Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक


“शिवपुर सहबाजगंज के सेक्टर नंबर 3 में घनी आबादी के बीच है गोदाम”
“दमकल की पांच गाड़ियों ने पहुंचकर 2 – 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू”
पादरी बाजार/गोरखपुर। पादरी बाजार इलाके के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रविवार की सुबह 10:30 बजे भीषण आग लगने से मोहल्ले में अफरा – तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे तिरपाल, मैट और लकड़ी के सामान इत्यादि धूम – धू कर जलने लगे। आग की लपटे और धुएं से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गोदाम के आसपास रहने वाले लोग अपने घर से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। सूचना देने पर शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर लगभग 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने शार्ट सर्किट तो किसी ने गोदाम के पास कूड़ा जलाने से आग लगने की बात कर रहे हैं। फिलहाल शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस मामले की जांच कर रही हैं।
प्राप्त जनकारी के अनुसार, शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 में दो भाईयों नरेंद्र श्रीवास्तव और अभय श्रीवास्तव की लगभग 20 वर्षों से टेंट का गोदाम हैं। नरेंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह कर्मचारी ने सूचना दी की टिन शेड वाली गोदाम में आग लग गई हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम में लगभग 20 – 22 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
“घनी आबादी के बीच हैं स्थित है गोदाम”
शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 के लोगों ने बताया कि पहले एक गोदाम था, धीरे-धीरे टेंट कारोबारी ने जमीन खरीद कर तीन और बड़ी गोदाम बना लिया। आग लगने वाले गोदाम के दाहिने तरफ और सामने तीन मंजिला मकान में भी उनका गोदाम हैं, जबकि आग लगने वाला गोदाम टिनशेड में था। लोगों ने बताया कि शहर के लगभग सभी मैरेज हालों में यहां से सजावट का सामान जाता है। शादी ब्याह के सीजन में हमेशा गाड़ीयां आती जाती रहती है, जिससे मुहल्ले के लोगों के साथ दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती हैं। लोगों ने गोदाम को यहां से हटाने की मांग की है।
“सकरें रास्ते और अनुपयोगी टेलीफोन पोट ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाने में डाला अवरोध”
शिवपुर सहबाजगंज के सेक्टर नंबर 3 में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी गाड़ीयां और दो छोटी गाड़ीयां पहुंच गई, लेकिन 100 मीटर पहले मोड़ पर एक टेलीफोन का अनुपयोगी पोट होने से फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ीयां नहीं जा पाई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की दो छोटी गाड़ियों को दूसरे रास्ते से भेजा गया, जबकि तीन बड़ी गाड़ियों को वहीं पर रोक कर किसी तरह पाइप के सहारे आग बुझाना शुरू किया गया। लगभग 2 – 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
-
हिस्ट्रीशीटर से रिश्वत लेता दरोगा गिरफ्तार
बुलंदशहर। 20 हज़ार की रिश्वत लेते बेलोन चौकी इंचार्ज रंगेहाथ गिरफ्तार।
एन्टी करप्शन ने चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह को किया गिरफ्तार।
ललित उपाध्याय नाम के हिस्ट्रीशीटर से जांच में मदद करने के नाम पर ली थी रिश्वत।
आरोपी रिश्वतखोर दरोगा को रंगेहाथ पकड़ कर साथ ले गई एन्टी करप्शन की टीम।
नरौरा थाना क्षेत्र की बेलोन पुलिस चौकी के इंचार्ज है रिश्वतखोर दरोगा।
-

आपसी विवाद में पति पत्नी ने की आत्महत्या
Breakingnews: कुशीनगर। अलग-अलग कमरे में लटकता मिला पति-पत्नी, दोनों का शव।
– कमरे में फंदे से लटक कर दोनों लोगों ने की आत्महत्या
– ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
– पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
– पुलिस मामलें की जांच में जुटी पुलिस
– नेबुआ नौरंगिया थाना के मोती छपरा गांव का मामला -

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिये हुई हवन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मैदान में उतर रही भारतीय टीम की जीत के लिये बड़हलगंज में नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर की अगुवाई में हवन कर के प्रार्थना की गई।
रविवार की सुबह उपनगर के पुरानी हनुमान गढ़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ के हवन केंद्र में जुटे भारत प्रेमियों ने हवन में आहुति प्रदान कर न्यूजीलैंड पर फाइनल में बारह वर्षों के बहुप्रतीक्षित विजय की प्रार्थना किया।
इस अवसर पर यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, जनसेवा महामंत्री/पत्रकार संतोष जायसवाल, अमरनाथ उमर, मुराली गुप्ता, लल्लू शर्मा, संजय कसेरा , संजय पटवा , सिंटू अग्रवाल, पप्पू शर्मा, विवेक जायसवाल, उमा गुप्ता, आर के तिवारी, डा वंदना उमर, चंदा जायसवाल, विकास, उमेश, भारत कसेरा, एडवोकेट शिवम गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे -

