Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

स्व. राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को कम से कम फांसी की सजा मिले : रत्नाकर सिंह
“मांग: पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों की परवरिश के साथ 50 लाख रुपए सरकार प्रदान करे”
गोरखपुर। सीतापुर के पत्रकार श्री राघवेंद्र वाजपेई की हत्या एक निकृष्ठतम अपराध है, जिसकी सजा फांसी से कम कतई मंजूर नहीं है।
उक्त विचार गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के तीन स्थाई स्तंभ को अवलंबन प्रदान करने वाला चतुर्थ स्तंभ है, जिस पर प्रहार पूरे लोकतंत्र को चुटहिल कर देता है। श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वाजपेई एक जुझारू, निर्भीक पत्रकार थे ,जो दैनिक जागरण में रहकर समाज में अपना योगदान प्रदान करते थे। उनकी हत्या एक दुर्घटना नहीं सुनियोजित साजिश है। इसलिए सरकार इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द सुनवाई कर अपराधियों को न्यूनतम फांसी की सजा प्रदान करे। साथ ही स्वर्गीय वाजपेई की पत्नी को सरकारी नौकरी, उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था के साथ उनके परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। श्री सिंह ने योगी सरकार से मांग किया कि पत्रकारों पर होने वाले किसी भी प्रकार के हमले पर रोक के लिए सरकार को कड़े से कड़ा कदम उठाना चाहिए। इस दौरान श्री सिंह के साथ गोजए महामंत्री अरुण सिंह, प्रेस क्लब गोरखपुर के महामंत्री वहाब खान, प्रेस क्लब के संयुक्त मंत्री शीलवर्धन प्रताप सिंह, प्रेस क्लब के तकनीकी प्रभारी सुनील सिंह, गोजए विधि सलाहकार समिति के दयाराम सोनकर ,आकाश सिंह, प्रवीण मद्धेशिया, दबीर आलम आदि उपस्थित थे। इस दौरान स्वर्गीय राघवेंद्र वाजपेई को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
-

एसएसपी ने पिपराइच कस्बे में किया फ्लेग मार्च ड्रोन कैमरे से की निगरानी
“एसपी नार्थ, सीओ एलआईयू भी रहे मौजूद”
संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। होली एवं रमजान के त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए एसएसपी ने एसपी नार्थ व पुलिस बल का फ्लैग मार्च, जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर पिपराइच कस्बे में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव व एलआईयू सीओ के साथ होली और रमजान पर पुलिस द्वारा किये गए पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए।
होली एवं रमजान त्यौहार के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए गोरखपुर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है जो ड्रोन कैमरे से बराबर छतों की निगरानी कर रही । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किए है कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च कर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किया जाए आज एसएसपी स्वयं पिपराइच कस्बे में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ फ्लैग मार्च कर ड्रोन कैमरे से निगरानी किए की कोई अराजक तत्व अपने घर के छत पर ईट पत्थर तो नहीं रखा है अगर रखा है तो उसके ऊपर समय रहते कार्यवाही किया जा सके आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। एसएसपी ने आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को दे फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एलआईयू सीओ व पिपराइच थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। -

शांति और सौहार्द के साथ मनाए होली का त्यौहार: ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट
गोरखपुर। रमजान और होली के मद्देनजर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी पिपराइच थाना क्षेत्र के कस्बा में पिपराइच थानाध्यक्ष पुरूषोतम आनंद पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
भारी संख्या में पुलिस बल को देख कर कस्बा वाले सहम गए। हालांकि पिपराइच कस्बा वासीयों को जब पता लगा कि रूट मार्च आगामी त्यौहार के मद्देनजर है तो उन्होंने राहत की सांस ली। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट पिपराइच कस्बा के लोगों से मुलाकात कर उन्होंने कस्बा के लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि रंग के त्यौहार को मिल जुल कर मनाए आप लोग पुलिस का सहयोग करे कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो पुलिस से संपर्क करें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।
-

भूपेश बघेल के बेटे के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई,
केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा चल रही है सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई।
-

बेलघाट के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिकाओं की गैरहाजिरी, फिर भी हाजिरी रजिस्टर में मौजूद
गोरखपुर के बेलघाट विकासखंड के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिकाएं लगातार अनुपस्थित रहने के बावजूद हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। यह न सिर्फ सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।
‘सब पढ़े, सब बढ़े’ अभियान को ठेंगा”
उत्तर प्रदेश सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। जिले के कई विद्यालय बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद और पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कुछ स्कूलों में शिक्षिकाओं की मनमानी से अभियान की साख पर बट्टा लग रहा है।
“अभिभावकों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं”
गांव के अभिभावक कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की परीक्षाएं नजदीक हैं, और अभिभावकों की चिंता है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो उनके बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह जाएगी।
अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता है और क्या कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
-

सीरिया में दिखाई दे रहा है मुस्लिम चरमपंथियों का भाईचारा
“सीरिया में सुन्नियों द्वारा अलावी (शिया) को अपमानित करने के बाद उनकी हत्या!”

