Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • केजरीवाल दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद अब पंजाब जा रहे हैं

    केजरीवाल दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद अब पंजाब जा रहे हैं

     

    आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद अब पंजाब जा रहे हैं. दिल्ली में अपनी पार्टी के सत्ता गंवाने के करीब एक महीने बाद आज मंगलवार को 10 दिन की विपश्यना सत्र के लिए पंजाब जाएंगे. पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ध्यान शिविर के लिए आज होशियारपुर रवाना होंगे. वह 5 मार्च से 15 मार्च तक वहां एक केंद्र में विपश्यना सत्र में शामिल होंगे.

  • महाकुंभ से गंगाजल लेकर गोरखपुर पहुंची दमकल गाड़ियां, पुलिसकर्मियों के परिवारों में खुशी

    महाकुंभ से गंगाजल लेकर गोरखपुर पहुंची दमकल गाड़ियां, पुलिसकर्मियों के परिवारों में खुशी

    गोरखपुर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से गंगाजल लेकर अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां गोरखपुर पहुंची। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के तहत यह व्यवस्था की गई है ताकि वे पुलिसकर्मी और अधिकारी, जो ड्यूटी के कारण महाकुंभ में नहीं जा सके, पवित्र गंगाजल प्राप्त कर सकें।

    गोरखपुर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां प्रयागराज में ड्यूटी के लिए गई थीं और अब वापसी में गंगाजल लेकर लौटीं। पहली दमकल गाड़ी में 25,000 लीटर गंगाजल भरकर गोरखपुर पुलिस लाइन पहुंचाया गया, जहां पुलिसकर्मियों के परिजनों, महिलाओं और बच्चों ने श्रद्धा के साथ गंगाजल प्राप्त किया।

    इस पहल को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभी दो और दमकल गाड़ियां गंगाजल लेकर गोरखपुर आ रही हैं। जिला प्रशासन से समन्वय के बाद शहर के अन्य इलाकों में भी इसका वितरण किया जाएगा।

    सरकार की इस पहल से उन अधिकारियों और कर्मचारियों को महाकुंभ के गंगाजल का पुण्य प्राप्त हो सकेगा, जो कर्तव्य पालन के कारण स्वयं प्रयागराज नहीं जा सके।

  • त्योहारों में मिलावट पर सख्ती, शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने वालों को मिलेगा सम्मान: असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह

    त्योहारों में मिलावट पर सख्ती, शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने वालों को मिलेगा सम्मान: असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह

    त्योहारों में मिलावट पर सख्ती, शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने वालों को मिलेगा सम्मान: असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। इसी क्रम में असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह ने खोवा मंडी में खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान अगर किसी व्यापारी द्वारा मिलावटी सामग्री बेची गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह ने व्यापारियों को बताया कि “सरकार की मंशा है कि आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले, ताकि वे त्योहारों का आनंद बिना किसी स्वास्थ्य जोखिम के उठा सकें। इसके लिए जरूरी है कि व्यापारी स्वयं भी खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करें और मिलावट से बचें।”

    “प्रशस्ति पत्र से होगा सम्मान”

    सुधीर सिंह ने यह भी घोषणा की कि शुद्ध सामग्री बेचने वाले व्यापारियों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके विपरीत, अगर कोई मिलावट करता पाया गया, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में खोवा मंडी के व्यापारियों ने भी सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे मिलावट को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि वे शुद्ध सामग्री बेचकर न केवल ग्राहकों का विश्वास जीतेंगे, बल्कि विभाग द्वारा सम्मान भी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

    खाद्य विभाग की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि त्योहारों के दौरान गोरखपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार होगा और मिलावट पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

  • अयोध्या राम मंदिर में आज से बदलेंगे कुछ नियम, श्रद्धालु कम होने के कारण एंट्री और एग्जिट रास्ते बदले

    अयोध्या राम मंदिर में आज से बदलेंगे कुछ नियम, श्रद्धालु कम होने के कारण एंट्री और एग्जिट रास्ते बदले

    अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हाल ही में कमी आई है। पहले जब राम मंदिर के निर्माण के बाद लाखों भक्त अयोध्या पहुंचते थे, तब हर दिन 3 से 4 लाख श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए आते थे। लेकिन पिछले 1-2 महीनों में यह संख्या घटकर 2 से ढाई लाख के आसपास पहुंच गई है।

    “श्रद्धालुओं के लिए एंट्री-एग्जिट मार्ग में बड़ा बदलाव….”

    श्रद्धालुओं कमी को देखते हुए अब अयोध्या में दर्शन के लिए जाने और बाहर निकलने के मार्गों में बदलाव किए जा रहे हैं। पहले श्रद्धालु गेट नंबर 3 से मंदिर में प्रवेश करते थे और इसी गेट से बाहर निकलते थे। अब, नया फैसला लिया गया है कि श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि पथ से मंदिर में भेजा जाएगा, और बाहर निकलने के लिए अंगद टीले के पास बने नए गेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही गेट नंबर 3 को बंद कर दिया जाएगा।

  • इजरायल ने दी संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी

    इजरायल ने दी संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी

    इज़रायल ने रमजान और पासओवर के दौरान गाज़ा में सीजफायर के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी. इज़रायली पीएमओ ने कहा, “इज़रायल ने गाज़ा में युद्धविराम को अस्थायी रूप से बढ़ाने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दी है क्योंकि हमास के साथ पहले चरण का युद्धविराम समाप्त हो गया है.”