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी
*उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर*
* उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।
* न्यूज एजेंसी पीटीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 73 वर्षीय धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया।
*सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।*
-

कोलकाता रेप केस: पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं पीड़िता की मां
“कोलकाता रेप केस: पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं पीड़िता की मां, अभी तक डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं मिला”
उन्होंने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री से मिलना चाहूंगी. उनसे बेटी के हत्या के मामले में उनकी सहायता चाहूंगी।”
“हमारी मृतक डॉक्टर के लिए न्याय की हमारी अपील पर विचार करने को लेकर उनसे मदद मागूंगी।”
“उनकी मां ने कहा कि वो पति के साथ पीएम मोदी से मुलाकात करना चाहती हैं. अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए वो प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं।”
-

उत्तर प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
*सीएम योगी के निर्देश पर की जा रही भर्ती के सापेक्ष प्राप्त हुए 6.69 लाख से ज्यादा आवेदन*
*आवेदकों के प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया जारी*
*मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी जिम्मेदारियां संभाल लेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भर्ती के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 6.69 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने की तैयारी है।
*कई जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी*
यह भर्ती राज्य के सभी 75 जनपदों में की जा रही है। मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, जबकि मुरादाबाद और प्रयागराज में प्रक्रिया आंशिक रूप से पूरी हुई है। शेष 68 जनपदों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, 53 जनपदों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है, जबकि 17 जनपदों में यह कार्य प्रगति पर है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
*प्रमाण पत्रों का सत्यापन और भर्ती में पारदर्शिता*
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चयनित कार्यकत्रियां जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारियों को संभाल सकें। आंगनवाड़ी भारत में ग्रामीण मां और बच्चों के देखभाल केंद्र है। बच्चों के भूख और कुपोषण से निपटने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के भाग के रूप में, 1975 में उन्हें भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। मूल स्वास्थ्य देखभाल गतिविधियों में गर्भनिरोधक परामर्श और आपूर्ति, पोषण शिक्षा और अनुपूरक, साथ ही पूर्व-विद्यालय की गतिविधियां शामिल हैं।
-

दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या
सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर राघवेंद्र बाजपेई बाइक से कहीं जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वारदात इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई। पत्रकार थाना महोली के कस्बा के रहने वाले थे।
परिजन जय प्रकाश शुक्ला ने बताया, पत्रकार राघवेंद्र के पास किसी व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद बाइक लेकर घर से निकल गए थे। कुछ देर बार हमारे पास राघवेंद्र को गोली मारने की सूचना आई। राघवेंद्र को उनकी खबरों को लेकर 10 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद ही यह वारदात हो गई। -

सरस्वती विद्या मंदिर महिला पी॰ जी॰ कालेज में वाणिज्य विभाग के द्वारा “व्हेयर फ्लेवर मीट एम्पॉवरमेंट” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोरखपुर। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर महिला पी. जी. कालेज के वाणिज्य विभाग द्वारा फूडप्रेन्यौर हब ” व्हेयर फ्लेवर मीट एम्पॉवरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आई.ए.एस. अनुज मालिक ( सी.ई.ओ., गीडा) रहीं । कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती जी की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों की विशिष्टता उनके प्रसिद्ध पोशाकों एवं व्यंजनों के साथ प्रस्तुत की गयी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के पाक कौशल के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उनके सशक्त भूमिका को प्रदर्शित करना रहा ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आई.ए.एस. अनुज मालिक ने छात्राओं के पाक कौशल की सराहना करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ होने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने छात्राओं को यह सुझाव दिया कि “वे अपने कौशल को पहचाने एवं उस क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें।”
छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने परिणाम घोषित किया जिसमें प्रथम विजेता स्टाल नं.2 (महाराष्ट्र राज्य की प्रस्तुति) रहीं ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. रीना त्रिपाठी एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में वाणिज्य विभाग के समस्त प्रवक्तागणों की अहम् भूमिका रही।