सुन्नी चरमपंथी शिया अलावी को चारों पैरों पर भौंकने वाले कुत्तों में बदल देते हैं,उन्हें हिंसक तरीके से पीटते हैं!और फिर उनकी हत्या कर रहे हैं !
सीरिया में रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से अब तक 5000 से ज़्यादा शियाओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों की हत्या की जा चुकी है !
सीरिया में शियाओं को ढूंढ ढूंढकर मारा जा रहा है,जहां काफिर नहीं रहते वहां शिया- सुन्नी,अहमदियों में मार- काट होती है, काफिरों को मारने के लिए यह तीनों मुस्लिम फिरके एकजुट हो जाते हैं !
-

सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में एडीएम एफआर विनीत सिंह को सौंपा ज्ञापन
“परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग…”
गोरखपुर। आज दिनांक 10 मार्च दिन सोमवार को पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष निखिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकार प्रतिनिधित्व मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हुई हत्या के बाद विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम एफआर विनीत सिंह को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने बताया कि,बीते दिन पूर्व सीतापुर में एक वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई जिसके बाद समस्त पत्रकार काफी आक्रोश के साथ इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि,जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए, दिवगंत पत्रकार के परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए तथा जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर लागू की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान निखिल गुप्ता, मोहम्मद यूसुफ, विजेंद्र मिश्रा,चंद्रेश कुमार, संजय कुमार,दबीर आलम,अजय गुप्ता, विकास भारद्वाज, सच्चितानंद पाण्डेय, धर्मेंद्र पटवा, महेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद अहमद अज़ीज़, तनवीर आलम, महेश श्रीवास्तव,अमित भारती, सुमित चौधरी, फिरोज अहमद,अहमद बशर,ज़ाकिर शशांक सक्सेना सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
-

अपने ही जमीन पर 30 वर्षों बाद मिला कब्जा
“अपने ही जमीन पर 30 वर्षों बाद मिला कब्जा: माननीय न्यायालय आदेश का हुआ अनुपालन प्रार्थिनी गण को मिला न्याय”

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में कैंपियरगंज थाना के सामने अपने ही जमीन पर 30 वर्षों बाद मिला कब्जा प्रकरण में स्पष्ट अवगत होना चाहे की प्रार्थिनी गण वतौर वारिस राजस्व अभिलेख मे ग्राम मौजा कंम्पियर नगर कागजात दर्ज है।
प्रार्थिनी तीन बहन है जो अपने हिस्सा अंश सुताबिक 1/3 भाग पर बराबर-बराबर काबिज है। किंतु विपक्षी रंजिशन हम प्रार्थिनी को परेशान हैरान मानसिक क्षति पहुंचाने की नीयत से प्रार्थिनी गण के हिस्सा अंश पर एक पक्षी विवाद धारा 145 CRPC वाद लंबित कर दिया और विपक्षी ही खुद हम प्रार्थिनी के हिस्सा अंश को जबरीयन कब्जा करने का प्रयास करता रहा, सन 2008 से 2018 तक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद माननीय न्यायालय के निर्णीत आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा था प्रार्थिनी गण शासन प्रशासन से गुहार लगाई जो माननीय न्यायालय आदेश का अनुपालन बिना किसी हस्ताक्षेप का जमीनी स्तर पर पालन हुआ। किंतु विपक्षी द्वारा झूठी खबर व भ्रमित खबर सोशल मीडिया पर चलाया गया जो निराधार है उनके पास न कोई तथ्य न ही साक्ष्य है क्योंकि माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के उपरोक्त पारित आदेश के विरुद्ध विपक्षी द्वारा किसी सक्षम न्यायालय से कोई आदेश या स्थगन आदेश पारित नहीं कराया गया किंतु प्रार्थिनी गण की छवि खराब करने की पूरा कोशिश सोशल मीडिया से कराया गया जिसमें प्रार्थिनी गण को जल्द कानूनी सलाह के बाद झूठी खबर फैलाने के विरुद्ध मानहानि का कार्यवाही होगा।
पुनः एक बार जिला प्रशासन शासन थाना व तहसील कैंपियरगंज अधिकारी पदाधिकारी को हृदय आभार व बधाई शुभकामनाएं धन्यवाद।
-

रोहिणी खडसे ने की राष्ट्रपति से अपील: महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक हत्या करने की छूट दी जाए
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखकर एक अनोखी मांग की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक हत्या करने की छूट दी जाए. रोहिणी खडसे ने यह पत्र मुंबई में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में लिखा. उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए एक बार हत्या करने की अनुमति देने की अपील की.











