Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • महाकुंभ जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिये खबर

    महाकुंभ जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिये खबर

    महाकुंभ जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिये खबर,

    प्रयागराज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भरा हुआ है,प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर गाड़ियाँ रेंग रहीं हैं,

    अभी जाने का विचार त्यागें,रील देखकर दिमाग़ को संतुलित रखें,चक्कर में न फँसे..

    जाम में फँसे तो कोई भी फ़ोन काम नहीं करेगा,

    इसके बावजूद भी अगर इसी भीड़ में जाना है तो बच्चों,वृद्धों को बिल्कुल न ले जायें !!

  • कल आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

    कल आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

    गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 10 फरवरी को गोरखपुर आएंगे। दिन भर शुभचिंतकों व करीबियों से अपने आवास पर मिलेंगे। अगले दिन वापस शिमला के लिए निकल जाएंगे।

    *उनके आगमन को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजभवन से मिनट्स जारी हो गया है। इसके मुताबिक पूर्वाह्न 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे। शाम को सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हॉल में विनोद पाण्डेय के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहां से अपने आवास पर आ जाएंगे। अगले दिन पूर्वाह्न 11:35 बजे अपने आवास से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

    *भवदीय*
    *सतीश त्रिपाठी*
    *मीडिया प्रभारी*

  • प्रयागराज जाने वाला लखनऊ हाइवे कुंडा के पहले से लेकर प्रयागराज तक पूरा जाम है

    प्रयागराज जाने वाला लखनऊ हाइवे कुंडा के पहले से लेकर प्रयागराज तक पूरा जाम है

    Breaking News: प्रयागराज जाने वाला लखनऊ हाइवे कुंडा के पहले से लेकर प्रयागराज तक पूरा जाम है।

    करीब 65 किमी तक गाड़ियां रुकी हुई है। जाने वाले मार्ग पर बहुत ज्यादा भीषण जाम है।

    रास्ते में कुछ गाड़ियां खराब हो गई है। श्रद्धालु दोपहर से फंसे हुए हैं।

    कुंडा प्रतापगढ़ से लेकर प्रयागराज के बीच स्थानीय लोगों से भारत समाचार अनुरोध करता है कि श्रद्धालुओं की सहायता कीजिए।

    पानी और खाने का सामान आदि लेकर जो लोग पहुंच सके श्रद्धालुओं की सहायता कीजिए।

  • विद्युत उपभोक्ता ने दे दी तालिबानी सजा भुगतने की धमकी

    विद्युत उपभोक्ता ने दे दी तालिबानी सजा भुगतने की धमकी,

    बिजली काटोगे तो गला काट देंगे विद्युत विभाग कर्मचारियों में दहशत एक मुफ्त समाधान योजना के अंतर्गत चलाया जा रही है अभियान,

    ब्यूरो चीफ -संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर

    खजनी गोरखपुर एक मुस्त समाधान योजना के अंतर्गत बिजली बिल बकाया राशि में छूट देकर योजना चलाई जा रही हैं जिसके तहत ग्राम पड़ियापार के रहने वाले प्रदीप पुत्र रामसमुझ का विद्युत बकाया 62441 रुपया है। बार-बार कहने के बावजूद विद्युत बिल जमा नहीं किया गया। विभाग के कर्मचारी बिंदेश्वरी के द्वारा लाइट काट दी गई जिसकी सूचना पाते ही उपभोक्ता ने विद्युत कर्मचारियों को फोन करके जान से मारने की धमकी दी और उन्होंने कहा कि अगर मेरा बिजली नहीं जोड़ोगे तो तुम्हारा गला काट देंगे।
    अवर अभियंता सुखविंदर यादव ने बताया एक मुफ्त योजना अभियान के तहत बिजली बिल जमा करने के लिए सभी उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है और हमारे लाइनमैन के द्वारा प्रदीप से भी दो से तीन बार कहा गया लेकिन इन्होंने समय दिया लेकिन बिल नहीं जमा किया गया उसी क्रम में लाइनमैन ने इनका विद्युत कनेक्शन काट दिया उसके बाद उपभोक्ता ने फोन पर जान से मारने की धमकी व गला काटने की बात कही जिसकी सूचना खजनी थाने में लिखित दे दी गई है।

  • पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 

    पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 

    अंबेडकरनगर। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली। तीन अन्य बदमाश गिरफ्तार। घायल बदमाश मुन्ना सिंह पर दो दर्जन से अधिक केस।

    लूट में शामिल एक अन्य बदमाश की तलाश जारी। लूट का ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 बाइक बरामद।

    अहिरौली थाना पुलिस और SWAT टीम को बड़ी सफलता।

  • घर से फूल तोड़ने निकली किशोरी गायब, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

    घर से फूल तोड़ने निकली किशोरी गायब, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    गोरखपुर, सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गाव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी जो घर से फूल तोड़ने निकली लेकिन वापस घर को नही लौटी । किशोरी के पिता ने शुक्रवार को हरपुर बुदहट थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
    पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि हमारी नाबालिग बेटी बीते शुक्रवार को भोर में छः बजे के करीब फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं आई । इधर-उधर नात रिस्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिली । बेटी की उम्र करीब 14 वर्ष है, वह लाल सूट, बैंगनी लोअर व कत्थई रंग की शाल पहनी हुई है ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर 137 (2)के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है ।

  • 12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, भारतीयों के साथ बदसलूकी पर मचा है बवाल

    12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, भारतीयों के साथ बदसलूकी पर मचा है बवाल

    12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, भारतीयों के साथ बदसलूकी पर मचा है बवाल !

