Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

महादेव सट्टेबाजी मामले में सीबीआई की दबिश
महादेव सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने पूर्व CM भूपेश बघेल, MLA देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, OSD मनीष बंछोर, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS आनंद छाबड़ा, IPS आरिफ़ शेख़, IPS अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव , ASP अभिषेक माहेश्वरी और दो सिपाही नकुल-सहदेव के यहां दबिश दी है।
सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं।
-

भीम 3.0 लॉन्च, मिलेंगे फोनपे, गूगलपे, पेटीएम जैसे फीचर्स, अप्रैल महीने से कर पाएंगे इस्तेमाल
भीम (BHIM) App के जरिए पेमेंट करने वाले लाखों यूजर्स के लिए अहम खबर है। NPCI ने भीम App ने BHIM 3.0 लॉन्च कर दिया है। यह अब तक यूज किए जा रहे Bhim App का नया और बेहतर वर्जन है। App में कई फीचर्स को जोड़ा गया है। दावा है कि इसे इस्तेमाल करना आसान और सेफ है। NPCI का मानना है कि नए भीम App के आने से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। BHIM 3.0 में जिन प्रमुख फीचर्स को लाया गया है उनमें खर्चों को बांटना, परिवार के लोगों को भीम App में जोड़ना और खर्चों का हिसाब रखने से जुड़े फीचर्स शामिल हैं। NPCI ने दुकानदारों के लिए भी खास फीचर को जोड़ा है। BHIM Vega नाम का फीचर उन्हें बिजनेस से जुड़े पेमेंट में मदद करेगा। बता दें, यह App अगले महीने अप्रैल में पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
-
दिल्ली में अब नहीं चलेंगे सीएनजी ऑटो ? सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला
दिल्ली की सड़कों पर आम लोगों के सफर को आसान बनाने वाले ‘हरे-पीले’ रंग के CNG ऑटो हो सकता है कुछ दिनों में बीते वक्त की बात हो जाएं. इसकी जगह नीले और सफेद रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर तेजी से दौड़ते दिखाई दे सकते हैं. दिल्ली सरकार बहुत जल्द इस बारे में एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. दिल्ली सरकार अगले महीने ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0’ जारी कर सकती है. इसमें दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या बढ़ाने के लिए फेज मैनर में CNG ऑटो को हटाने का ऐलान हो सकता है. एक खबर के मुताबिक Delhi EV Policy 2.0 में सरकार 10 साल से ज्यादा पुराने सभी CNG ऑटो रिक्शा, टैक्सी और लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCVs) को चरणबद्ध तरीके से दिल्ली की सड़कों से हटाएगी. इनकी जगह पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, 2-व्हीलर्स, लाइट कमर्शियल व्हीकल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बस और ट्रक खरीदने पर सरकार इंसेंटिव ऑफर कर सकती है.
-

कुणाल कमरा कंट्रोवर्सी
बॉलीवुड हीरोइन, मराठी अभिनेत्री और रिटायर्ड नेवी ऑफिसर की पिटाई, रिप्बलिक भारत चैनल के विरुद्ध कार्य वाही जैसे मामले हमें MVA सरकार में इसी तरह के केस की याद दिलाते हैं.
तब भी आलोचनाओं से तिलमिलाई सरकार ने इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था. मराठी अभिनेत्री के खिलाफ तो 22 FIR दर्ज किए गए थे.
कौन थीं वह बॉलीवुड हीरोइन और किस मराठी अभिनेत्री को हुई थी जेल? आखिर उस रिटायर्ड नेवी ऑफिसर का क्या था कसूर ?
महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान हुए इन मामलों पर गौर करना होगा।
महाविकास अघाडी के लोग स्वतंत्रता का हनन बता रहे है। -

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी व लूटपाट करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
*गिरफ्तारी और बरामदगी*
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.2 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की गई, जिसमें;
1 अदद मालामाल पीली धातु
2 अदद सफेद धातु
2 अदद मोबाइल फोन
4000 रुपये नकद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना राज, सुभाष तिवारी, विजय साह और राजा गुप्ता के रूप में हुई है, जो बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।
*कैसे करते थे चोरी?*
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और लूटपाट को अंजाम देते थे। ये गिरोह खासकर यात्रियों के बैग, पर्स और मोबाइल चोरी करने में माहिर था।
*पुलिस की कार्रवाई*
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। पुलिस यात्रियों से भी अपील कर रही है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
-

ब्लॉक प्रमुख ने कुर्सी बचाने को सुपारी देकर कराई थी बीजेपी नेता की हत्या, 6 अरेस्ट
यूपी के संभल मे बीजेपी नेता गुलफाम यादव की हत्या चुनावी रंजिश मे जहर का इंजेक्शन लगाकर की गई थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि भाजपा नेता गुलफाम यादव, मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। इसे देखते हुए ब्लॉक प्रमुख महेश यादव ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देकर धर्मवीर यादव, रवि यादव,मुकेश यादव, विकास, रामनिवास और सुधीर को हत्या के लिए तैयार किया। इन सबने मिलकर जहर का इंजेक्शन लगा जान ले ली। -

मुख्यमंत्री ने कानपुर में प्रगति कार्यों का किया निरीक्षण
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर नगर में मेट्रो स्टेशन, चुन्नीगंज के प्रगति कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
-

ARTO के संरक्षण में फल फूल रहा है ओवरलोड ट्रकों से मोरंग ट्रांसपोर्टेशन का धंधा
औरैया। गैर जनपद जालौन तक में घुसकर की जाती है रूपया न देने वाले ट्रकों से अवैध वसूली !
रूपये वसूली वाले ट्रकों को मिलती है ओवरलोड कर ढुलाई की छूट !
गाड़ी वालों के साथ मारपीट कर जबरन लाई गई गाड़ियां।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जालौन सीमा में घुसे ARTO और टीम।
एंट्री न कराने वालों को ARTO और सिपाहियों ने पीटा. पहले भी कई बार सस्पेंड हो चुके हैं ARTO।
औरैया का मामला, वाहन चालकों में आक्रोश…।
-

अयोध्या के SDM स्टेनो की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
सोहावल SDM अभिषेक सिंह पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम,
अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात SDM के स्टेनो शिवम यादव की सड़क हादसे में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि SDM अभिषेक सिंह के मानसिक उत्पीड़न के कारण शिवम अवसाद में था, जिसके चलते उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने शव को राम पथ पर रखकर रोड जाम कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारियों ने SDM पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए धरना जारी रखा।
नक्सली हमले में शहीद हुए थे पिता, CM की घोषणा पर मिली थी नौकरी।
शिवम यादव के पिता कोबरा कमांडो थे और छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत शिवम को सरकारी नौकरी मिली थी। लेकिन परिजनों का कहना है कि SDM सोहावल अभिषेक सिंह लगातार उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।
“बाल मुंडवाने तक का आरोप, परिजन बोले- इंसाफ चाहिए”
परिजनों का आरोप है कि SDM ने हाल ही में शिवम के बाल जबरन मुंडवा दिए थे और उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी उत्पीड़न के कारण शिवम डिप्रेशन में चला गया और यह हादसा हो गया।
सांसद और पूर्व मंत्री पहुंचे धरने पर, प्रशासन पर दबाव बढ़ा
शिवम की मौत के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडेय और समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि SDM के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।जांच और कार्रवाई की मांग, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना थाना कैंट के सहादतगंज इलाके में हुई। पुलिस ने घायल शिवम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया और रिकाबगंज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू हो गया।








