Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 86 होली स्पेशल ट्रेनें और गोरखपुर से 22 स्पेशल ट्रेनें चलाई

    पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 86 होली स्पेशल ट्रेनें और गोरखपुर से 22 स्पेशल ट्रेनें चलाई

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    होली के त्योहार बीत जाने पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 86 होली स्पेशल ट्रेनें (382 फेरे) और गोरखपुर से 22 स्पेशल ट्रेनें (78 फेरे) चलाई जा रही हैं।

    इन सभी ट्रेनो की जानकारी NTES ऐप के माध्यम से सभी यात्री अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऐप का उपयोग करें। इससे स्पेशल ट्रेनों के रूट, समय और अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। होली के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यात्री होर्डिंग की विशेष सुविधा प्रदान की गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    होली के अवसर पर भीड़ अधिक होने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और अपनी यात्रा की सही जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रा सुरक्षित और सुगम हो, इसके लिए जरूरी सावधानियां जरूर बरतें।

     

  • बडहलगंज मे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

    बडहलगंज मे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

    “देश के नामचीन कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज रविवार की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “रस रंग” का शानदार आयोजन हुआ। जिसमें देश के नामचीन कवियों ने अपनी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय व श्रीशदास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में आगरा के बुद्धिनाथ मिश्र ने ‘जो सजा मिली है काटना उसे ही है, राम की कचहरी में पैरवी नहीं होती’ कविता सुनाते हुए कहा कि संयोजक ने उच्च कोटि के कवियों का चयन ही नहीं किया बल्कि उच्च कोटि के श्रोतागणों का भी चयन किया है। भोपाल के कवि नीलोत्पल मृणाल ने बड़हलगंज के युवाओं का साहित्य के प्रति रुझान की प्रशंसा करते हुए ‘कहा गया हाय मेरा दिन वो सलोना रे’ कविता सुना कर लोगों को बचपन की याद दिला रो पड़े। नोएडा के कृति चौबे ने तेरी प्रीत बनारस कब होगी, मैं युगों युगों की गंगा हूँ वही दिल्ली के कुशल दौनेरिया ने घरों से भागने वाले बताये, इश्क़ से गुज़ारा होता है क्या, सहित शृंगार रस में भिगो भिगो कई शायरी सुनायी। फैज खलीलाबादी, आशु मिश्र बरेली, डॉ. निर्भय निनाद गोरखपुर सहित देश के नाम चीन कवियों ने अपनी कविताएं सुनायी। रानी लक्ष्मी बाई की वीरगाथा सुनाते हुए बीच-बीच में अपनी कविता के रस से लोगों विभोर करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन बाराबंकी के कवि रामकिशोर तिवारी ने किया।

    कार्यक्रम के अध्यक्ष बुद्धिनाथ मिश्र एवं संयोजक प्रणव द्विवेदी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, डा परमहंस सिंह, डा. मनोज यादव, डा. अजीत राय, डा. चेतना पाण्डे, निर्मला त्रिपाठी, गदाधर दुबे, अश्विनी शुक्ल, प्रदीप दुबे, प्रेम शंकर मिश्र, प्रवीन तिवारी, अंशु शुक्ला सहित सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे। अंत में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बृजभूषण राय, डॉक्टर चेतना पांडेय, रोहन मिश्र निष्पक्ष, अनुज पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

     

  • गैंस पाइपलाइन के लिकेज से बुरी तरह झुलस गया टी स्टॉल का दुकानदार 

    गैंस पाइपलाइन के लिकेज से बुरी तरह झुलस गया टी स्टॉल का दुकानदार 

    संवाददाता: सागर कुमार

    “दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ खाक”

    “चार वर्ष से गीता वाटिका पोस्ट आफिस के पास चलाता था चाय की दुकान” 

    गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में गीता वाटिका पोस्ट आफिस के पास ईश्चवर चन्द्र मद्वेशिया पिछले 4 वर्षों से टी स्टाल चलाते थे | सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब गैस के चूल्हें में लगे पाइपलाइन में लिकेज हो गया और आग लगने से ब्लास्ट हो गया, जिससे की दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड और शाहपुर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

    पीड़ित ईश्वर चन्द्र मद्वेशिया ने पुलिस को बताया कि लाखों रुपए के सामान आग में जल गये है तथा स्वयं ईश्वर चंद्र भी इस दुर्घटना में झुलस गए हैं। ईश्वर चंद्र ने बताया कि वें शाहपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुरवा मोहल्ले में अपने बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से रहते हैं और उनकी पत्नी की मृत्यु पांच वर्ष पहले हो गयी है। ईश्वर चंद्र ने बताया कि वह दिन में दुकान चलाता था और रात में दुकान में ही सो जाता था।

     

  • “हमारा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी वापस कर दो”

