Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

HURL गोरखपुर ने उत्पादन और ऊर्जा दक्षता में रचा नया इतिहास

गोरखपुर, 2025। HURL गोरखपुर यूनिट हेड, श्री दिप्तेन रॉय ने जानकारी दी कि गोरखपुर फर्टिलाइज़र प्लांट ने अपनी स्थापना के बाद से उल्लेखनीय प्रगति की है। पिछले तीन वर्षों में संयंत्र ने 33.15 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन कर देश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
“उत्पादन में लगातार वृद्धि”
• वित्तीय वर्ष 2022-23 में संयंत्र ने 8.65 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया।
• वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 13.5 लाख मीट्रिक टन हो गया।
• वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 11 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन हो चुका है।“ऊर्जा दक्षता में ऐतिहासिक उपलब्धि”
गोरखपुर संयंत्र ने न केवल उत्पादन में बढ़ोतरी की है, बल्कि ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भी नए मानक स्थापित किए हैं। हाल ही में संयंत्र ने 4.80 Gcal/MT की न्यूनतम ऊर्जा खपत का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज और बेहतर करते हुए 4.786 Gcal/MT तक ले आया गया है। यह संयंत्र की उच्च तकनीकी क्षमता और संचालन उत्कृष्टता को दर्शाता है। वर्तमान में संयंत्र 106% क्षमता पर निरंतर संचालन कर रहा है, जो इसकी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
“समाज के उत्थान में HURL की भूमिका”
HURL न केवल यूरिया उत्पादन में उत्कृष्टता स्थापित कर रहा है, बल्कि समाज कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। माननीय प्रबंध निदेशक श्री एस. पी. मोहंती के कुशल नेतृत्व में, कंपनी ने गोरखपुर जिले में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CER) परियोजनाओं के तहत 50 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामुदायिक विकास को सशक्त बनाना है।
“किसानों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित HURL”
HURL गोरखपुर संयंत्र अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, सतत विकास की नीतियों और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ देश के कृषि और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी का लक्ष्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना, उत्पादन लागत को कम करना और ऊर्जा दक्षता के नए मानक स्थापित करना है।
HURL गोरखपुर अपनी निरंतर प्रगति और नवाचारों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
-

सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश; गिरफ्तार
रांची। बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ की होटल से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। इसी दौरान वे एक होटल में रूकी। जब वह होटल के कमरे में गयी तो वहां पहले से मौजूद देवाशीष ने उन पर पिस्टल चलाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से 2 पिस्टल बरामद किए।
वहीं सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पूर्व विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वहीं आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही होटल के कमरे से 2 पिस्टल भी बरामद किया गया है।
-

अंधियारी बाग में नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री नष्ट
गोरखपुर। अंधियारी बाग दक्षिणी में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में प्रतिबंधित रंगों और खराब मसालों का उपयोग करते हुए नमकीन तैयार की जा रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि नमकीन में मिलाए जा रहे बेसन, तेल और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता बेहद खराब थी और साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया था। खाद्य विभाग ने मौके पर ही तीन कुंतल एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया और कुल पांच नमूने जांच के लिए भरे।
इसके अलावा, फैक्ट्री संचालकों के पास उचित लाइसेंस भी नहीं मिला। वे सिर्फ ₹100 के पंजीकरण के आधार पर पूरी फैक्ट्री चला रहे थे। विभाग ने फैक्ट्री को चेतावनी देते हुए लाइसेंस प्राप्त करने तक कार्रवाई करने की बात कही है। छापेमारी में गोदाम से 80 से 100 कुंतल माल भी बरामद हुआ, जिसे जांच के दायरे में लिया गया है। खाद्य विभाग जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई करेगा।
-

महिला पॉलिटेक्निक में चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल कार्यक्रम
समाधान अभियान संस्था और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान चुप्पी तोड़ हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत आज राजकीय महिला पॉलिटेक्निक असुरन चौराहा गोरखपुर, मे सभी छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल यौन शोषण से बचाने के लिए जागरूक करना था।
कार्यक्रम में संस्था की निदेशिका श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री ने सभी छात्राओंऔर उनके शिक्षकों को बाल यौन शोषण से बचाव और पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों ने दी गई जानकारी को बहुत उपयोगी बताया और संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। -

मुठभेड़ में बदमाश अरविंद बिंद के पैर में लगी गोली
ब्रेकिंग: प्रतापगढ़। पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय बदमाश अरविंद बिंद के पैर में लगी गोली।
चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।
महिलाओं से चेन लूट में फरार चल रहे थे शातिर।
गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर गोलीबारी के समय साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार।
शातिर बदमाश का पहले भी जौनपुर पुलिस कर चुकी है एनकाउंटर बाइक तमंचा कारतूस बरामद
छिनौती लुट जानलेवा हमले सहित नव मुकदमे जौनपुर जिले में है दर्ज।
मुठभेड़ की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे एएसपी दुर्गेश सिंह कोतवाली देहात के एटीएल मैदान के पास हुई मुठभेड़।
-

