Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • विधानसभा में सीएम योगी : भाग-1

    विधानसभा में सीएम योगी : भाग-1

    बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं-सीएम योगी

    सदन में मुख्यमंत्री ने सपा को खूब धोया

    जब हम सदन में चर्चा में भाग ले रहे, तब 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगा ली आस्था की डुबकीः मुख्यमंत्री

    कसा तंजः आज के समाजवादियों के बारे में मान्यता है कि जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं।

    29 जनवरी के भगदड़ व सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि, परिवारीजनों के प्रति हमारी संवेदनाः मुख्यमंत्री

    यह पार्टी विशेष व सरकार का नहीं, समाज का आयोजन, उत्तरदायित्यों का निर्वहन करने के लिए सेवक के रूप में खड़ी है सरकारः मुख्यमंत्री

    दुष्प्रचार को दरकिनार करते हुए महाकुम्भ के आयोजन के साथ सहभागी बनकर देश-दुनिया ने इसे सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचायाः मुख्यमंत्री

    लखनऊ: बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान सदन में समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों को खूब धोया। एक शेर के माध्यम से मुख्यमंत्री ने आईना दिखाते हुए कहा कि
    “बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू,
    लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं।
    जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा,
    वही नसीबों के मारों की बात करते हैं।”

    मुख्यमंत्री ने सदन में कहाकि जब हम चर्चा में भाग ले रहे हैं, तब 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि जब सनातन धर्म, मां गंगा, भारत की आस्था, महाकुम्भ के खिलाफ अनर्गल प्रलाप और झूठा वीडियो दिखाते हैं तो यह 56 करोड़ लोगों के साथ ही भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ है।

    यह पार्टी विशेष और सरकार का नहीं, बल्कि समाज का आयोजन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी पार्टी विशेष और सरकार का नहीं, बल्कि समाज का आयोजन है। सरकार पीछे है। सरकार सहयोग और उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिए सेवक के रूप में है। सेवक के रूप में उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना हमारी जिम्मेदारी है। हम तत्परता के साथ ऐसा करेंगे, क्योंकि हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है। हमारे मन में भारत की सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा का भाव है और उन श्रद्धाओं को सम्मान देना हमारा दायित्व है। सौभाग्य है कि सदी के महाकुम्भ के साथ सरकार को जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। तमाम दुष्प्रचार को दरकिनार करते हुए देश-दुनिया ने इस आयोजन के साथ सहभागी बनकर इसे सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।

    हमारी संवेदना परिवारजनों के साथ

    प्रतिपक्ष के सदस्य डॉ. आरके पटेल, संग्राम सिंह यादव, आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जिम्मेदारियों का अहसास है। 29 जनवरी के भगदड़ के शिकार श्रद्धालुओं और प्रयागराज कुम्भ के दौरान सोनभद्र, अलीगढ़ या अन्य जगहों पर महास्नान में आने और वापस जाने के दौरान जो श्रद्धालु सड़क दुर्घटना के शिकार हुए हैं। हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हमारी संवेदना परिवारजनों के प्रति है। सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी। प्रश्न यह है कि इस पर राजनीति करना कितना उचित है।

    कहीं का वीडियो महाकुम्भ से जोड़कर अफवाह फैलाने वाले लोग कौन?

    सीएम ने विधानसभा सदस्य मनोज पांडेय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अफवाहों का उल्लेख किया। सीएम ने कहा कि काहिरा, नेपाल, झारखंड व देश की अन्य दुर्घटनाओं को महाकुम्भ व झूंसी के साथ जोड़कर दुष्प्रचार करके अफवाह फैलाने का कार्य हो रहा है, ऐसा करने वाले आखिर कौन लोग थे।

    समाजवादी जिस थाली में खाते, उसमें ही छेद करते हैं

    सीएम ने शायरी सुनाने के बाद नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसा- बोला कि यह ऊर्दू नहीं, हिंदी है। जब प्रदेश की स्थानीय बोलियों को सदन में महत्व मिला तो उन्होंने विरोध किया। हर अच्छे कार्य का विरोध करना समाजवादी संस्कार है। उन्होंने कहा कि हिंदी इस सदन की भाषा है। हिंदी को तो हटाया नहीं, बल्कि सदस्यों को छूट दी गई है कि वे इन बोलियों में बोल सकते हैं। यह थोपा नहीं गया, बल्कि सुविधा है। भोजपुरी, ब्रज, अवधी व बुंदेलखंडी की लिपि भी देवनागरी है। सभी कार्य संविधान द्वारा घोषित व्यवस्था के दायरे में हुआ है। इसका आपको स्वागत करना चाहिए और इस कार्य के साथ सकारात्मक भाव के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि आपके विरोध का मैं उपहास नहीं उड़ाता, क्योंकि आपकी आदत मुझे मालूम है। सीएम ने तंज कसा कि आज के समाजवादियों के बारे में मान्यता है कि जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं।

  • महाकुंभ की परम्परा, अनुष्ठान और महत्ता पर गोरखपुर में होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