    “हमारा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी वापस कर दो”

    डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। ट्रंप के इस फैसले पर अब फ्रांस ने भी धमकी दी है। फ्रांस के नेता राफेल ग्लुकसमैन ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा है कि मैं उन अमेरिकियों से कहना चाहूंगा, जो वैज्ञानिकों को काम से निकाल रहे हैं, अत्याचारियों का साथ दे रहे हैं, उन्हें अब फ्रांस द्वारा 1886 में तोहफे में दिया गया ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को वापस कर देना चाहिए।

     

  • पाकिस्तानी सेना में भगदड़, एक हफ्ते में 2500 ने छोड़ी नौकरी

    पाकिस्तानी सेना में भगदड़, एक हफ्ते में 2500 ने छोड़ी नौकरी

    पाकिस्तान और बलूचिस्तान में इन दिनों जंग छिड़ी हुई है। पिछले कुछ दिनों में कई पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की खबर है। इन हमलों के बीच सामने आया है कि बड़ी संख्या में पाक फौजी सेना की नौकरी छोड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक हफ्ते में करीब 2500 सैनिकों ने सेना छोड़ दी है। बढ़ती असुरक्षा, लगातार हो रही जवानों की मौतें और पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

     

  • अखिलेश यादव ने एक्स पर BJP पर हमला बोला

    अखिलेश यादव ने एक्स पर BJP पर हमला बोला

    लखनऊ। अखिलेश यादव का बयान

    अखिलेश यादव ने एक्स पर BJP पर हमला बोला

    BJP ने समाज में संकट और दूरियां पैदा की- अखिलेश यादव

    नकारात्मक राजनीति से समाज में विभाजन- अखिलेश

    एंग्लों-इंडियन्स का आरक्षण समाप्त किया.

    किसानों को परेशान करने के लिए काले कानून लाए.

    नोटबंदी से हर नागरिक को परेशान किया.

    GST से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को दिक्कतें.

    धर्म-जाति की नफरत की राजनीति की.

    अब BJP वक्फ की सियासत कर रही.

    BJP अपने कट्टर समर्थकों को खुश करने में लगी.

    BJP के लिए 1-2 सीटों के भी संकट में पड़ जाएंगे.

     

  • देश के सबसे बुजुर्ग फाइटर पायलट रह चुके स्क्वाड्रन लीडर दिलीप सिंह मजीठिया की पहली पुण्यतिथि मनाई गई

    देश के सबसे बुजुर्ग फाइटर पायलट रह चुके स्क्वाड्रन लीडर दिलीप सिंह मजीठिया की पहली पुण्यतिथि मनाई गई

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    कल रविवार को देश के सबसे बुजुर्ग फाइटर पायलट रह चुके स्क्वाड्रन लीडर दिलीप सिंह मजीठिया की प्रथम पुण्यतिथि सरदार नगर में उनके परिजनों (मजीठिया परिवार) के द्वारा उनकी याद में मनाई गई, इस अवसर पर मजीठिया परिवार से किरण संधू, गुरप्रीत संधू, इंदर प्रताप अकोई, गुरप्रीत कौर मजीठिया, मीरा अकोई, ईशा अकोई, रायदेव ओकाई, शिवजीत सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह मजीठिया, फतेह सिंह मजीठिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया‌।

    इस अवसर तीन दिनों की प्रार्थना सभा के साथ ही लंगर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें 1000 से ज्यादा लोगों ने भोजन किया।

    मजीठिया साहब के चाहने वालों के साथ ही क्षेत्र की सम्मानित जनता ने सैकड़ो की तादाद में उपस्थित होकर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को भी याद किया, इनमें क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, बीजेपी के नेता दीपक जायसवाल व गुड्डू जायसवाल एवं चौरी – चौरा के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद भी शामिल थे।

    स्वर्गीय दिलीप सिंह मजीठिया ने दूसरे विश्व युद्ध के अवसर पर न केवल अपनी बहादुरी का लोहा मनवा दिया बल्कि नेपाल के दुर्गम रन वे पर भी अपने हवाई कौशल को दिखलाते हुए अपने प्लेन को लैंड किया। आज उसी स्थान पर नेपाल में एयरपोर्ट बना हुआ है।

    बहुमुखी प्रतिभा के धनी दिलीप सिंह मजीठिया न केवल एक बहादुर सैनिक थे बल्कि एक सजग और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रगतिशील उद्योगपति भी थे। वें अपनी मातृभूमि और वतन के लोगों से प्यार करते थे। इसीलिए उन्होंने एक पिछड़े हुए क्षेत्र में शिक्षा व उद्योग के महत्व को समझते हुए बहुत से स्कूल कॉलेजों की स्थापना की, जिसमें एलपीके स्कूल बांसडीला, बुद्ध इंटर कालेज व बुद्ध डिग्री कॉलेज का नाम अग्रणी है, जिससे हजारों को शिक्षा मिली और यह शिक्षण संस्थान आज भी क्षेत्र में बच्चों को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं।