  • बॉयफ्रेंड ने ही किया था तलाकशुदा प्रेमिका का क़त्ल

    बॉयफ्रेंड ने ही किया था तलाकशुदा प्रेमिका का क़त्ल

    बॉयफ्रेंड ने ही किया था तलाकशुदा प्रेमिका का क़त्ल…सूटकेस में मिली लाश की पहचान के बाद हुआ खुलासा, पकड़ा गया क़ातिल प्रेमी ,

    प्रेमिका की हत्या कर सिर मुंडवाया, फिर किया गंगा स्नान, रोंगटे खड़े कर देगा हत्याकांड..बैग में मिली थी लाश ,

    यूपी के जौनपुर में सनकी प्रेमी विशाल ने पहले अपनी तलाक शुदा प्रेमिका अनन्या साहनी की हत्या की फिर हत्या के बाद शव छुपाने के लिए उसने सूटकेस का सहारा लिया।

    प्रेमिका के शव को बड़े से सूटकेस में भरा और शहर के अतिव्यस्त क्षेत्र जेसीज के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। आखिरकार 24 घंटे के भीतर ही शनिवार को पुलिस ने प्रेमी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

    हत्या वाले दिन किसी बात पर अनन्या और विशाल में तू – तू …मैं – मैं के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही विशाल ने भारी भरकम वस्तु से अनन्या के सिर पर प्रहार कर दिया। मार लगते ही लड़की वहीं धराशायी हो गई। अनन्या के गिरते ही विशाल घबरा गया। उसने कमरे में ही रखें एक बड़े से सूटकेस में अनन्या का हाथ पैर बांधकर भर लिया।

    हत्या के बाद विशाल वाराणसी चला गया। वहां उसने मुंडन कराया और गंगा स्नान किया। 1 मार्च को ही उसे केरल निकल जाना था, लेकिन सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी के सभी पदों से हटाया

    भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी के सभी पदों से हटाया

    भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी के सभी पदों से हटाया, अपने भाई आनंद कुमार को बनाए पार्टी का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

    बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी व मूवमेन्ट के हित में पार्टी संगठन से सम्बन्धित अतिमहत्वपूर्ण फैसले लिये गये जिसके तहत् आकाश आनन्द को पार्टी के सभी पदो से हटाकर अलग कर दिया है- मायावती

    बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से अपने भाई आनंद कुमार व रामजी गौतम पर भरोसा जताया है प्रमुख कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है

    आनन्द कुमार व रामजी गौतम को पूरे देश के लिए पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर (National Coordinator) बना दिया गया है साथ ही इनके जिम्मेदारियों को भी वर्णित कर दिया गया है- मायावती

    इसके अलावा पार्टी, मूवमेन्ट व संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में कुछ जरूरी बातें रखी जिनसे पार्टी के लोगों को काफी प्रेरणा भी जरूर मिलेगी- मायावती।

  • वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर गोरखपुर में निकली गई पदयात्रा

    वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर गोरखपुर में निकली गई पदयात्रा

    गोरखपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के बैनर तले एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक राय ने किया। यह यात्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क से शुरू होकर छात्रसंघ चौराहे तक गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    अभिषेक राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वीर सावरकर ने हिंदू राष्ट्र की संकल्पना वर्षों पहले प्रस्तुत की थी। अब पूरे देश में इस विचारधारा को मजबूती मिल रही है और वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग तेज हो रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सावरकर को पूरा सम्मान दे रही है और जल्द ही उन्हें भारत रत्न दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    इस पदयात्रा में सूरज जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष), सतीश कुमार (जिला सचिव), अमित कुमार, शिवम कुमार (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), सियाराम सैनी (जिला महासचिव), नीलम देवी (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा) समेत बड़ी संख्या में संगठन के पुरुष और महिला कार्यकर्ता शामिल रहे।

    इस यात्रा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर के सम्मान में नारे लगाए और सरकार से जल्द से जल्द उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदू राष्ट्र की विचारधारा को लेकर भी जोरदार चर्चा हुई।

    यह पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना यह होगा कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

     

  • ज़ेलेंस्की के कैज़ुअल लुक पर ट्रंप का तंज 

    ज़ेलेंस्की के कैज़ुअल लुक पर ट्रंप का तंज 

    “आज आप सभी ने अच्छे कपड़े पहने हैं”…

    यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy का कैज़ुअल लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया, जब उन्होंने वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. काली स्वेटशर्ट, पैंट और बूट्स पहने ज़ेलेंस्की की तुलना में ट्रंप सूट-टाई में नजर आए।
    ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने ज़ेलेंस्की से पूछा, “आप सूट क्यों नहीं पहनते ?”  इस पर ज़ेलेंस्की ने जवाब दिया, “जब जंग खत्म होगी, तो मैं पहनूंगा, शायद आपकी तरह या कुछ बेहतर।”

    ट्रंप ने भी उनके पहनावे पर तंज कसते हुए कहा, “आज आप सभी ने अच्छे कपड़े पहने हैं।”

     

  • एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपने ’14वें’ बच्चे का स्वागत किया है

    एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपने ’14वें’ बच्चे का स्वागत किया है

    टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपने ’14वें’ बच्चे का स्वागत किया है. उनकी पत्नी शिवोन जिलिस ने अपने चौथे बच्चे के नाम का बताया है,

    * उन्होंने अपने तीसरे बेटे आर्केडिया के जन्मदिन पर दुनिया के सामने चौथे बच्चे के नाम का खुलासा किया।

    * पिता एलन मस्क ने पत्नी की पोस्ट पर दिल वाली इमोजी भेजकर रिप्लाई किया.

    * दरअसल, एलन मस्क और शिवोन जिलिस के चार बच्चे हैं. उन्होंने अभी तक अपने तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान छिपाकर रखी थी।

    *अब दोनों ने तीसरे बच्चे के जन्मदिन पर दुनिया के सामने तीसरे और चौथे बच्चों के नाम बताने का फैसला किया है।*