Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • IIFA अवॉर्ड सम्मान पर रवि किशन ने जताया आभार

    IIFA अवॉर्ड सम्मान पर रवि किशन ने जताया आभार

     

    ” IIFA अवॉर्ड सम्मान पर रवि किशन ने जताया आभार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लिया आशीर्वाद ”

    गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन को प्रतिष्ठित IIFA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार व्यक्त किया।

    रवि किशन ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से ही मैं गोरखपुर की देवतुल्य जनता की सेवा और फिल्म जगत में अपनी यात्रा जारी रख सका। IIFA जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के इस सम्मानजनक क्षण में आपका आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह सम्मान आपके मार्गदर्शन और गोरखपुर की जनता के अपार स्नेह का प्रतिफल है।”

    इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुरवासियों सहित समस्त देशवासियों को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और अपील की कि यह पर्व सौहार्द, प्रेम और उल्लास के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा, “होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और खुशियों को बांटने का पर्व है। इसे शांति और स्नेह के साथ मनाएं और समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखें।”

    रवि किशन की इस उपलब्धि पर उनके प्रशंसकों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

  • डेढ़ महीने से बंद मकान में हुई लाखों की चोरी

    डेढ़ महीने से बंद मकान में हुई लाखों की चोरी

    संवाददाता: सागर कुमार

    “पुत्र के अस्वस्थ होने पर नोएडा गए थे दंपति, चोर उठा ले गए सीसीटीवी का डीवीआर, पुलिस कर रही जांच”

    पादरी बाजार (गोरखपुर)। पादरी बाजार क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 में डेढ़ महीने से बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित दंपति पुत्र की तबीयत खराब होने पर देखभाल करने के लिए नोएडा गए थे। जब वें बुधवार की रात 9:30 बजे अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने के बाद इस मामले के संदर्भ में प्रार्थना पत्र भी दे दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार इलाके के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 के लेन नंबर चार निवासी शिव प्रसाद सिंह रिटायर्ड प्रधानाचार्य हैं। उनका पुत्र नोएडा में रहकर नौकरी करता है। पुत्र की तबीयत खराब होने पर उसकी देखभाल करने के लिए वह 24 जनवरी को मकान में ताला बंद कर पत्नी के साथ नोएडा चले गए थे।

    उन्होंने पुलिस को बताया कि होली के त्योहार के अवसर पर बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे के करीब वें अपने मकान पर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि कमरे के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। चोर आलमारी तोड़कर लगभग 2 लाख के गहने, 4 हजार रुपये नगद और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उठा ले गए थे।

  • योगी सरकार की सख्ती से यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से हुई संपन्न

    योगी सरकार की सख्ती से यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से हुई संपन्न

    योगी सरकार की सख्ती से यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से हुई संपन्न

    *योगी सरकार के निर्देश पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर 24×7 निगरानी*

    *8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों से की गई सतत निगरानी*

    *नकल माफिया और अराजक तत्वों पर की गई कड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों वाले परीक्षा केंद्रों को नोटिस*

    *उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, QR कोड, सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं और अफवाह रोकने के लिए विशेष टीम की गई सक्रिय*

    लखनऊ/प्रयागराज, 12 मार्च। योगी सरकार के सख्त निर्देशों के तहत 12 मार्च 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। सरकार ने परीक्षा को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए और नकल माफिया को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया।

    *परीक्षा केंद्रों पर 24×7 निगरानी, CCTV से सख्त मॉनिटरिंग*

    परीक्षा के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षा कक्षों और परिसरों में 2.91 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए। प्रयागराज मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर 24×7 निगरानी की गई।

    *नकल रोकने के लिए योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई*

    सरकार ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं। 19 जिलों के 24 परीक्षा केंद्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया। 5 जिलों के 5 परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जबकि 17 जिलों के 20 परीक्षा केंद्रों के CCTV बंद होने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

    *परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और प्रश्नपत्रों की फूलप्रूफ सुरक्षा*

    योगी सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट उपलब्ध कराए गए, जिससे किसी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत परीक्षा कराई जा सके।

    *उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित, सोशल मीडिया पर सख्त नजर*

    उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए QR कोड, क्रमांक संख्या और सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं चार अलग-अलग रंगों में छापी गईं। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर विशेष टीम द्वारा कड़ी नजर रखी गई और फर्जी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई।

    *योगी सरकार की माइक्रो प्लानिंग से परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही*
    योगी सरकार ने हर स्तर पर सतर्कता और माइक्रो प्लानिंग के जरिए परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया। परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बनाकर सख्त निगरानी की।

