Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • चाकू मारकर युवक की हत्या….

    चाकू मारकर युवक की हत्या….

    गोला, गोरखपुर। थाना क्षेत्र मे शनिवार की सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान खिरकिटा दूबे गांव के 24 वर्षीय सत्यम कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ चल रही है।

    बताया जा रहा है कि युवक गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास गया था। सुबह 10:30 बजे के आसपास उसका शव वहां देखा गया। उसकी हत्या चाकू मारकर की गई है। हत्या किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

  • सम्पत्तियों की रजिस्ट्री में बड़ा बदलाव

    सम्पत्तियों की रजिस्ट्री में बड़ा बदलाव

    “सम्पत्तियों की रजिस्ट्री में बड़ा बदलाव: अब भू-उपयोग का उल्लेख अनिवार्य, नहीं बच सकेंगे भूमाफिया !”

    गोरखपुर। सम्पत्ति खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत! अब कोई भी व्यक्ति भूमि खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर सकेगा कि वह जिस जमीन में निवेश कर रहा है, उसका असली भू-उपयोग क्या है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सम्पत्तियों की रजिस्ट्री में पार्क, हरित पट्टिका, क्रीड़ा स्थल, खुले स्थान और महायोजना मार्ग के भू-उपयोग का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया गया है।

    “गोरखपुर में लागू हुई नई व्यवस्था”

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गोरखपुर महायोजना 2031 के तहत चिह्नित भू-उपयोग क्षेत्रों की गाटा संख्यावार सूची रजिस्ट्री कार्यालय को सौंप दी है। अब रजिस्ट्री कार्यालय को विक्रय विलेखों में स्पष्ट रूप से यह दर्ज करना होगा कि जिस भूमि की बिक्री हो रही है, वह किस उद्देश्य के लिए आरक्षित है। इससे भूमि खरीदने वालों को यह जानकारी आसानी से मिल सकेगी कि जिस भूखंड में वे निवेश कर रहे हैं, वह कहीं सार्वजनिक पार्क, खेल मैदान, हरित पट्टिका या महायोजना मार्ग के लिए तो आरक्षित नहीं है।

    “भूमाफिया और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक”

    इस नए नियम से उन भूमाफियाओं और बिचौलियों पर लगाम लगेगी जो मासूम लोगों को ठगकर सरकारी या प्रतिबंधित जमीन बेचने का गोरखधंधा चला रहे थे। साथ ही, संपत्ति विक्रय विलेखों में यह भी दर्ज करना होगा कि संबंधित भूमि किसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम या अन्य विभाग के पास बंधक तो नहीं रखी गई है। इससे खरीदारों को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि संपत्ति किसी कानूनी विवाद में तो नहीं फंसी हुई है।

    “जीडीए ने जनता से की अपील: सतर्क रहें, सावधानी से करें खरीदारी”

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने आम जनता से अपील की है कि सम्पत्ति खरीदने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें और संबंधित विभागों से भू-उपयोग और बंधक स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना जांच-पड़ताल किए संपत्ति खरीदता है और बाद में पता चलता है कि वह सरकारी या प्रतिबंधित क्षेत्र में आती है, तो उसे कानूनी पचड़ों में फंसना पड़ सकता है।

    “भूमि खरीदने से पहले ये जरूर करें”

     रजिस्ट्री कार्यालय से यह जांचें कि जिस भूमि को आप खरीद रहे हैं, वह किस श्रेणी में आती है।
    सुनिश्चित करें कि भूमि किसी भी सरकारी प्राधिकरण या बैंक में बंधक न हो।
    किसी भी प्रॉपर्टी डीलर के झांसे में आने से पहले खुद भी जरूरी दस्तावेजों की पुष्टि करें।

    “नई व्यवस्था से क्या होंगे फायदे ?”