    इसके साथ ही इन्होंने सरदार नगर में कई उद्योगों, जिनमें सैराया इंजीनियरिंग वर्क्स और सैराया स्टील जैसे ख्याति प्राप्त उद्योग का नाम प्रमुख है, कि स्थापना की, जिससे क्षेत्र की बेरोजगारी दूर हुई और हजारों लोगों को रोजगार मिला।

    मजीठिया साहब एक स्वस्थ और संयमित खान पान और जीवन शैली का पालन करते थे, यहां तक की 101 वर्ष की उम्र तक वह गोल्फ के खेल के अच्छे खिलाड़ी रहे, गोल्फ उनका प्रिय खेल था ,गोल्फ के खेल के प्रति उनकी दीवानगी जीवन के अंतिम समय तक रही और वें घुड़सवारी के भी बहुत ही शौकीन थे।

    उनके 103 वें जन्मदिवस के अवसर पर एयर फोर्स के अधिकारियों ने उनके घर पहुंच कर उनका सम्मान किया था।

    जीवन के अंतिम दिनों में वह अपनी बेटी किरण संधू के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहे थे और पिछले वर्ष उन्होंने यहीं पर अपनी अंतिम सांस भी ली थी।

    दिलीप सिंह मजीठिया एक ऐसे परिवार से संबंध रखते थे, जिसने देश और समाज की अप्रतिम सेवा की है। मजीठिया परिवार ने देश सेवा के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज व गोरखपुर एयरपोर्ट तथा और भी बहुत से सामाजिक कार्यों के लिए अपनी जमीनों का दान किया हैं एवं आवश्यकता होने पर आर्थिक सहायता भी की हैं।

  • मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी नहीं किया जा सकता कम: सीएम

    मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी नहीं किया जा सकता कम: सीएम

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव एवं अनुराग त्रिपाठी, वरिष्ठ संवाददाता मनोज कश्यप के साथ।

    *गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

    *बोले, लोकतंत्र के चाैथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गयी, लोकतंत्र का सजग प्रहरी है मीडिया*

    *तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी से मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी, सकारात्मकता को आगे बढ़ाना अहम जिम्मेदारी*

    *सीएम ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र, दी बधाई*

    गोरखपुर, 16 मार्च। लोकतंत्र के चाैथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गयी है। मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग प्रहरी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण मुद्​दे की ओर आकर्षित कर अन्य तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्ही कारणों से छूटे हुए मुद्​दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जन सरोकार से जोड़ती है। मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने काे मिली है। गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का केंद्र बिंदु है। ऐसे में गोरखुपर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि यहां नई कार्यकारिणी का निर्णय आस-पास के जनपदों और संस्थानाें पर पड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर नई कार्यकारिणी को जन सरोकारों से जुड़ करके संवेदनशील बनना होगा तभी नई कार्यकारिणी की भूमिका महत्वपूर्ण और प्रासंगिक होगी।

    ये बातें मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे और बधाई दी।

    *कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने मीडिया के जरिये अपने करियर को आगे बढ़ाया*

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को मीडिया के जरिये आगे बढ़ाने का काम किया था। देश के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने पत्रकारिता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभायी थी। इसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आता है, उन्होंने अपनी लेखनी से समाचार पत्रों को प्रोत्साहित किया था। लोकमान्य तिलक ने जन चेतना को जागरूक करने के लिए गणपति महोत्सव का आयोजन किया। इसके अलावा लाल लाजपत राय, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने अपनी लिखनी की धार से समाज को नई दिशा दी। जिस समय देश के लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था तब समाचार समूहों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी कभी कम नहीं किया जा सकता है। आज टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है ताकि समाज तक टेक्नोलॉजी से जुड़ करके सही तथ्यों को उन तक पहुंचाया जा सके। आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है क्योंकि उसके पास समय कम है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है कि उनका सकारात्मक चीजें पहुंचाई जाएं क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडियाा प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया जगत अपनी जिस भूमिका के लिए जानी जाती है, उसी भूमिका के साथ उसे आगे बढ़ना होगा। यह न केवल लोकतंत्र बल्कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए बड़ा कार्य होगा।

    *लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है, इसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मीडिया है सशक्त माध्यम*

