Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की स्कॉर्पियो गाड़ी टकराई तीन की मौत
प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की स्कॉर्पियो गाड़ी टकराई तीन की मौत,
प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रॉली ट्रैक्टर में घुसी तीन की मौत सांत हुए घायल दो की हालत गंभीर महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु,

ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल के 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी नेपाल के रहने वाले थे। बांसगांव थानाक्षेत्र के हरनही चौकी में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर उनकी स्कार्पियो गाडी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेया सहित 7 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेस वे पर ट्राली में पीछे से स्कार्पियो घुस गई थी।
स्कार्पियों से महाकुंभ गए थे नेपाल के 10 श्रद्धालु नेपाल के 10 श्रद्धालु स्कार्पियो बुक कर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे थे। वहां स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में बोरा लदी ट्रैक्टर ट्राली में गाड़ी पीछे से घुस गई। अगली सीट पर बैठे परशुराम व बीच की सीट पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 7 लोग इस घटना में घायल हो गए।
एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पुलिस द्वारा भेजा गया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना आए दिन हो रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को अभी आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर खोला नहीं गया है। लेकिन लोग आने-जाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया स्कार्पियों की गति काफी तेज थी, जिसके कारण अचानक ट्रैक्टर ट्राली नजर आने पर चालक नियंत्रित नहीं कर सका। पीछे से स्कार्पियो ट्राली में घुस गई और आगे बैठे परशुराम व बीच में बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई। रात में ट्रैक्टर ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था, न ही बैक लाइट था।
-

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिंचाई विभाग की खंडीय कार्यकारिणी का गठन सफलतापूर्वक संपन्न
आज दिनांक 22 फरवरी 2025 को पूर्व मंडल अध्यक्ष इंजीनियर बृजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में बाढ़ खंड -2, गोरखपुर में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिंचाई विभाग की खंडीय कार्यकारिणी का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से इंजीनियर नंदलाल प्रसाद खंडीय अध्यक्ष, इंजी.पंकज शर्मा खंडीय सचिव तथा इंजीनियर बृजेश द्विवेदी खंडीय संरक्षक चुने गए।
इस अवसर पर इं. अमित कुमार वर्मा, इं. सत्य प्रकाश सिंह, इं. सुमित कुमार गौड़, इं. अभय श्रीवास्तव, इं. संतोष कुमार, इं. कलाधर प्रसाद ,इं. हेमंत कुमार , इं. रमाशंकर मौर्या , इं. सुनील कुमार, इं. संजय त्रिपाठी, इं. उत्तम तिवारी , इं. मुरलीधर एवं इं. नंदकिशोर सिंह उपस्थित रहे।
-

प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा टाली गई
प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा टाली गई,
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार ने परखी व्यवस्था,
बेहतर यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश,
महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान की तैयारी में जुटी योगी सरकार,
महाशिवरात्रि को आखिरी स्नान
प्रयागराज में महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर व्यवस्थाओं को परखा गया और साफ-सफाई व यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ अब 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न होगा।
प्रयागराज: महाकुंभ मेला में लगातार लोगों की भीड़ स्नान के लिए उमड़ रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ महाकुंभ संपन्न हो जाएगा। महाकुंभ में आने वाली भीड़ को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा टाल दी गई है। ये परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले में टाली गई है, बाकी जिलों में परीक्षा होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होने पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि महाकुंभ में 57 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। बच्चों पर इसका असर न पड़े, इसके लिए 24 तारीख को होने वाली परीक्षाएं सिर्फ प्रयागराज में स्थगित की गई हैं। तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। नकल करने वालों के लिए विशेष दंड की व्यवस्था की गई है। आईपीसी के तहत अगर किसी को परीक्षा कराने का काम सौंपा गया है और वह उसका पालन नहीं करता है तो अधिकतम सात साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति परीक्षा कराने की जिम्मेदारी वाले व्यक्ति पर दबाव बनाने या धमकाने की कोशिश करता है, तो उसे 10 साल की कैद और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। -

119 ऐप बैन, भारत सरकार ने दिया आदेश
भारत सरकार ने 119 ऐप्स को बैन करने का आदेश दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. ये सभी वीडियो और वॉयस चैट प्लेटफॉर्म्स हैं, जिनके तार चीन और हॉन्गकॉन्ग से जुड़े हुए हैं. सरकार ने इससे पहले भी कई ऐप्स को सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से बैन किया है. बड़ी संख्या में ऐप्स को बैन करने का सिलसिला साल 2020 में शुरू हुआ था.
-

महाशिवरात्रि स्नान के लिए 1200 अतिरिक्त बसें चलेंगी, महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा
महाशिवरात्रि स्नान के लिए 1200 अतिरिक्त बसें चलेंगी, महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा !
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में हर एक व्यवस्था जल स्तर पान्टून पुल या श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हम यहां आए हैं !
गंगा नदी में अभी 11 हजार क्यूसेक पानी को छोड़ा गया है, यमुना में 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इससे पानी का जलस्तर ठीक है ! #MahaKumbh2025
-

डीएम बेटी से मिलने जा रहे है सीईओ पापा
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार UP के कासगंज ज़िले के दौरे पा आ रहे है। वह अपनी कलेक्टर बेटी IAS मेधा रूपम के ज़िले में रात्रि विश्राम भी करेंगे। CEO अफ़सरों के साथ चुनाव आयोग की बैठक भी करेगे, जिसमे अलीगढ़ मंडलायुक्त के साथ एटा, कासगंज, हाथरस के DM मौजूद रहेंगे। बेटी के जिले कासगंज में मीटिंग लेंगे के बाद दूसरे दिन CEO ज्ञानेश कुमार दिल्ली लौट जाएंगे।
-