    *परीक्षा के दौरान हुई घटनाओं का विवरण*

    नकल में पकड़े गए परीक्षार्थी: 30

    दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए छद्म परीक्षार्थी: 49

    परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तर पुस्तिका लिखे जाने की घटना: 02

    प्रश्न पत्रों के पूर्व प्रकटन की घटना: 00

    प्रश्न पत्रों के रॉन्ग ओपनिंग की घटना: 00

  • सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे गोरखपुर

    सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे गोरखपुर

    Breaking news गोरखपुर : सुबह 10 बजे रामगढ़ताल के होटल मैरियट पहुंचेंगे सीएम।

    नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यशाला में होंगे शामिल।

    राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत है कार्यशाला।

    3 बजे के बाद पाण्डेयहाता कार्यक्रम में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी।

    सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के पाण्डेय हाता में परम्परागत होलिका दहन के शोभायात्रा में होंगे शामिल।

  • महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

    महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

    *मेले के बाद स्थानीय किसानों ने बड़े पैमाने पर शुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती*

    *सीएम योगी के निर्देश पर इस बार छोड़ा गया है रिकॉर्ड पानी, नहीं होने पाएगी सिंचाई की समस्या*

    *वैज्ञानिक बोले- बलुई मिट्टी इस फसल के लिए सबसे मुफीद, जायद फसलों से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार*

    *बुवाई का काम शुरू, किसानों पर मेहरबान गंगा मैया भरेंगी झोली, वैज्ञानिक सिखा रहे अधिक उत्पादन की तकनीक*

    *गंगा पार, यमुना पार, झूंसी, फाफामऊ और जसरा क्षेत्र में रोजगार अपार*

    *महाकुम्भ में अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती के बाद नए क्षेत्र में खुल रहे संभावनाओं के द्वार*

    *खेती के साथ पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और मार्केटिंग के भी नए अवसर खुल रहे हैं*

    लखनऊ / प्रयागराज, 12 मार्च : प्रयागराज में महाकुम्भ के भव्य आयोजन के बाद अब संगम की रेती में नई संभावनाएं जन्म ले रही हैं। जहां करोड़ों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई, वहीं अब यहां के किसान तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की फसल से अपनी तकदीर बदलने की तैयारी में हैं। बलुई मिट्टी और गंगा-यमुना के शुद्ध जल से इस क्षेत्र में जायद फसलों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस खेती से हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। सीएम योगी के निर्देश पर इस बार रिकॉर्ड पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से सिंचाई की कोई समस्या नहीं होने पाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार बलुई मिट्टी इस फसल के लिए सबसे मुफीद है। महाकुम्भ में अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती के बाद अब नए क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। बुवाई का काम अब शुरू हो चुका है और किसानों पर मेहरबान गंगा मैया उनकी झोली भरने के लिए तैयार हैं। प्रयागराज के वैज्ञानिक इन किसानों को अधिक उत्पादन की तकनीकें भी सीखा रहे हैं।

    *गंगा-यमुना का वरदान : अब रेतीली मिट्टी उगलेगी सोना*

    महाकुम्भ के बाद प्रयागराज के संगम तटों पर स्थानीय किसानों ने बड़े पैमाने पर खेती शुरू कर दी है। गंगा पार, यमुना पार, झूंसी, फाफामऊ और जसरा क्षेत्र में किसानों ने तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की बुवाई शुरू कर दी है। प्रयागराज के वैज्ञानिक ( उद्यान ) डॉक्टर हिमांशु सिंह के अनुसार यहां की बलुई मिट्टी इस तरह की फसलों के लिए सबसे उपयुक्त होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार गंगा, यमुना में रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिससे किसानों को सिंचाई की कोई समस्या नहीं होने पाएगी।

    *हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, लाखों की कमाई का अवसर*

    जायद फसलों की खेती से न केवल किसानों को फायदा होगा, बल्कि हजारों स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। इस फसल से किसान एक महीने में पांच लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। डॉक्टर हिमांशु के अनुसार खेती के साथ-साथ पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और मार्केटिंग के भी नए अवसर खुल रहे हैं। जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

    *महाकुम्भ के बाद कृषि क्षेत्र में नए द्वार, संगम की रेती से समृद्धि की बनेगी नई कहानी*

    महाकुम्भ ने प्रयागराज ही नहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अब इस भूमि से कृषि की एक नई कहानी लिखी जा रही है। संगम तट पर हजारों किसानों ने उम्मीदों की फसल बोई है। जो आने वाले महीनों में उनकी झोली खुशियों से भरने वाली है। इस खेती के लिए बाकायदा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र प्रयागराज द्वितीय के वैज्ञानिक डॉक्टर अनुराग सिंह विशेष रूप से प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

