Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप इंकार करने पर मुकदमा दर्ज
उनवल/गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली काल्पनिक नाम किशोरी जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष अपने रिश्तेदारी में आया करता था।जो गांव बेलवार थाना खोराबार का रहने वाला है।
-

छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया खुलासा
हाथरस। प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं का यौन शोषण करता था,
‘कालेज की कई छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाकर करता था प्रताड़ित’
संविदा पर तैनात महिला से भी बनाए शारीरिक संबंध,
‘हिडन कैमरे से छात्रों की वीडियो बनाकर करता था यौन शोषण’.
13 मार्च को हाथरस गेट थाने में मुकदमा हुआ था दर्ज
प्रोफेसर रजनीश कुमार को सुभाष चौराहे से किया गिरफ्तार,
2001 में बागला डिग्री कॉलेज में तैनात हुआ था रजनीश कुमार.
-

UPSTF को मिली बड़ी सफलता,फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लखनऊ: विभिन्न प्रकार के फर्जी/कूटरचित दस्तावेज (शिक्षा बोर्डस व यूनिवर्सिटी आदि की मार्कशीट सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसफार्मर सर्टिफिकेट तथा वेरिफिकेशन प्रपत्र) तैयार करने वाले गिरोह के 3 लोगों को STF ने किया गिरफ्तार।
STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त, अल्ताफ राजा, कृष्ण कुमार, लक्ष्य राठौर के पास से कई अहम दस्तावेज हुए बरामद।
STF ने तीनों अभियुक्त को थाना पारा जनपद लखनऊ से किया गिरफ्तार।
-

पाकिस्तान से आई और अब सचिन मीणा के बच्ची की मां बन गई
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अब सचिन मीणा की बच्ची की मां बन गई हैं. सीमा-सचिन की खुशी पाकिस्तान में बैठे गुलाम हैदर को बिलकुल रास नहीं आ रही है. सीमा के एक्स हसबैंड ने नवजात को नाजायज बता दिया. उसने सीमा हैदर के वकील और मुंहबोले भाई एपी सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई. गुलाम ने कहा कि ऐसे भाई पर लानत है, जो अपनी बहन का साथ दे रहा है. उसने एक बार फिर भारत सरकार से सीमा हैदर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
-

काठमांडू में आज पुलिस की विशेष टीम ने एक ट्रक से 25 करोड़ रुपए किया बरामद
“काठमांडू में आज पुलिस की विशेष टीम ने एक ट्रक से 25 करोड़ रुपए किया बरामद, चालक समेत दो हिरासत में, पूछताछ जारी”
“प्रथम दृष्टया मामला सोना तस्करी या हवाला का प्रतीत होता है”
काठमांडू! नेपाल पुलिस की विशेष टीम ने सीआईडी के एसएसपी रमेश बस्नेत के नेतृत्व में आज सुबह काठमांडू के टोखा क्षेत्र से एक ट्रक (ना 7 ख/1652) में नेपाली 1000 के नोटों सहित अमेरिकी डॉलर और यूरोपीय डॉलर में करीब 25 करोड़ अवैध रूप से रखा हुआ बरामद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। रूपया किसका है शुरुआती दौर में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पर सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि प्रथम दृष्टया बरामद रूपया सोना तस्करी या हवाला का प्रतीत होता है। पुलिस की विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है।
-

