसके चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) भी थे। देर रात किसी वक्त राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था। सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचा और उसने वहां पर जो नजारा देखा तो उसकी रूह कांप गई। वहां उसके चार पोते और पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पेड़ो को काटना इंसानों को काटने जैसा है: सुप्रीम कोर्ट

    पेड़ो को काटना इंसानों को काटने जैसा है: सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी बदतर है।

    पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई दया नहीं दिखाई जानी चाहिए।

    SC ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाने को मंजूरी दी है।

    साथ ही जुर्माने के खिलाफ लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया।

    जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति संबंधित अधिकारी या संस्थान से अनुमति लिए बिना पेड़ नहीं काट सकता।