  • अवैध असलहों और कैश के साथ महिला तस्कर अरेस्ट

    अवैध असलहों और कैश के साथ महिला तस्कर अरेस्ट

    लखनऊ: अवैध असलहों और कैश के साथ महिला तस्कर अरेस्ट

    कैसरबाग बस स्टैंड से महिला तस्कर मुस्कान गिरफ्तार

    जौनपुर के रुदौली की रहने वाली है मुस्कान तिवारी

    STF की वाराणसी यूनिट ने पकड़ा

    मेरठ से लखनऊ पहुंची थी अवैध असलहों की खेप

    STF और वजीरगंज पुलिस ने कैसरबाग स्टैंड पर दबोचा

    STF यूनिट ने महिला को वजीरगंज थाने के सुपुर्द किया…

  • फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा, लाखों की लूट; महिला समेत दो गिरफ्तार

    फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा, लाखों की लूट; महिला समेत दो गिरफ्तार

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में जयप्रकाश दूबे और सरिता मिश्रा शामिल हैं।

    उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाकर एक जमीन का अवैध बैनामा किया और 10 लाख रुपये हड़प लिए।पुलिस ने धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जयप्रकाश दूबे और सरिता मिश्रा को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनाकर एक जमीन का अवैध बैनामा किया और 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने थाना गोरखनाथ में मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही हैं।

  •  दमदार अर्थव्यवस्था वाले अमेरिका में मंदी की आशंका

     दमदार अर्थव्यवस्था वाले अमेरिका में मंदी की आशंका

    “दमदार अर्थव्यवस्था वाले अमेरिका में मंदी की आशंका , केवल 20 दिन में कैसे बदल गए अमेरिका के हालात”

    दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का शेयर बाजार सिर्फ 20 दिन पहले ऑल टाइम हाई पर था। देश की इकॉनमी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और दूर-दूर तक मंदी का कोई नामोनिशान नहीं था। लेकिन अब हर जगह मंदी की चर्चा है। मंदी का डर शेयर बाजार को हिला रहा है। GDP के अनुमान घट रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी आर्थिक टीम से मंदी के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। ट्रंप ने भी मंदी की आंशका से इन्कार नहीं किया है। उनके बयान के बाद सोमवार को शेयर बाजार धराशायी हो गया। कल मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार में डाउ जोंस में 600 अंक की गिरावट आई है। 19 फरवरी के बाद से एसएंडपी 500 में शामिल कंपनियों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर कम हो गया है।
    हैरानी की बात है कि अमेरिका की इकॉनमी को लेकर माहौल केवल 20 दिन में ही बदल गया। कुछ महीने पहले जिन निवेशकों को लग रहा था कि अर्थव्यवस्था शायद बहुत मजबूत है, वे अब आगे आने वाली मुश्किलों के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं। हालांकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था फिलहाल मंदी के करीब नहीं दिख रही है। आम तौर पर बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने और कंपनियों के दिवालिया होने से मंदी के संकेत मिलते हैं। लेकिन अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश में मंदी का खतरा वास्तव में बढ़ गया है।

  • पाकिस्तान में बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस हाइजैक

    पाकिस्तान में बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस हाइजैक

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस को हाइजैक करने के 8 घंटे बाद पाकिस्तान के आतंकी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी ने भारतीय समयानुसार रात 10 बजे आधिकारिक बयान जारी करके दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए हैं. साथ ही उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी टक्कर दी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का समय दिया है और धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान ने सभी बलूच राजनीतिक कैदियों और जबरन गायब किए गए लोगों को रिहा नहीं किया, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और ट्रेन को उड़ा दिया जाएगा.

  • मुख्यमंत्री के शोभायात्रा मार्ग का महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री के शोभायात्रा मार्ग का महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    “होलिका दहन की शोभायात्रा में शामिल होते हैं गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”

    गोरखपुर । राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेहाता से पारंपरिक रूप से होलिका दहन शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड में है। वही आज मंगलवार को महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता संजय कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोभायात्रा रूट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने साफ सफाई के कड़ी निर्देश दिए हैं।

    हालांकि विरासत गलियारा के तहत पांडेहाता में चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और लोग अपने मकान व दुकान को खुद तोड़ रहे हैं जिससे सड़क पर मालबा पड़ा हुआ है जिसको हटाने के लिए नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क मार्ग के पैच वर्क करने की भी निर्देश दिए हैं । निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता जोनल अधिकारी एन डी पांडेय एवं अवर अभियंता रंजीत समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।