इलाहाबाद हाई कोर्ट का UP पुलिस के DGP से सवाल, पूछा- एफआईआर में जाति क्यों दर्ज की जाती है
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एफआईआर में आरोपियों की जाति के उल्लेख पर गंभीर चिंता जताई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी से यह सवाल पूछा है कि किसी एफआईआर में संदिग्धों की जाति का उल्लेख क्यों किया जाता है। कोर्ट ने कहा कि जाति का उल्लेख समाज में भेदभाव और पूर्वाग्रह को बढ़ावा दे सकता है। जस्टिस विनोद दिवाकर ने इस पर चिंता जताते हुए पूछा कि पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि एफआईआर में जाति का जिक्र करने से किसका और क्या फायदा होता है। अदालत ने डीजीपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है, जिसमें इस सवाल का जवाब दिया जाएगा।
“संविधान में हर नागरिक को समानता का अधिकार”
मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समानता का अधिकार देता है और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने की बात करता है। अगर एफआईआर जैसी कानूनी प्रक्रिया में जाति का जिक्र होता है, तो यह संस्थागत भेदभाव को बढ़ावा दे सकता है। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला भी दिया, जिसमें जाति और धर्म का उल्लेख करने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद पुलिस इस परंपरा को क्यों बनाए रखी है, इस पर सवाल उठाया गया है।
“मामला 2013 में इटावा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक FIR से जुड़ा”
बताया जा रहा है कि यह मामला 2013 में इटावा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर से जुड़ा है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि तस्करी के लिए अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था और नंबर प्लेट बदली जाती थी। लेकिन जब कोर्ट ने एफआईआर को देखा, तो उसमें आरोपियों की जाति का उल्लेख किया गया था। अदालत ने इसे अनुचित माना और पूछा कि क्यों एफआईआर में जाति का जिक्र किया गया।
“इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश”
कोर्ट ने डीजीपी से स्पष्ट जवाब मांगा है कि एफआईआर में जाति का उल्लेख क्यों किया गया और यह किसी आपराधिक मामले में कैसे जरूरी हो सकता है। अदालत ने कहा कि जाति का उल्लेख किसी भी आपराधिक जांच से संबंधित नहीं होना चाहिए, और अगर यह जारी रहता है, तो इससे समाज में भेदभाव और पूर्वाग्रह को बढ़ावा मिलेगा। इस मामले पर अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी, जिसमें डीजीपी को हलफनामा दाखिल करके जवाब देना होगा।
-

सीएम योगी ने बुढ़ियाबारी के उमेश यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस
*सीएम योगी ने उमेश यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस*
*25 फरवरी को हो गया था बुढ़ियाबारी के ग्राम प्रधान का निधन*
*योगी जी ने तीन पीढियां से चले आ रहे संबंधों को बरकरार रखा*
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को स्वर्गीय उमेश यादव के गांव बुढ़ियाबारी पहुंचे। जंगल कौड़िया ब्लॉक के बुढ़ियाबारी गांव के प्रधान उमेश यादव (60) का 25 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. उमेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पुराने परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए श्री यादव के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवारीजनों ढांढस बंधाया बताया कि हमारे परदादा ब्रह्मलीन दिग्विजय नाथ जी दादा ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी का स्वर्गीय रामपत यादव से गहरा लगाव रहा आगे भी इस परिवार से हमारा लगाव बरकरार रहेगा।
इस दौरान स्व. यादव की पत्नी भारती यादव, पुत्र कृष्णा यादव समेत परिवार के बलबीर यादव, अजीत यादव, सुशील यादव, सुजीत यादव, यादवेंद्र यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
-

दरोगा पर धन उगाही का आरोप, फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे 20 हजार रुपए
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के एक हल्के में तैनात दरोगा द्वारा एक ढाबे पर हुए मारपीट में दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 20 हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सीओ गीडा से शिकायत दर्ज कराया है । मिली जानकारी से पीड़ित अमरजीत सिंह पुत्र राम अवध सिंह, निवासी जिगिना, वार्ड 1 ने आरोप लगाया है कि, भीटी रावत स्थित एक ढाबा संचालक द्वारा ढाबे पर देशी शराब की बिक्री करता है । जिसमें हल्का दरोगा की संलिप्तता है । ढाबा संचालक द्वारा 29 जनवरी की फर्जी घटना को दर्शाते हुए पीड़ित और दोस्त पर मारपीट का केस दर्ज कराया गया था । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू किया और थाने में बुलाकर हल्का दरोगा द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी । बाद में दरोगा द्वारा मुकदमे को समाप्त करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग किया गया । पीड़ित ने किसी तरह व्यवस्था बना कर दरोगा को रुपया दे दिया । एक माह बीत जाने पर दरोगा द्वारा फिर 10 हजार रुपए की मांग किया गया । पीड़ित द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर जेल भेजने की धमकी देना शुरु कर दिया गया । पीड़ित ने सीओ गीडा से जांच कराकर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है ।
वही इस संदर्भ ने हल्का दरोगा ने कहा कि धन उगाही का आरोप बेबुनियाद है ।शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज है । इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहा है ।
इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि वीआईपी ड्यूटी पर है । शिकायत कार्यालय में दिया गया है । जांच कराकर कारवाई की जायेगी । -

बॉयफ्रेंड की चाहत में पत्नि ही बनी क़ातिल
“बॉयफ्रेंड की चाहत में पत्नि ही बनी क़ातिल.. प्रेमी ने हायर किए बदमाश.. सुपारी देकर कटवा दी पति की गर्दन.. अब पकडे गए”
यूपी के सीतापुर में मानकपुर में हुए संजय वर्मा मर्डर केस में उसकी पत्नि नेहा ही सूत्रधार निकली। नेहा को जीवन भर अपने बॉयफ्रेंड बादशाह आलम का साथ चाहिए था.. ऐसे में मोहित वर्मा व रवि को एक लाख की सुपारी देकर संजय की हत्या करा दी गई। नेहा अपने पति को बाजार शॉपिंग के बहाने ले गई थी। सुनसान स्थान पर ले जाकर नेहा, बादशाह, मोहित वर्मा व रवि ने संजय की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और लाश को बाराबंकी नहर में फेंक दिया था। नेहा ने खुद ही FIR करा दी थी। दोनों की 5 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा भी हैं। अब नेहा,बादशाह,मोहित वर्मा अरेस्ट हैं। रवि की तलाश जारी हैं।










