Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बाल न कटवाने पर सीनियरों ने एमबीबीएस छात्र को पीटा : बीआरडी में रैगिंग

    गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। बाल न कटवाने पर गुरुवार को सीनियरों ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

    एमबीबीएस फर्स्ट ईयर बैच में केवल पीड़ित छात्र ही था, जिसने बाल नहीं कटवाए थे। इससे भड़के 30 से 40 सीनियर छात्रों ने गुरुवार शाम मेडिकल चौकी के पीछे पार्किंग के पास जूनियर छात्र की पिटाई कर दी। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का उपचार कराया। छात्र ने पुलिस और

     पिटाई से छात्र का सिर फटा पुलिस ने शुरू की जांच

    प्राचार्य बोले-कमेटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई होगी

    प्राचार्य को पत्र देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।, जूनियर छात्रों, का आरोप है कि कैंपस में अघोषित रैगिंग हो रही है। सीनियरों ने जूनियर छात्रों को बाल छोटे रखने को कहा है। ज्यादातर छात्रों ने तो बाल कटवा लिए लेकिन पीड़ित ने भाई की शादी की वजह से बाल नहीं कटवाए थे। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज से मारपीट की सूचना मिली है। छात्र ने भी शिकायत की है। कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • यूपी के सीनियर IPS आशीष गुप्ता ने मांगा वीआरएस

    यूपी के सीनियर IPS आशीष गुप्ता ने मांगा वीआरएस

    लखनऊ। यूपी के सीनियर IPS आशीष गुप्ता ने मांगा वीआरएस !

    उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में दूसरे सबसे सीनियर IPS अफसर DG रूल्स & मैनुअल आशीष गुप्ता ने सरकार से VRS मांग लिया है।

    1989 बैच के IPS आशीष गुप्ता के रिटायरमेंट में अभी 22 महीने का वख्त बचा हुआ है।

    इनकी पत्नी तिलोत्तमा वर्मा भी 1990 बैच की IPS हैं।

     

  • पुलिस से एनकाउंटर में 7 अपराधी गिरफ्तार एक शातिर के पैर में लगी गोली

    पुलिस से एनकाउंटर में 7 अपराधी गिरफ्तार एक शातिर के पैर में लगी गोली

    संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। बीती रात गोरखपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान गीडा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर धोबियान टोला निवासी शफीक शेख उर्फ कोइल के रूप में हुई है। बाद में उसके 6 साथियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में से 3 सगे भाई हैं।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 12 बजे रामगढ़ताल रिंग रोड पर कैंट पुलिस को चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो बाइकों पर सवार कुछ युवक जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे। भागते हुए उनकी बाइक स्लिप कर गई, जिससे बाइक लड़खड़ाकर गिर गई। भागने के चक्कर में बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
    पकड़े गए बदमाशों की पहचान गीडा के जगदीशपुर धोबियान टोला निवासी एक नबालिग व अली जान उर्फ छोटू व के रूप में हुई है। ये दोनो शफीक शेख उर्फ कोइल के सगे भाई हैं। इसके अतिरिक्त सहजनवा के नितीश उर्फ शुभम पुत्र प्रेमशंकर, विकास सिंह पुत्र अनिल सिंह व अरुण कुमार पुत्र दिलीप को भी पकड़ा गया है। जान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद गाहा साढ़ थाना सहजनवा को पुलिस ने उनके साथ पकड़ा है।
    पुलिस के अनुसार कोइल के ऊपर 12 मुकदमे जबकि अली जान व जान मोहम्मद पर तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से 24 मोबाइल, एक देशी तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, एवं चोरी की दो पल्सर बाइक बरामद हुई है। ये बदमाश बाइक चुराकर मोबाइल छिनैती एवं लूट की घटना को अंजाम देते थे। शफीक शेख पर पहले से कई केस दर्ज हैं।इस गिरोह का सरगना शफीक शेख उर्फ कोइल है। वह अक्सर पल्सर बाइक चुराता था। उसके बाद किसी एक रूट पर जाते समय छिनैती करता जाता था। जहां उसका काम खत्म हो जाता था वहीं चोरी की बाइक छोड़ देता था। बाइक बेचने या तेल भराने के लिए वे नहीं जाते थे। जिसके कारण अब तक पुलिस की पकड़ से दूर थे।
    उसके अन्य साथी मोबाइल बेचने में सहयोग करते थे। नीतीश उर्फ शुभम का कनेक्शन नेपाल से भी था। माना जा रहा है कि 50 से अधिक मोबाइल छीनकर बेच चुके हैं। कैंट थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।कोइल 8 भाई हैं। तीन एक साथ पकड़े गए हैं। उनका एक भाई तोता पहले से मोबाइल छिनैती में लिप्त था। इसी मामले में वह जेल में है।