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब कथित अवैध भारतीयों को निकाले जाने के दौरान हुई बदसलूकी को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से 100 से अधिक अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजे जाने और उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया था।

    पीएम मोदी के विदेश दौरे की बात करें, तो वह इस महीने दो महत्वपूर्ण विदेशी यात्राएं करेंगे। वे 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा करेंगे और इसके तुरंत बाद 12 से 13 फरवरी को अमेरिका का आधिकारिक दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और इन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के देश के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी।

    फ्रांस यात्राः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

    विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वे “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट” में भाग लेंगे, जिसका आयोजन फ्रांस कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे, जहां Élysée Palace में राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस विशेष आयोजन में तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज सीईओ और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

    11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मिलकर AI एक्शन समिट की अध्यक्षता करेंगे। यह वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और इसके संभावित खतरों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है। इस तरह का पहला सम्मेलन 2023 में यूके, और दूसरा 2024 में दक्षिण कोरिया में हुआ था।

    अमेरिका यात्राः ट्रंप प्रशासन के साथ मजबूत रिश्तों की ओर भारत

    फ्रांस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। यह दौरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर हो रहा है। यह उनके दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि मोदी उन पहले कुछ विश्व नेताओं में से होंगे, जिन्हें ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालने के तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका आने का निमंत्रण मिला है। यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाता है और अमेरिकी राजनीति में द्विदलीय समर्थन को भी प्रतिबिंबित करता है।

  • गौतम अडानी ने अपने बेटे जीत अडानी की शादी पर दान किए ₹10,000 करोड़

    गौतम अडानी ने अपने बेटे जीत अडानी की शादी पर दान किए ₹10,000 करोड़

    गौतम अडानी ने अपने बेटे जीत अडानी की शादी पर ₹10,000 करोड़ दान किए, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास में खर्च होंगे। अहमदाबाद में पारंपरिक तरीके से आयोजित शादी में केवल परिवार और करीबी मित्र शामिल हुए।

    शादी के अवसर पर मुख्य घोषणाएँ :-

    ₹10,000 करोड़ दान – सामाजिक कार्यों के लिए।

    ‘मंगल सेवा’ पहल – हर साल 500 दिव्यांग नवविवाहित महिलाओं को ₹10 लाख की वित्तीय सहायता।

    सरल शादी समारोह – बिना किसी सेलिब्रिटी या राजनीतिक हस्ती के।

    अडानी ने कहा, “सेवा ही परमात्मा है,” जिससे वे समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दे रहे हैं।

  • जयपुर में टायर फटने से बेकाबू बस कार से टकराई, महाकुंभ जा रहे 8 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत

    जयपुर में टायर फटने से बेकाबू बस कार से टकराई, महाकुंभ जा रहे 8 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत,

    राजस्थान की राजधानी जयपुर से भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जयपुर के दूदू में टायर फटने से रोडबेज की बस बेकाबू होकर कार से टकरा गई। इससे करीब 14 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे,
    बताया जा रहा है कि रोडवेज बस जयपुर से अजमेर जा रही थी। वहीं ईको कार अजमेर से जयपुर की तरफ आ रही थी। लोगों ने बताया कि इसी दौरान बस का टायर फट गया और बस कंट्रोल के बाहर हो गई। बस नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ से आ रही ईको कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

  • राजस्व परिषद पर्यवेक्षक ने अंश निर्धारण, रियल टाइम खतौनी, एग्री स्टैक ,कृषि गणना का किया समीक्षा

    राजस्व परिषद पर्यवेक्षक ने अंश निर्धारण, रियल टाइम खतौनी, एग्री स्टैक ,कृषि गणना का किया समीक्षा

    राजस्व परिषद पर्यवेक्षक ने अंश निर्धारण, रियल टाइम खतौनी, एग्री स्टैक ,कृषि गणना का किया समीक्षा,

    घरौनी वितरण को शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए,

    रियल टाइम खतौनी, अंश निर्धारण त्रुटियों को किया जाए दुरुस्त _राजस्व परिषद पर्यवेक्षक,

