Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

सिलेंडर में आग लगने से घर में लगी भीषण आग, झुलसे दो मासूम
दिल्ली के मनोहर पार्क इलाके में रविवार (30 मार्च) की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से घर में भीषण आग लग गई, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई और एक शख्स झुलस गया. घटना वज़ीरपुर के मनोहर पार्क, अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुई. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
-

समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर के सांसद को ग्रामीणों ने मुर्दाबाद नारा लगाकर वापस भेजा
“दोहरे हत्याकांड के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे सांसद”
चौरी चौरा, गोरखपुर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा में हुए दोहरा हत्याकांड में रविवार को चार बजे समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर के सांसद राम भुआल निषाद अपने सहयोगियों के साथ परिजनों से मुलाकात करने और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे, जहां पर नाराज ग्रामीणों ने राम भुआल निषाद मुर्दाबाद लगाते हुए उनको वापस भेज दिया और कहा कि यहां पहले कभी नहीं आते हैं हत्या हुई है तो राजनीतिक रोटी सेकने आए हैं।
क्षेत्र के विधायक ई० सरवन निषाद का आरोप है कि हत्यारोपी समाजवादी पार्टी का बूथ एजेंट है और वह लोकसभा- विधानसभा चुनाव में एजेंट बनकर समाजवादी पार्टी को मतदान करवा रहा था। उन्होंने कहा कि सपा का चाल चरित्र चेहरा यही होता है। अपराधियों की पार्टी ही समाजवादी पार्टी है।
-

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC डिब्बे पटरी से उतरे,जनहानि की अभी जानकारी नही
ओडिशा में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं.
-

रामजीलाल सुमन की जीभ काटने पर 1 करोड़ का इनाम
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटने वाले के लिए मेरठ के सचिन सिरोही ने ₹10000000 के इनाम का ऐलान किया है।
सचिन सिरोही इससे पहले मेरठ के नवाब रहे अबू मोहम्मद खान का मकबरा तोड़ने वाले को ₹5000000 का ऐलान कर चुके है।
उन्होंने औरंगजेब की कब्र तोड़ने वाले के लिए भी ₹10000000 के इनाम का ऐलान किया है।
इतना पैसा लाता कहां से है भाई !!
-

दो मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का रवि किशन शुक्ला ने किया शुभारंभ
“गोरखपुर में फिटनेस को बढ़ावा, रवि किशन शुक्ला ने किया ओपन जिम का शुभारंभ”
“सांसद रवि किशन शुक्ला के माध्यम से एक करोड़ की लागत से ओपन जिम एवं 75 लाख की लागत से 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस क्षेत्र के विकास के लिए दिया गया”

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, गेल (इंडिया) लिमिटेड की सीएसआर पहल ‘आरोग्य’ के तहत गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ किया गया। यह पहल प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
*मोबाइल मेडिकल यूनिट से घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएँ*
इन एमएमयू में योग्य डॉक्टर, एएनएम/नर्स, फार्मासिस्ट सहित एक प्रशिक्षित चिकित्सा टीम मौजूद होगी, जो ग्रामीण और वंचित इलाकों में जाकर मुफ्त इलाज एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराएगी। यह यूनिट वायरल बुखार, त्वचा संबंधी रोग, रक्तचाप, जोड़ों का दर्द, सर्दी-खाँसी जैसी बीमारियों का इलाज करेगी और आवश्यकतानुसार गंभीर मामलों को सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
*प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुधार*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएँ दी जा रही हैं। एम्स गोरखपुर की स्थापना, नए मेडिकल कॉलेजों और टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊँचाइयाँ मिली हैं। गेल इंडिया की यह पहल सरकार की इन नीतियों को और मजबूती प्रदान करेगी।
*रवि किशन शुक्ला ने व्यक्त किया आभार*
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “गेल इंडिया द्वारा शुरू की गई यह सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिससे गोरखपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएँ सुदृढ़ होंगी। मैं इस पहल के लिए गेल इंडिया, चिकित्सा टीम और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह कदम निश्चित रूप से आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएगा और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।”*स्थानीय जनता को व्यापक लाभ*
इस परियोजना का सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच है। मोबाइल मेडिकल यूनिटें गाँव-गाँव जाकर न केवल चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेंगी बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ाएँगी। यह पहल गोरखपुर और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायक होगी।*गोरखपुर में फिटनेस को बढ़ावा, रवि किशन शुक्ला ने किया ओपन जिम का शुभारंभ*
गोरखपुर में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने ओपन जिम का शुभारंभ किया। यह जिम गेल (इंडिया) लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत स्थापित किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को निःशुल्क फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में रवि किशन शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ भारत, सशक्त भारत की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
*दो मोबाइल म (एमएमयू) का रवि किशन शुक्ला ने किया शुभारंभ।*
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, गेल (इंडिया) लिमिटेड की सीएसआर पहल ‘आरोग्य’ के तहत गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ किया गया। यह पहल प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
-