     जमीन खरीदने में पारदर्शिता आएगी।
    निवेशकों और आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने में मदद मिलेगी।
    महायोजना के तहत पार्क, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
    भूमाफियाओं और अवैध प्लॉटिंग पर सख्त रोक लगेगी।

    अब अगर आप कोई जमीन खरीदने जा रहे हैं, तो सतर्क रहें, हर दस्तावेज की जांच करें और सही जानकारी लेकर ही निवेश करें।

  • प्रेमी से बात करने से किया मना तो माता-पिता पर चाकू से किया वार

    प्रेमी से बात करने से किया मना तो माता-पिता पर चाकू से किया वार

    “मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी पुलिस”

    गोरखपुर। खोराबार थानाक्षेत्र के एक गांव में अजीबो गरीब मामला शुक्रवार को सामने आया है। जहां एक किशोरी को जब प्रेमी से फोन पर बात करने से मना किया गया तो उसने अपने माता-पिता पर चाकू से वार कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार खोराबार के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे मना किया तो किशोरी ने चाकू लेकर मां को मारने की धमकी दी। परेशान मां ने यह बात किशोरी के पिता को बताई जब किशोरी को उसके पिता ने डांटा तो उसने गुरूवार को चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके पिता घायल हो गये, यही नही पिता को घायल कर किशोरी घर से फरार हो गई। जिसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद खोराबार पुलिस अज्ञात प्रेमी पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ खोराबार इत्यानंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।

  • यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका गायब

    यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका गायब

    कुशीनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका गायब !

    केंद्र व्यवस्थापक और संकलन केंद्र प्रभारी पर मुकदमा,

    जनता इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक पर FIR,

    संकलन केंद्र प्रभारी उमेश उपाध्याय के खिलाफ भी केस दर्ज,

    हाई स्कूल अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका हुई गायब,

    जनता इंटर कॉलेज, सोहसा की उत्तर पुस्तिका लापता,

    कसया थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, जांच जारी।

  • खपा दी 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर, रिकॉर्ड में बताया नष्ट कर दी

    खपा दी 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर, रिकॉर्ड में बताया नष्ट कर दी

    मध्य प्रदेश में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ से वापस आई 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपा दिया गया, जबकि आबकारी विभाग ने रिकार्ड में बीयर को नष्ट करना दर्शा दिया।

  • पीएम की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात; पहली बार होगा ऐसा

    पीएम की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात; पहली बार होगा ऐसा

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नवसारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

     इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी।

    देश में ऐसा पहली बार होगा। वहीं, खुद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है।

  • रेलवे बस स्टैंड पर अवैध सामानों, लगेजों का लगा अंबर

    रेलवे बस स्टैंड पर अवैध सामानों, लगेजों का लगा अंबर

    ब्रेकिंग गोरखपुर। रेलवे बस स्टैंड पर अवैध सामानों, लगेजों का लगा अंबर।

    ● कुलियों द्वारा सरकारी बसों से अवैध तरीके से उतर जाता है लगेज

    ●बंद लगेज/कार्टून के अंदर कुछ भी वैध/अवैध समान हो सकता है परन्तु क्यों नहीं होती है जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उपरोक्त सामानों जांच?

    ●उसी रास्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमेशा मंदिर आना-जाना रहता है, कभी भी सुरक्षा में हो सकती है चूक

    ● त्यौहारों के सीजन में फ़ूड एवं खाद्य विभाग भी सामानों को जांचने के बजाय कर देता है अनदेखी

    ●जिम्मेदारों को है जानकारी, लेकिन किसके सह पर अवैध लगेज कारोबार का सिलसिला है जारी?

    ●जबकि आरएम का कहना है कि बुकिंग का सामान बसों द्वारा ‘कार्गो’ के जरिये बुकिंग करके आता है लेकिन बस स्टैंड के पहले ही रेलवे बस स्टैंड स्थित हीरापुरी कॉलोनी गेट के सामने कुली द्वारा अवैध सामान बसों से क्यों उतरवाया जाता है यह एक यक्ष प्रश्न है।

  • दबंग भू माफिया के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

    दबंग भू माफिया के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

    *मन्दिर के सेवक के नाम पर अधिकारियों को मिला कर 13 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर करना चाहता कब्जा*

    गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सिकरी निवासी राजेन्द्र यादव की 13 हजार