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन और लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है। हम जबरन अपनी बात को किसी पर थोप नहीं सकते हैं, लेकिन संवाद से बड़े से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं जब भी हम संवाद की भाषा से अपने आप को अलग करते हैं तो नये संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। हमें उस संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में अगर मीडिया उस संवाद की भाषा को प्रभावित ढंग से आगे बढ़ाएगी तो निश्चित रूप से बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया है। इसके लिए जरुरी नहीं है कि एक लाख लोगों को इकट्ठा करके अपनी बात कही जाए, इसके लिए कुछ लोग ही पर्याप्त हैं। वहीं लोग करोड़ तक आपकी आवाज को पहुंचाएंगे। इसके लिए मीडिया को आगे आना होगा।

    *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने समय के साथ चलना शुरू किया तो चारो ओर होने लगी प्रदेश की ख्याति की चर्चा*

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने कहा कि जब कोई कर्मशील, प्रेरक और निस्वार्थ व्यक्ति अपनी उपादेयता से समाज और राष्ट्र को सर्वगाह हाेता है तो संबोधन के लिए बड़े से बड़ा पद भी उनके व्यक्तित्व की ऊंचाई का भान कराने में अपना सामर्थ्य साबित नहीं कर सकता है। सबकी वाणी और सबके मन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हम सभी के भाव ऐसे ही जुड़े हुए हैं। सुशासन, सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा विकास के अनेकाएक आयामों पर देश के सभी राज्यों के लिए नेतृत्व का अद्वितीय रोल मॉडल बन चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पत्रकार साथी भी महाराज जी के संबोधन से आत्मीयता का बोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि समय के साथ न चलने वाला हमेशा पीछे छूट जाता है उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने समय के साथ चलना शुरू किया तो आज प्रदेश की ख्याति और उपलब्धियों की चर्चा चारों ओर है। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने अपने अबतक के अल्प कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी टीम का प्रयास गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को रोल मॉडल प्रेस क्लब बनाने का होगा।

    *नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के इन पदाधिकारियों ने ली शपथ*

    रीतेश मिश्र- अध्यक्ष
    भूपेंद्र द्विवेदी-उपाध्यक्ष
    पंकज श्रीवास्तव- महामंत्री
    प्रिंस पांडेय- कोषाध्यक्ष
    अंगद प्रजापति- संयुक्त मंत्री
    विनय सिंह- पुस्तकालय मंत्री
    परमात्मा राम त्रिपाठी, राजीव पांडेय और विवेक कुमार : कार्यकारिणी सदस्य।

    *इनकी रही प्रमुख सहभागिता*

    समारोह में मंच पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, सीताराम जायसवाल,विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण प्रो जेपी सैनी,प्रो शोभा गौड़,प्रो रवि शंकर सिंह ,दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी मदन मोहन सिंह, राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ स्थानीय संपादक व यूनिट हेड पीयूष बंका, स्थानीय संपादक दीप्तभानु डे, दैनिक आज के स्थानीय प्रभारी अखिलेश चंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रो.हर्ष कुमार सिन्हा ‘कुमार हर्ष’ ने किया। इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार राय, प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य श्रीकृष्ण त्रिपाठी, कौशल त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, राकेश सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष सर्वेश दूबे,पूर्व अध्यक्ष एसपी सिंह,पूर्व अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि समेत प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी, पत्रकार एवं समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे।

  • पान की दुकान से बेच रही देशी शराब, महिला गिरफ्तार

    पान के दुकान से बेच रही देशी शराब महिला गिरफ्तार

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा में पान की दुकान की आड़ में एक महिला बीयर और देसी शराब बेच रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया।
    बरामद शराब के आधार पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाने पर तैनात उप निरीक्षक सज्जन मिश्रा, मय हमराही ज्ञानचंद्र पटेल, प्रगती यादव ,आरक्षी प्रदीप बर्मा के साथ होली त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सोनबरसा में पक्की सड़क के किनारे पान की गुमटी से एक महिला बीयर व देसी शराब बंटी बबली बेच रही है। सूचना पर विश्वास कर उसके बताई गुमटी की घेराबन्दी कि और महिला को पकड़ने में सफल रहे।पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुसुम उर्फ शकुन्तला पत्नी परमात्मा निवासी सोनबरसा बताया। महिला के बताने पर घर में रखे फ्रीजर से दस केन बीयर व 15 देसी शराब बंटी बबली बरामद हुई हैं।

  • सांसद इमरान मसूद ने ग़ुलाल से खेली होली

    सांसद इमरान मसूद ने ग़ुलाल से खेली होली

    ” सांसद इमरान मसूद ने ग़ुलाल से खेली होली.. बोले: अभी होली खेली है..; थोड़ी देर में जुमे की नमाज पढ़ूंगा “

    यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “पहली बार होली के रंगों में नफरत ढूंढी जा रही थी। मैं मोहब्बत का पैगाम देने के लिए होली मना रहा हूं। यही देश की संस्कृति है और हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं…।”