मिस व मिसेज इंटरनेशनल 2025 की इंटरनेशनल जूरी नामिनेट की गयीं आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी
आगामी 24, 25, 26 अप्रैल 2025 को इंडी रायल द्वारा पटाया थाईलैंड में मिस व मिसेज इंटरनेशनल 2025 के 10वें सीज़न का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इंडी रायल ने पूर्व मिसेज इंडिया 2017 व मिसेज दीवा क्वीन दुबई 2019 मिसेज कंचन सोनी को इंटरनेशनल जूरी के रूप में नामिनेट किया गया है।
सर्वविदित है कि कंचन सोनी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जूरी के रूप में आमन्त्रित की जाती रही हैं।
यह भी विदित हो कि श्रीमती कंचन सोनी वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों के दृष्टिगत आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन नाम से पंजीकृत महिलाओं की संस्था चलाती हैं जिसके द्वारा समय-समय पर महिलाओं व पुरुषों हेतु विभिन्न परमार्थ कार्यों को किया जाता रहा है, और आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन के द्वारा ही गोरखपुर में प्रथम बार शक्ति मिसेज इंडिया 2024 के सीज़न – 1 का सफल आयोजन किया जा चुका है, साथ ही मिसेज कंचन सोनी ने यह भी अवगत कराया कि आगामी कुछ महीनों में उनकी देखरेख में व आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन द्वारा गोरखपुर में शक्ति मिसेज इंडिया 2025 सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा।
-
अपहरण की झूठी कहानी रचा 3 बच्चियों ने, परिजन पुलिस रही परेशान, सकुशल पहुंची घर
“एलकेजी और कक्षा चार में पढ़ने वाली तीन बच्चियां स्कूल से निकल गई थीं घूमने”
“आइसक्रीम वाले के मोबाइल से परिजनों को कॉल कर सुनाई अपहरण की कहानी”
“परिजनों के बताने पर दौड़ी पुलिस, दो घंटे तक खंगालने पर अपहरण के नहीं मिले साक्ष्य”
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर के समय स्कूल से निकलीं तीन बच्चियां लापता हो गईं। इसमें मांट गांव की साक्षी (08) व प्रियांशी (08) आदर्श पब्लिक स्कूल में कक्षा चार और जालेपार की आराध्या (05) एलकेजी में पढ़ती हैं। नाटकीय ढंग से ये बच्चियां घर से सात किमी दूर मिलीं। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो बच्चियों ने बताया कि उनका एक कार वाले ने अपहरण कर लिया था। शोर मचाने पर लुचई में छोड़कर भाग गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने बयान लिया।
बयान के आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यमों से दो घंटे तक जांच पड़ताल की। जब अपहरण के कहीं कोई साक्ष्य नहीं मिले, तब पुलिस फिर बच्चियों के घर पहुंची और उनसे पूछताछ शुरू की। परिजनों ने भी कहा कि सही बताओ, कोई कुछ नहीं कहेगा। तब उन्होंने बताया कि वे घूमने निकल गई थीं। ज्यादा आगे बढ़ने पर रास्ता भटक गईं। देर होने पर एक आइसक्रीम वाले के मोबाइल से कॉल कर घरवालों को सूचना दी। इससे पहले मार खाने से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी।
सहजनवां पुलिस ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि के माध्यम से सूचना मिली थी कि तीन बच्चियां लापता हो गई हैं। अभी खोजबीन शुरू की गई थी, तभी पता चला कि बच्चियां मिल गई हैं। तीनों बच्चियों ने बताया कि आपस में बातकर घूमने निकली थीं। चाउमीन और मोमोज खाने का प्लान बनाया था। घर पर ये भी बताया गया था कि स्कूल से मुजौली में चल रहे यज्ञ में जाएंगे। एक साथ घूमने निकले तो गोरखपुर शहर में भी जाने के बारे में सोचा, लेकिन पैदल चलकर इतना थक गए थे कि आगे जाने की हिम्मत नहीं हुई और देर भी हो गई थी। तभी एक आइसक्रीम वाला दिखा और उसके मोबाइल से कॉल कर आराध्या ने अपने परिजनों को बताया। बच्चियों ने कहा कि हमलोग बहुत डरे हुए थे, इसलिए घर पर झूठी कहानी बताई।मांट के अवधराज ने बताया कि बेटी प्रियांशी रोज की तरह सुबह स्कूल गई थी। शाम होने के बाद भी जब वापस नहीं आई तो हमलोग डर गए। यहां बगल के ही भक्सा गांव में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना को याद कर रूह कांप कई और बार-बार किसी अनहोनी का डर सता रहा था। जाल्हेपार के अजय कुमार ने बताया-बेटी आराध्या एलकेजी में पढ़ती है, उसके झूठ बोलने से हमलोग हैरान हैं। आगे से उसका दोस्त बनकर बात करूंगा, ताकि वो बिना डरे हर बात बताए। मांंट के हरिकेश सिंह ने बताया-बेटी साक्षी बहुत डरी हुई है, उसको घर पर किसी ने भी नहीं डांटा। उसे समझाया गया है कि झूठ कभी मत बोलना। सही बोलने पर हर भूल माफ है। वहीं परिजन बच्चों के अपहरण की कहानी सुनकर हैरान हैं। उनके दिमाग में कहां से ये बात आई, यह परिजन यह जानना चाह रहे हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चियों के अपहरण की सूचना पर पुलिस घंटों परेशान रही। जांच पड़ताल में कुछ भी नहीं मिलने पर बच्चियों से पूछताछ शुरू हुई तो बच्चियों ने बताया कि घूमने का मन किया घर लौटते समय लेट हो गया था इसलिए यह झूठी कहानी बनाई थी।
-