संभल वाले भी करेंगे अयोध्या और काशी की तरह क्रूज-बोट से गंगा की सैर, स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में जल्द ही लोग गोवा, पांडिचेरी, अयोध्या और काशी के पर्यटकों की तरह गंगा की लहरों का आनंद क्रूज और हाउस बोट से ले सकेंगे। अयोध्या क्रूज लाइन ने संभल में गंगा किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।
अयोध्या क्रूज लाइन ने संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया से इस योजना के लिए अनुमति मांगी है। अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही संभल के लोग और आसपास के जिलों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गंगा की लहरों पर क्रूज यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
पर्यटन को नई उंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से नरौरा से सिसोना डांडा तक 20 किलोमीटर के दायरे में गंगा में क्रूज और हाउस बोट चलाई जाएंगी। ये न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। इस क्रूज सेवा में दो कैटामारन क्रूज चलाई जाएंगी।
इसमें एक साथ 120 से 150 यात्री सवार हो सकेंगे। ये दो मंजिला क्रूज वॉल्वो पेंटा इंजन से लैस होंगी। इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। इसके अलावा दो हाउस बोट भी चलाई जाएंगी, जिनमें 12 लोग सवार हो सकेंगे। इन क्रूज में पर्यटकों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ गंगा की सुंदरता का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा।
यह संभल के सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को विश्वस्तर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।संभल के पर्यटन मानचित्र पर यह योजना एक बड़ा बदलाव ला सकती है। अभी तक गोवा,पांडिचेरी में ही क्रूज बोट सेवाएं लोकप्रिय थीं, लेकिन अयोध्या और मथुरा (वृंदावन) में इसकी सफलता के बाद अब संभल में भी इसे लागू करने की तैयारी है। इससे जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा।
अयोध्या क्रूज लाइन के सीईओ राहुल शर्मा और निदेशक एवं विधि सलाहकार भगवान सिंह ने बताया कि दुबई,गोवा के अलावा पांडिचेरी, अयोध्या और वृंदावन में क्रूज सेवा संचालित हो रही है। संभल में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, ऐसे में यहां पर्यटन को बढा़वा देने के लिए इस सेवा को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन से भूमि की भी मांग की गई है।
इसके लिए सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई है। नरौरा और सिसौना पर पर्यटकों के बैठने, ठहरने आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। नरौरा से क्रूज को राजघाट तक चलाने की योजना है। इस दौरान पर्यटक अवंतिका देवी, हरिबाबा धाम, बेलौन मंदिर के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
-

फर्जी मनरेगा कार्य के शिकायत पर जांच के लिए पंहुचे मनरेगा उपायुक्त
गोला। गोला विकास खंड के बरहज गांव में चल रहे मनरेगा कार्यों को लेकर हुए शिकायतों की जांच करने के लिए उपायुक्त मनरेगा के नेतृत्व में पंहुची टीम। मनरेगा कार्य में फर्जीवाड़ा की मंडलायुक्त से शिकायत हुई थी ।विकास खंड के ग्राम सभा बरहज के अरविंद पाण्डेय पुत्र हनुमान पाण्डेय ने मंडलायुक्त गोरखपुर से जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत किया था कि ग्राम सभा में हुए फर्जी मनरेगा कार्य को लेकर हमारे द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की गयी थी। लेकिन जांच अधिकारियों के द्वारा प्रधान के साथ मिलीभगत कर के फर्जी रिपोर्ट लगा दी गयी। ग्राम सभा में आज तक कोई भी बैठक नहीं करायी गयी। मार्ग निर्माण में फर्जी तरीके से मजदूरों उपस्थिती दिखाई गयी है। मार्ग पर मिट्टी कार्य करना है लेकिन केवल घास ही साफ कराया जा रहा है। बहुत से फर्जी कार्यों के सबूत देने के बाद भी प्रधान, मनरेगा अधिकारी, एडीओ सहायक विकास अधिकारी मिलीभगत कर के फर्जी रिपोर्ट लगा दिया गया। रिपोर्ट में प्रस्तुत किए गये सभी गवाह के मोबाईल नंबर आदि फर्जी है। मामले कि जांच करा के सभी निकाले गये धन की रिकवरी कराई जाए।
उपायुक्त मनरेगा रघुनाथ सिंह ने कहा कि आरोपों का स्थलीय निरिक्षण किया गया है। निरिक्षण के दौरान 20 मजदूर में मात्र दो ही मजदूर मिलें। रिकार्ड चेक किया जाएगा कि भुगतान आदि क्या हुआ है।
-
एमपीपीजी कॉलेज में महाकुंभ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार से
एमपीपीजी कॉलेज में महाकुंभ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार से
सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास धाम अयोध्या के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण होंगे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि
गोरखपुर, 21 फरवरी। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के कला संकाय के तत्वावधान में ‘महाकुंभ 2025 : परम्परा, अनुष्ठान और महत्ता’ विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ शनिवार (22 फरवरी) को होगा। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास धाम अयोध्या के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयुर्वेद संकाय के आचार्य प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी और त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल में संस्कृत विभाग के आचार्य डॉ. सुबोध कुमार शुक्ल की सहभागिता होगी।
यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की आयोजन समिति की सदस्य एवं महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ की उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का शुभारंभ शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा और समारोप सत्र रविवार (23 फरवरी) को दिन में 12 बजे आहुत होगा। समारोह सत्र के मुख्य अतिथि अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोलकाता के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. भावतोष विश्वास तथा विशिष्ट अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा तथा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. ओमजी उपाध्याय होंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में महाकुंभ से संबंधित कई विषयों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।