50 की उम्र में हुआ 14वें बच्चे का जन्म
हापुड़ के रहने वाले इमामुद्दीन का परिवार चर्चाओं में आ गया है. दरअसल उनकी पत्नी गुड़िया ने 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को जन्म दिया है. इमामुद्दीन का बड़ा बेटा 22 साल का है. इस परिवार की कहानी गजब है.
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरंगपुरी के रहने वाले इमामुद्दीन के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है. इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया ने 14 वें बच्चे को जन्म दिया है.
इमामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी को पिलखुवा के सरकारी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया था. यहां गंभीर हालत को देखते हुए गुड़िया को हापुड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. गुड़िया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस दौरान उसने अस्पताल के गेट पर ही एंबुलेंस 108 में एक लड़की को जन्म दिया है. दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अब दोनों स्वस्थ हैं.
-

एंबुलेंस और ट्रेलर में हुई टक्कर से दो की हुई मौत, सात लोग घायल
“लखनऊ से एंबुलेंस से नाना का मृतक शरीर लेकर जा रहे थे मधुबन”

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के सामने रविवार की सुबह छः बजे रामजानकी मार्ग पर
एंबुलेंस और ट्रेलर में हुई टक्कर से एंबुलेंस में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग बुरी तरह घायल हो गये।घायलों से मिली जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के मधुबन कस्बे के सत्येंद्र प्रसाद के पिता 75 वर्षीय जगलाल प्रसाद का लखनऊ मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन एंबुलेंस से उनका मृत शरीर लेकर लखनऊ से मधुबन जा रहे थे। एंबुलेंस मे नौ लोग सवार थे। गोरखपुर से देवरिया के रास्ते बड़हलगंज होकर मधुबन जा रहे थे। सुबह छः बजे एंबुलेंस बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के पास पहुंची थी कि तभी बड़हलगंज की तरफ से जा रहे ट्रेलर की उससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद चीख़-पुकार मच गई। घटनास्थल की तरफ ग्रामीण दौड़ पड़े। घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। मौके पर ही 40 वर्षीय लालबहादुर व 55 वर्षीय श्रीमती तारा देवी की मौत हो चुकी थी। जब कि सत्येंद्र प्रसाद (40), लक्ष्मी देवी पत्नी सत्येंद्र प्रसाद (38), स्वाति पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (22), शौर्य पुत्र सत्येंद्र प्रसाद (8), सात्विक पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (10), अनीता राय पत्नी विनोद राय (44) व बाराबंकी निवासी चालक जहांगीर (30) घायल हो गये। सभी घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हास्पिटल पर लाया गया। संचालक/चिकित्सक डा. मनोज यादव ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा हैं। मृतक लालबहादुर पशुपालन विभाग मे अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह मृतक जगलाल के भतीजे थे।
घटना की सूचना के बाद एसडीएम प्रशांतवर्मा, सीओ मनोज कुमार पाण्डेय व नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली।
-

योगी सरकार का सख्त फैसला: धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर प्रतिबंध
*धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध*
*अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई, यूपी सरकार ने दिए तत्काल बंदी के आदेश*
*विशेष जिला स्तरीय समिति गठित, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी करेंगे निगरानी*
*राम नवमी पर विशेष सख्ती, 6 अप्रैल को पशु वध और मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित*
*उल्लंघन करने वालों पर यूपी नगर निगम अधिनियम और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त दंड की होगी कार्रवाई*
*2014 और 2017 के आदेशों की पुनर्बहाली, योगी सरकार ने फिर दोहराया अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध*
लखनऊ। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं।
*पुराने आदेशों की पुनर्बहाली*
2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।
*राम नवमी पर विशेष निगरानी*
6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष प्रतिबंध लागू होगा, इस दिन पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 एवं 2011 के प्रावधानों के तहत, योगी सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
-

मुंबई पुलिस के डीसीपी की कार एक्सीडेंट में मौत
मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है।
ये कार एक्सीडेंट हैदराबाद में हुआ है।
बता दें कि सुधाकर पठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे।
वह 2011 बैच के IPS अधिकारी थे।