    रात में ही एक अन्य मुठभेड़ में पकड़ा गया था बदमाश,

    गोरखपुर में मंगलवार की रात 10:30 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र में पाम पैराडाइज के पीछे एक और मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला एवं हाइवे पर लूट करने वाला बदमाश आकाश साहनी पकड़ा गया था। उसके पैर में भी गोली लगी है। उसका भतीजा आर्यन भी गिरफ्तार हुआ था।

     

  • फ्लाइट में 15 घंटे तक लाश के बगल में बैठा रहा कपल

    फ्लाइट में 15 घंटे तक लाश के बगल में बैठा रहा कपल

    मेलबर्न से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला यात्री की अचानक मौत हो गई। क्रू – मेंबर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद महिला का शव बिजनेस क्लास में ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन संकरा रास्ता होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए मृत महीला की लाश को उसी सीट पर छोड़ना पड़ा जहां वह बैठी थी। नतीजतन बगल की सीट पर में बैठे हुए कपल को शव के साथ यात्रा करनी पड़ी।

     

  • सेना की गाड़ी पर हुआ हमला

    सेना की गाड़ी पर हुआ हमला

    बिग ब्रेकिंग। जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला हुआ है। आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की है।

     

     

  • हाईकोर्ट में न्यायमूर्तियों के स्वीकृत 160 पदों में आधे से अधिक हैं खाली

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायमूर्तियों के स्वीकृत 160 पदों में आधे से अधिक खाली होने और समय से नियुक्ति नहीं होने तथा लंबित मुकदमों के बढ़ते बोझ की समस्या को लेकर हाई कोर्ट के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसलिए न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ।

    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष अनिल तिवारी का कहना है कि “न्यायमूर्तियों की कुल स्वीकृत संख्या 160 है, लेकिन यह संख्या कभी नहीं पूरी की गई। पिछले साल न्यायाधीशों के लगातार सेवानिवृत्त होने के कारण संख्या आधी से भी कम रह गई है और लंबित मुकदमों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट पर 11 लाख 49 हजार 453 विचाराधीन मुकदमों का बोझ है। मुकदमों का बढ़ता बोझ व वादकारियों को न्याय मिलने में देरी चिंता का कारण है।”

     

  • 10,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा,तमंचा, कारतूस और 4 स्कूटी बरामद

    10,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा,तमंचा, कारतूस और 4 स्कूटी बरामद

    गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹10 हजार के इनामी फरार अपराधी आकाश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 0.32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चार चोरी की स्कूटी बरामद हुई हैं।

    आकाश साहनी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था। बीते 4 सितंबर 2024 को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल और अन्य सामान अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया था। इस संबंध में थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आकाश साहनी की संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

    पुलिस टीम ने जब आकाश को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार, उपनिरीक्षक चंदन सिंह, राम सिंह, रवि प्रकाश यादव समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

     

  • हाई कोर्ट ने सैनिकों के परिवार के सुरक्षा संबंधी कमेटी को दी मंजूरी

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सैनिकों के परिवार की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की प्रदेश व जिला स्तर पर कमेटी को स्वीकृति दे दी है और इन कमेटियों की अगले एक महीने में बैठक करने का निर्देश दिया है। राज्य स्तरीय हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इसमें विभिन्न विभागों, तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कोर्ट ने कहा कि देश सैनिकों का कृतज्ञ है। उनके परिवार की सुरक्षा जरूरी है।

    यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने संवेदनशील सीमा क्षेत्र पर तैनात एक सैन्यकर्मी की पत्नी की याचिका पर दिया है।

     

  • सीबीएसई बोर्ड 10 वीं का एग्जाम 2026 से साल में 2 बार

    CBSE 10वीं का एग्जाम 2026 से साल में 2 बार : पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 से साल में 2 बार कराएगा। बोर्ड ने मंगलवार को इससे जुड़े ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी।

    इस फैसले का फायदा 26 लाख से ज्यादा बच्चों को मिलेगा। 2025 के एग्जाम में 24 लाख से ज्यादा बच्चे बैठ रहे हैं।