    1432 फसली खरीफ खसरा 1431 फसली खरीफ, रबी व जायद घरौनी वितरण समीक्षा,

    गोरखपुर। राजस्व परिषद पर्यवेक्षक /प्रभारी स्पेशल ड्यूटी अफसर सुनील कुमार झा ने कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी सभागार पर्यटन भवन पर एडीएम प्रशासन मुख्य राजस्व अधिकारी सहित जनपद के समस्त तहसीलदारों व रजिस्टार कानूनगो के साथ बैठक कर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए अब तक किए गए महत्वाकांक्षी योजनाओं का किसानों को कितना लाभ मिला का समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि किसानों के लिए सरकार कटिबद्ध है कि किसानों को एग्री स्टैक ,कृषि गणना की द्वितीय चरण तृतीय चरण रियल टाइम खतौनी (आर.टी. के.) अंश निर्धारण अंश त्रुटियों की सुधार ई-परवाना बैंक बन्धक
    उत्तराधिकार/वरासत खसरा 1432 फसली खरीफ खसरा 1431 फसली खरीफ, रबी व जायद घरौनी वितरण का अब तक किए गए प्रगति की समीक्षा किया। श्री झा ने कहा कि
    तहसीलवर एग्री स्टैक से किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं अधिक से अधिक किसानों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसको देखते हुए राज्य में एग्री स्टेक (डिजिटल एग्रीकल्चर पब्लिक इन्फ्रास्टक्चर के अंर्तगत डिजिटल क्रॉप सर्वे की पड़ताल) के कार्य कों संपादित कराने हेतु जनपद एवं तहसील स्तर के चयनित मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण कराया गया।
    डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकड़े प्राप्त होंगे, किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी, जो कृषकों के लिए लाभकारी होगा। इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से प्राप्त होने वाले आकड़ों से जहाँ एक और किसानों को लाभ प्राप्त होगा, वहीं सरकार और उपभोगता सभी इससे लाभान्वित होगें। फसल नुकसान की स्थिति में कृषक को वास्तविक (छत) का मुआवजा प्राप्ति में सरलीकरण हो जाएगा। समय–समय पर किसानों को उनके फसल विशेष हेतु लक्षित फसल सलाह प्रदान की जा सकेगी। बोई गई फसल के वास्तविक उपज के आँकलन हेतु मोबाइल एप के माध्यम से क्रॉप कटाई एक्सपेरिमेंट (सीसीई) का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। आपदा के दौरान फसल नुकसान होने पर राहत/अनुदान का समयबद्ध सर्वेक्षण तथा राहत वितरण संभव हो सकेगा।
    समीक्षा बैठक में रियल टाइम खतौनी निर्माण, स्वामित्व योजना, लम्बित राजस्व वाद, राजस्व वसूली, वरासत प्रकरण एवं पैमाइश मामलों की समीक्षा करते हुए श्री झा ने कहा कि अगर किसी तहसील में 26% कार्य किया जा रहा है तो दूसरे तहसील में 6% कार्य करना शर्मनाक की बात है उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि अपनी प्राप्त मजिस्ट्रेट की शक्तियों को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें तथा प्रोएक्टिव रहते हुए लीडरशिप बनाए रखें। राजस्व वसूली एक जरूरी कार्य है जिस पर लापरवाही न की जाए। सभी राजस्व अधिकारी कलेक्शन मैनुअल को जरूर पढें। उन्होंने मानक और दायरे के अनुसार न्यायालयों में लम्बित वादों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
    राजस्व अधिकारियों से कहा कि जनपद में लम्बित वादों की यथास्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी वादों का यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाए। साथ ही साथ सभी मजिस्ट्रेट वादों का निस्तारण करते समय न्याय संगत आदेश करना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने धारा 80 के तहत आने वाले प्रकरणों को भी यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होने एक पक्षीय आदेश के मामलों के अवसर देने की बात कही।कर-करेत्तर में जनपद के वार्षिक लक्ष्य को विगत वर्ष के सापेक्ष कम से कम 20 प्रतिशत बढाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के 10 बडे बकाएदारों की बनी हुई सूची को पुनः चैक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त करवाया जाए तथा उन पर पुनः कब्जा न हो इसके लिए पेडों की बाउण्ड्री बनाते हुए घास की बुवाई की जाए।सीमा स्तम्भ लगाए जाने का कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसको लेखपालों द्वारा किया गया है इसका सत्यापन उच्च अधिकारियों से कराया जाए। जो सीमा स्तम्भ जर्जर अवस्था में उनकी सूची बनवा ली जाए।
    ॉशेष रियल टाइम खतौनी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अंश निर्धारण में प्रगति आवश्यक है तथा अंश निर्धारण में शुद्धता जरूरी है अंश निर्धारण करते समय किसी प्रकार की त्रुटियां हो गई हैं तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए बेवजह किसानों को परेशान करने का कार्य न किया जाए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक घरौनी वितरण को शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से राजस्व परिषद पर्यवेक्षक स्पेशल ड्यूटी अफसर सुनील कुमार झा एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी अमित राठौर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह एलआरसी सहित जनपद के समस्त तहसीलदार रजिस्टार कानूनगो मौजूद रहे।