    महाराणा प्रताप महाविद्यालय करेगा दो दिवसीय आयोजन की मेजबानी

    सीएम योगी ने भेजा शुभकामना संदेश, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को बताया अभिनंदनीय

    सुपरिचित संत एवं आध्यात्मिक विचारक आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण होंगे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि

    गोरखपुर, 19 फरवरी। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज महाकुंभ की परम्परा, अनुष्ठान और महत्ता पर गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होने जा रही है। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के कला संकाय के तत्वावधान में में 22 और 23 फरवरी को होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुपरिचित संत, आध्यात्मिक विचारक एवं सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास धाम अयोध्या के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण उपस्थित रहेंगे। जबकि समारोप सत्र के मुख्य अतिथि अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोलकाता के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. भबातोष विश्वास होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजकर महाकुंभ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को अभिनंदनीय बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि प्रयागराज के पावन संगम तट पर आयोजित हो रहा महाकुंभ विश्व का विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम है।

    महाकुंभ 2025 पर आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की आयोजन समिति की सदस्य एवं महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ की उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता, सुव्यवस्था और सम सामयिकता के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में महाकुंभ की परम्परा से लेकर अद्यतनता पर विमर्श होगा। महाराणा प्रताप महाविद्यालय में दो दिन के इस आयोजन का शुभारंभ 22 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे होगा जबकि समारोप 23 फरवरी को दिन में 12 बजे से। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयुर्वेद संकाय के आचार्य प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी और त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल में संस्कृत विभाग के आचार्य डॉ. सुबोध कुमार शुक्ल की सहभागिता होगी। समारोप सत्र में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा तथा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. ओमजी उपाध्याय विशिष्ट अतिथि होंगे।

    महाराणा प्रताप महाविद्यालय की उप प्राचार्य शिप्रा सिंह ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन की जड़ें हजारों वर्षों पुरानी हैं। यह आयोजन भारतीय धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन के केंद्र में स्थित है और देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु और साधु-संत इसमें सम्मिलित होते हैं। इस बार प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। महाकुंभ के सभी सारगर्भित आयामों को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कई शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सांस्कृतिक चेतना जागरण के अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्राप्त शुभकामना संदेश ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को ऊर्जस्वित किया है।

  • हत्यारोपी मानवेंद्र सिंह मानु के चल अचल संपतियों का बेलघाट पुलिस ने किया जांच

    हत्यारोपी मानवेंद्र सिंह मानु के चल अचल संपतियों का बेलघाट पुलिस ने किया जांच

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    गोरखपुर जनपद की बेलघाट थाने की पुलिस ने थाना अध्यक्ष विकास नाथ के नेतृत्व में बुधवार को बहुचर्चित अभिषेक उर्फ चंचल हत्याकांड के आरोप में वांछित अपराधी मानवेंद्र सिंह मानु की चल अचल संपतियों का जांच किया। वहीं बेलघाट पुलिस ने बुधवार को तीन ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी जब्त कर लिया है। बेलघाट पुलिस व राजस्व टीम द्वारा मानवेंद्र सिंह के घर की नाप जोख भी की गई है।

    इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ ने बताया की मानवेंद्र सिंह मानु के चल व अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है, इनके विरुध्द गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीट प्रभावित की गई है तथा बालू के ठेकेदारी के संबंध में भी जांच की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री का ऐलान मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दौरान एक घंटा पहले काम छोड़ सकते हैं

    मुख्यमंत्री का ऐलान मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दौरान एक घंटा पहले काम छोड़ सकते हैं

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी की सरकार ने ऐलान किया कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक घंटा पहले काम छोड़ सकते हैं. यह फैसला पड़ोसी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इसी तरह का निर्देश जारी करने के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसको बीजेपी ने ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करार दिया था और आलोचना की थी.

    तेलंगाना सरकार ने पहले शिक्षकों, संविदा कर्मचारियों और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों सहित मुस्लिम कर्मचारियों को 2 मार्च से 31 मार्च तक शाम 4 बजे छुट्टी की अनुमति दी थी, लेकिन जरूरी कामों को छोड़कर.

  • रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत

    रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत

    BREAKING NEWS

    दिल्ली। रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत

    रणवीर अल्लाहबादिया की गिरफ्तारी पर रोक

    संबंधित एपिसोड पर अब कोई FIR नहीं होगी- कोर्ट

    बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकते रणवीर अल्लाहबादिया- कोर्ट

    रणवीर अल्लाहबादिया अपना पासपोर्ट सरेंडर करें- कोर्ट

  • ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान

    ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान

     

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान, बोलीं: महाकुंभ, मृत्युकुंभ में बदल गया है. ममता ने ये भी कहा कि महाकुंभ के आयोजन के लिये सही योजना नहीं बनाई गई, VIPs को विशेष सुविधा दी गई.

  • ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर नगरी क्षेत्र में ड्रोन सर्वेक्षण कराकर किया जाएगा घरौनी वितरण

    ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर नगरी क्षेत्र में ड्रोन सर्वेक्षण कराकर किया जाएगा घरौनी वितरण

    गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर नगर निगम क्षेत्र में किया जाएगा ड्रोन सर्वेक्षण,वितरण किया जाएगा धरौनी।

    आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों के साथ जुड़कर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण कराकर घरौनी वितरण सफलतापूर्वक कराकर ग्रामीणों को मालिकाना हक दिया गया उसी तर्ज पर नगरी क्षेत्र में ड्रोन सर्वेक्षण करा कर धरौनी वितरण किया जाएगा । नगर निगम सदन हॉल में महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर आयुक्त निरंकार सिंह, अपर आयुक्त शिवपूजन यादव, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, सहित संबंधित अधिकारियों, पार्षदों, सदर तहसील के नायब तहसीलदारों व कानूनगो लेखपालों को बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में मकान बनवाकर रह रहे आम जनमानस को अपने मकान का मालिकाना हक (घरौनी) लेने के लिए किसी को इधर-उधर परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी।

    नगर निगम में संबंधित संभागों के अधिकारी नगर निगम से ड्रोन सर्वेक्षण करके मालिकाना हक देने का कार्य करेंगे। साथ में ही अगर किसी मकान मालिक के द्वारा दो तल्ले के मकान का नक्शा बनवाकर तीन तल्ले का मकान बनवा लिया गया है तो उसकी तीन तल्ले भवन के हिसाब से टैक्स लगाया जाएगा और मकान मालिक को उतना टैक्स जमा करना होगा।

    अगर किसी के द्वारा आवासीय नक्शा पास करा कर ऊपर निवास किया जा रहा तथा नीचे कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है तो पूरे मकान का कमर्शियल टैक्स देना होगा।

    किसी के द्वारा टैक्स चोरी करने के मकसद से चोरी की गई तो नगर निगम जुर्माना लगाकर टैक्स वसूल करने का कार्य करेगा अगर किसी मकान मालिक के द्वारा अपने घर के सामने आगे पीछे अगर नालियों के ऊपर कब्जा किया जाता है तो उसे तत्काल नगर निगम द्वारा ड्रोन कैमरे से देखकर कब्जा मुक्त कराने का कार्य किया जाएगा और उससे जुर्माना उसूल किया जाएगा। जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जमीन किसी और का था, लेकिन पुस्त दर पुस्त मकान बनवाकर कोई और रह रहा था, तो ऐसे मकान मालिकों को मालिकाना हक देने का कार्य सरकार द्वारा ड्रोन सर्वेक्षण कराकर घरौनी वितरण किया गया, उसी तरह नगरी क्षेत्र में ड्रोन सर्वेक्षण कराकर घरौनी वितरण करने का कार्य किया जाएगा।

  • बच्ची के ड्राइंग ने खोला मौत का रहस्य

    बच्ची के ड्राइंग ने खोला मौत का रहस्य

    उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 4 साल की बच्ची ने अपनी मां की हत्या का खुलासा किया है। दरअसल, झांसी के कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी शिव परिवार कालोनी में रहने वाली 27 साल की सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

    सोनाली के पति संदीप बुधौलिया ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन उनकी 4 की बेटी ने जो खुलासा किया, उससे पुलिस भी हैरान रह गई। बच्ची ने भीड़ के बीच सादे पेपर पर ड्रॉइंग कर बताया कि उसके पापा किस तरह से उसकी मम्मा को मारते थे। इसके बाद उसने बयान देते हुए बताया कि पापा ने मम्मा को मारा और फिर फांसी पर लटका दिया।

  • डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 4819 हुई दुर्घटनाग्रस्त

    डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 4819 हुई दुर्घटनाग्रस्त

    डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 4819 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये फ्लाइट मिनियापोलिस-सेंट पॉल एयरपोर्ट से टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थी. विमान में 80 लोग सवार थे, जिसमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य थे. विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

  • दो माह पहले लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका

    दो माह पहले लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका

    ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

    खजनी थाना क्षेत्र के पड़ियापार गांव स्थित खजनी – सिकरीगंज सड़क मार्ग से सटे पूरब की तरफ पोखरे में कल सोमवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दें दी गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। गांव वालों ने मृतक की पहचान मोहन निषाद के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो माह पहले मोहन लापता हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण आज यह दिन देखना पड़ा है।
    नाराज परिजनों ने खजनी थाने के सामने ही खजनी गोरखपुर सिकरीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया था। यह जाम लगभग आधा घंटा तक रहा और इस दौरान दुकानों के भी बंद करने की सूचना मिली है।

    जाम के दौरान यातायात बाधित हो गया। प्रशासन के काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल: 13 दिसंबर की रात मोहन निषाद को चोरी के आरोप में हरिजन बस्ती से दौड़ाया गया था। इस दौरान खोज बीन करने पर उसका लाल रंग का गमछा भी मिला था। परिजनों ने 14 दिसंबर को मोहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से 12 घंटे तक खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल !

    दो माह बाद मोहन का शव उसी पोखरे में मिला, जहां उसकी तलाश की गई थी। शव नायलॉन के कपड़े में बंधा हुआ था। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर पुलिस ने गंभीरता से जांच की होती तो शव पहले ही मिल जाता।
    पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई प्रेषित है।