    बोर्ड ने यह फैसला बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को देखते लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि JEE की तरह 2 बार परीक्षा से बच्चों को मानसिक तौर पर फायदा होगा। एक बार स्कोर कम होने पर वह दूसरी बार उसे बेहतर कर सकें।

    CBSE ने 25 फरवरी को जारी सर्क्यूलर में बताया कि 2026 में 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।
    CBSE ने 25 फरवरी को जारी सर्क्यूलर में बताया कि 2026 में 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।

    2 बार बोर्ड एग्‍जाम कब से होंगे, क्‍या 2 बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा, फाइनल रिजल्‍ट कैसे तय होगा? जानें हर सवाल का जवाब-

    `सवाल 1- दो बार एग्‍जाम होने का नियम कब से लागू होगा`

    जवाब – ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्‍जाम 2 बार आयोजित होंगे।

    `सवाल 2- क्‍या दोनों बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा`

    जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे-

    1. साल में एक बार परीक्षा दें।
    2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों।
    3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्‍जाम दें।

    `सवाल 3: अगर एग्‍जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्‍ट कैसे तय होगा`

    जवाब: जो स्‍टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो दोनों में से बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्‍जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे।

    `सवाल 4: क्‍या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा`

    जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्‍जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा।

    `सवाल 5: क्‍या दो एग्‍जाम्स के बाद सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम भी देने का मौका मिलेगा`

    जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम अब खत्‍म कर दिया जाएगा।

    `सवाल 6: क्‍या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्‍जाम सेंटर मिलेगा`

    जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम सेंटर एक ही रहेगा।

    `सवाल 7: क्‍या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी?`

    जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्‍शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी।

    `JEE की तरह 2 बार एग्‍जाम से स्‍ट्रेस घटेगा- धर्मेंद्र प्रधान`

    अगस्‍त 2024 में इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया था। इस दौरान शिक्षामंत्री जिस तरह स्टूडेंट्स के पास साल में दो साल इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम देने का ऑप्शन होता है उसी तरह स्टूडेंट्स 10वीं के एग्जाम साल में दो बार दे सकेंगे। इससे बच्‍चों पर बोर्ड एग्‍जाम्स का जबाव कम होगा।

    मिनिस्‍ट्री ऑफ एजुकेशन ने पिछले सप्‍ताह 19 फरवरी को CBSE बोर्ड सचिव और दूसरे शिक्षाविदों के साथ साल में 2 बार बोर्ड एग्‍जाम कराने को लेकर चर्चा की थी। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE, NCERT, KVS, NVS और कई स्‍कूल पदाधिकार‍ियों के साथ साल में 2 बार परीक्षाएं कराने पर चर्चा की जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

     

  • महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से सीएम ने की मॉनीटरिंग, तड़के 4 बजे से ही कंट्रोल रूम में डटे

    महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से सीएम ने की मॉनीटरिंग, तड़के 4 बजे से ही कंट्रोल रूम में डटे

    महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से सीएम ने की मॉनीटरिंग, तड़के   4 बजे से ही कंट्रोल रूम में डटे,

    महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर भी सीएम योगी सुबह से रहे एक्टिव,

    गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से प्रयागराज में चल रहे पुण्य स्नान की मॉनीटरिंग,

    भारी संख्या में संगम तटों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर रहा विशेष ध्यान,

    सीएम ने टीवी पर लाइव देखीं व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,

    महाकुम्भ नगर/गोरखपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भी सुबह से ही एक्टिव नजर आए। बीते सभी अमृत स्नान और स्नान पर्व की तरह मुख्यमंत्री जी सुबह तड़के 4 बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए। गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां वह स्नान पर्व पर पल-पल की मॉनीटरिंग करते नजर आए। टीवी पर उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान की एक-एक फीड को लाइव देखा और कंट्रोल रूम से ही आला अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी के निर्देश पर समस्त आला अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए और सुबह से ही उन्होंने भी मोर्चा संभाल लिया। इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग करते रहे थे।

    कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी

    महाशिवरात्रि अमृत स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुम्भ 2025 का समापन होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर में वह सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए और टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड पर मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। वह टीवी पर महाकुम्भ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।

    अधिकारियों को दिए निर्देश

    योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्त घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।