    स्क्वायर फीट जमीन है। उक्त भूमि को जबरन कब्जा करने हेतु मन्दिर के सेवक के नाम पर हौशिला सिंह ने आज अधिकारी को मिला कर जबरन जमीन को 31 लाख में खरीदने की प्लान पर राजेन्द्र यादव को थाने से फर्जी महिला से मुकदमा दर्ज करा दिया। पीडित राजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी व अपने पुस्तैनी जमीन की रक्षा हेतू गुहार लगाया है। मुख्यमंत्री ने हौशिला सिंह व मदद करने वाले अधिकारी के विरुद्ध जांच करने का आदेश कर दिए हैं।
    मालूम हो कि एम्स थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी राजेन्द्र
    की पुस्तैनी 13 हजार स्क्वायर फिट जमीन है। जिसको लेने के लिए हौशिला सिंह जो अपने को मन्दिर का सेवक बता कर स्थानीय अधिकारी व थाना को अपने आधिपत्य में करते हुए एक महिला को खड़ा कर फर्जी मुकद‌मा राजेन्द्र यादव का मोबाइल डाल कर दर्ज करा दिया जो सीडीआर और सीसी कैमरे में राजेंद्र अपने घर मौजूद है लेकिन लगातार हौशिला सिंह ने पुलिस अधिकारी के सांठ गांठ से राजेन्द्र को प्रताडित करने लगे । पीडित भू-स्वामी मन्दिर पहुंच कर मुख्यमंत्री से अपनी पीडा सुनाया। पीडीत का पीडा सुन मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हौशिला सिंह व उसके मदद‌गार अधिकारी की गोपनीय जांच कर कड़ी कार्यवाही करें। बतादें कि अपने दबंगई से करोड़ों की जमीन को मात्र 31 लाख रुपये में खरीदने की नियत बना कर राजेन्द्र यादव को पुलिसिया मिली भगत से प्रताडीत कराने लगे। सूत्रों की माने तो हौशिला सिंह मन्दिर का सेवक नहीं है बल्कि उसे मन्दिर में आने से रोक है। क्यों कि वह सीएम के नाम पर अपना करोबार चलाता और पुलिस विभाग पर अपना भौकाल जमाये रहता है। चुकी मन्दिर का आदमी बताने पर लोग चुप्पी साध ले रहे हैं।

  • बरसाने की लट्ठमार होली से पहले आगरा में महिला शिक्षकों की लठ्ठम-लट्ठा

    बरसाने की लट्ठमार होली से पहले आगरा में महिला शिक्षकों की लठ्ठम-लट्ठा

    “वीडियो आगरा के नौबरी प्राथमिक विद्यालय का है और लट्ठमलट्ठा कर रही महिलाएं इसी स्कूल की शिक्षिकायें हैं।”

    “वजह क्या है ?….पता नहीं…!”

    लेकिन वीडियो में शिक्षिका के निलंबन और स्कूल के गेट का ताला तोड़ने की बातें सुनाई पड़ रही हैं।

    वीडियो बनाने वाला यह भी बता रहा है कि निलंबित शिक्षिका अपने पति के साथ आई है।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने बनाई ‘लिपस्टिक गन’

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने बनाई ‘लिपस्टिक गन’

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईटीएम, गीडा के द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं, इशरत खान और सृष्टि श्रीवास्तव, ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखी ‘लिपस्टिक गन’ विकसित की है । यह खास डिवाइस छेड़छाड़ या किसी आपात स्थिति में महिला की आवाज पहचानकर पुलिस और परिजनों को तत्काल कॉल व लोकेशन भेज सकती है ।

    छात्रा इशरत खान ने बताया कि देश और दुनिया में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखते हुए उन्होंने यह सुरक्षा उपकरण तैयार किया है । यह लिपस्टिक गन मुसीबत के समय न केवल पुलिस और परिवार को सतर्क करेगी, बल्कि आत्मरक्षा के लिए भी मददगार साबित होगी ।

    सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि यह लिपस्टिक गन देखने में साधारण लिपस्टिक जैसी है, लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर गन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है । इसमें 5 मिमी का बैरल लगाया गया है, जिसमें 4 मिमी की प्लास्टिक और लाल मिर्च से बनी गोलियां भरी जाती हैं । ये बुलेट अपराधी की आंखों में तेज जलन उत्पन्न कर उसे अस्थायी रूप से असहाय बना देंगी, जिससे महिला को मौके से भागने का समय मिल सकेगा ।

    आईटीएम के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह लिपस्टिक गन महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है । उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस इनोवेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही ।