Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • उत्तर प्रदेश की एक महिला को अबू धाबी में सुनाई गई मौत की सजा

    उत्तर प्रदेश की एक महिला को अबू धाबी में सुनाई गई मौत की सजा

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली एक महिला को अबू धाबी में मौत की सजा सुनाई गई है. अल वथबा जेल में बंद शहजादी नाम की इस महिला को एक बच्चे की मौत के मामले में फांसी की सजा मिली है. 33 साल की ये महिला इस बच्चे की देखभाल करती थी. पहले खबर आई थी कि शहजादी को 24 घंटे के भीतर फांसी दे दी जाएगी, लेकिन भारतीय दूतावास ने साफ किया कि समीक्षा याचिका दायर कर दी गई है और मामला विचाराधीन है. इसके बाद अबू धाबी जेल प्रशासन ने शहजादी को उसके परिवार से फोन पर बात करने की इजाजत दी. इस बातचीत के दौरान शहजादी ने अपने परिवार को सांत्वना दी और कथित तौर पर कहा कि यह उनकी आखिरी बातचीत है.

  • उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    दिल्ली। दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके,लोगों ने भूकंप के साथ तेज आवाज भी सुनी।

    धौला कुआं के पास था भूकंप का केंद्र,

    दिल्ली,नोएडा और गुरुग्राम में हिली धरती,

    गाजियाबाद, मेरठ में महसूस हुए भूकंप के झटके,

    पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया,

    मदद के लिए 112 नंबर डायल करें,

    मुरादाबाद, सहारनपुर में महसूस हुए झटके,

    मथुरा, आगरा में महसूस हुए भूकंप के झटके,

    फरीदाबाद,रोहतक और सोनीपत में भी आया भूकंप।

  • रक्सौल से लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए चलाई गई एक विशेष ट्रेन

    रक्सौल से लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए चलाई गई एक विशेष ट्रेन

    आज शाम 16:30 बजे रक्सौल से लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें सभी कोच अनारक्षित (जनरल) होंगे।

    यात्रा मार्ग : यह ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, बलिया और वाराणसी होते हुए 15267 अंत्योदय एक्सप्रेस के निर्धारित ठहराव के अनुसार चलेगी।

    यात्रियों से अनुरोध : यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और भीड़भाड़ में अतिरिक्त सतर्कता रखें।

  • पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

    बाराबंकी : पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

    हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

    ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

    अनियंत्रित ट्रेवलर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई

    2 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया

    घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार

    महाराष्ट्र से वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रहे थे श्रद्धालु

    लोनी कटरा क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा

  • PM मोदी से मिले 3 दिन भी नहीं बीते, ट्रंप ने बांग्लादेश को दे दिया बड़ा झटका

    PM मोदी से मिले 3 दिन भी नहीं बीते, ट्रंप ने बांग्लादेश को दे दिया बड़ा झटका

    PM मोदी से मिले 3 दिन भी नहीं बीते, ट्रंप ने बांग्लादेश को दे दिया बड़ा झटका; 29 मिलियन डॉलर की मदद रोकी

    पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के 48 घंटे के भीतर अमेरिका ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने कई विदेशी परियोजनाओं को रद करने का फैसला किया है। इनमें से एक परियोजना बांग्लादेश की भी है।

  • बेटे ने मौसी संग रेप का किया प्रयास.. गुस्साई माँ ने कुल्हाड़ी से कर दिए बेटे के 5 टुकड़े

    आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले मे युवक ने अपनी मौसी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। इस बात से नाराज़ युवक की माँ ने अपने पुत्र श्याम प्रसाद (35) पर कुल्हाड़ी से वार करके उसके 5 टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद लाश के टुकड़ो को तीन बोरियों में भर दिया गया और कुंबुम गांव में नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया। कातिल माँ  के. लक्ष्मी देवी (57) फरार हैं।

  • महाकुंभ जाने का क्रेज, नाव से ही चल दिए

    महाकुंभ जाने का क्रेज, नाव से ही चल दिए

    महाकुंभ के प्रति लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ के कारण जबरदस्त ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है, ट्रेनों में भी रिजर्वेशन आसानी से नहीं मिल रहा है, लेकिन फिर भी श्रध्दालु किसी भी तरीके से महाकुंभ चले ही जा रहें हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जाम से बचने के लिए नाव से महाकुंभ जाते नजर आ रहे हैं। यह अनोखा सफर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

  • सिक्स लेन पर भयानक हादसा

    सिक्स लेन पर भयानक हादसा

    आज प्रातः करीब 5:30 बजे निर्माणाधीन एक्सप्रेस – वे पर ‘भगवानपुर गोरखपुर टोल प्लाजा’ से 200 मीटर पहले प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही अर्टिगा कार  “UP 56 AL 6034” तथा प्रयाग महाकुंभ जा रही मारुति नेक्सान कार मे “UP 53 ED 8415” आमने-सामने से टकरा गई तभी नेक्सान के पीछे आ रही मोटरसाइकिल “UP 53 EC7704” तेजी से आर्टिका कार से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति; अवधेश पुत्र कमला सिंह निवासी राजवारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 48 वर्ष एवं धनेश जायसवाल पुत्र विशेसर जायसवाल निवासी जसवल थाना पीपीगंज गोरखपुर उम्र लगभग 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्टिका में सवार सात लोगों में से तीन महिलाएं भी घायल हो गई। मौके पर पहुंचें लोगों ने सभी को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि आर्टिका में सवार दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है । नेक्सान गाड़ी में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

    बाइक सवार मृतकों के बारे में सूचना थाना पीपीगंज को दें दीं गई। मौके पर शांति व्यवस्था है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

  • IAS अफसर की पोस्ट पर कमेंट; हीही वाली इमोजी बनाने वाले शख्स पर FIR

    IAS अफसर की पोस्ट पर कमेंट; हीही वाली इमोजी बनाने वाले शख्स पर FIR

    IAS अफसर की पोस्ट पर कमेंट; हीही वाली इमोजी बनाने वाले शख्स पर FIR,

    असम की कोकराझार की डिप्टी कमिश्नर वरनाली डेका की फोटो पर एक शख्स ने कमेंट किया था और इस कमेंट पर दूसरे शख्स ने हीही इमोजी का रिएक्ट कर दिया, जिस पर सेशन 354 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

  • “मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी”

    “मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी”

    “मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी।”

    प्रयागराज स्पेशल को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन इसे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर स्थानांतरित कर दिया गया। जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर इंतजार कर रही भीड़ ने प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंचने की कोशिश की, तो लोग टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिर गए। भीड़ को रोकने के लिए कई कोलियरी वहां जमा हो गए। हमने कम से कम 15 को लिया। शवों को एम्बुलेंस में लाद दिया। प्लेटफ़ॉर्म पर केवल जूते और कपड़े थे। जब प्लेटफ़ॉर्म 12 पर इंतज़ार कर रही भीड़ और बाहर से आई भीड़ ने प्लेटफ़ॉर्म 16 पर पहुँचने की कोशिश की, तो लोग टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिर पड़े। हमने पुलिस, फायर टेंडर को बुलाया और 3-4 एम्बुलेंस वहाँ पहुँचीं और लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की कहानी एक कुली की जुबानी