छात्राओं के साथ प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, खुद अपने फोन से करता था रिकॉर्ड; लड़कियों को देता था ये लालच
हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ सामने आई अश्लील वीडियो से भूचाल मच गया है। प्रोफेसर के छात्राओं के साथ लगभग 59 वीडियो मिले हैं। प्रोफेसर ने खुद कुछ वीडियो अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड की थीं।
हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ जो अश्लील वीडियो सामने आई हैं, वह प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे लगभग 59 वीडियो मिले हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ वीडियो उनके द्वारा अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड की गई हैं। पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। एसपी हाथरस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।
करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था। इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था।
कुछ दिनों तक सीओ सिटी ने इस शिकायती पत्र को लेकर जांच पड़ताल की। कई लोगों से बुलाकर जानकारी की। पुलिस के पास शिकायती पत्र के साथ करीब बारह फोटो भेजे गए थे। इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर के ऑफिस के हैं।
छात्राओं के साथ अश्लीलता करता था प्रोफेसर
बताया जा रहा है कि इन फोटो में प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया।एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। एएसपी को जांच के दौरान शिकायत में कुछ तथ्य सही मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी है
पुलिस ने इस मामले के वायरल होने के बाद हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है।
प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं।
प्रोफेसर के मोबाइल से वायरल हुईं करीब 59 वीडियो
डॉ. रजनीश परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। प्रोफेसर के मोबाइल से करीब 59 वीडियो वायरल हुई हैं।छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों में घिरे पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के सचिव ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने उन्हें बताया कि डॉ. रजनीश के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रकरण काफी गंभीर है।
इससे महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. रजनीश को निलंबन अवधि में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि डॉ. रजनीश निलंबन अवधि में शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। प्राचार्य की अनुमति पर ही वह शहर से बाहर जा सकते हैं।
-

पार्क में लगे गमलों व पौधों को तोड़ा, थाने पर पड़ी तहरीर
बड़हलगंज/गोरखपुर। नगर पंचायत बड़हलगंज के हनुमान नगर वार्ड में अवस्थापित डा० भीमराव अम्बेडकर व सुबाष चन्द बोस पार्क में सुन्दरीकरण हेतु गमला सहित पौधो को सजाया गया था जिन्हें सोमवार की शाम कुछ मनबढ़ों ने तोड़ दिया। नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा थाने पर नामजद तहरीर दे दी है।
बताते चलें कि हनुमान नगर वार्ड में बस स्टेशन के पास बने पार्क का लाखों रुपए खर्च कर नगर पंचायत द्वारा जल्द ही सुंदरीकरण कराया गया है। पार्क की सुन्दरता बढ़ाने के लिए गमलों में पौधे लगाए हैं। इन पौधों व गमलों को आए दिन कुछ मनबढ़ तोड़ डालते हैं। मना करने पर नियुक्त कर्मचारी को गालियां व धमकी देते हैं। सूचना देने पर पुलिस भी उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करती।सोमवार की शाम भी दो मनबढ़ों ने पार्क में घुसकर काफी तोड़ फोड़ किया। गमलों व पौधों को नष्ट कर डाले। पार्क में नियुक्त सुरक्षा कर्मी लखराज ने भैंसवली निवासी आशुतोष उर्फ पप्पू यादव तथा उसके भाई रामसुमारथ उर्फ बन्दुर पुत्रगण रामलाल यादव के विरुद्ध गमले व पौधे तोड़ने के साथ ही मना करने पर चेयरमैन, क्षेत्रीय विधायक, योगी व मोदी को गाली देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दी गई है। दिए तहरीर के आधार पर दोनों के विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम-1916 के तहत उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।
-
महिला ने फंदे से झूल कर दे दी जान
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो, मंगलपुर में एक विवाहिता ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान रीमा देवी पत्नी जलंधर निषाद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
“स्थानीय लोगों में सनसनी”
रीमा की आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, महिला के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक या अन्य किसी कारण की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
“पुलिस जांच में जुटी”
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस मृतका के परिवारवालों और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।







