Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

सांसद विजय दुबे को पूर्वोत्तर रेल उपभोक्ता सलाहाकार समिति पर सदस्य के रूप में नामित किया गया
विजय कुमार दूबे, संसद सदस्य (लोक सभा) को पूर्वोत्तर रेल उपभोक्ता सलाहाकार समिति पर सदस्य के रूप में नामित किया गया।

पूर्वोत्तर रेल उपभोक्ता सलाहाकार समिति पर संसद सदस्यों का नामांकन के क्रम में विजय कुमार दूबे, संसद सदस्य (लोक सभा) को पूर्वोत्तर रेल उपभोक्ता सलाहाकार समिति पर सदस्य के रूप में नामित किया गया।
अनिल कुमार, अवर सचिव, भारत सरकार ने पत्र जारी कर यह बताया कि माननीय संसदीय कार्य मंत्री ने आपको पूर्वोत्तर रेल उपभोक्ता सलाहाकार समिति पर सदस्य के रूप में नामित कर दिया है। माननीय मंत्री यह आशा करते हैं कि आप अपने बहुमूल्य समय में से इस कार्य के लिए समय निकाल सकेंगे।
रेल मंत्रालय से अनुरोध किया जा रहा है कि वह इस समिति पर आपके नामांकन के सम्बन्ध में एक औपचारिक अधिसूचना/संकल्प जारी करें तथा इस समिति के गठन, कार्यों तथा कार्यक्रम सहित आवश्यक सूचना आपको भिजवाएं।
तथापि, यदि किसी कारणवश आप इस समिति पर कार्य करने में असमर्थ हों तो कृपया, हमें शीघ्रातिशीघ्र सूचित करें।
आप कृपया नोट कर लें कि इस समिति की बैठक में उपस्थित होने के लिए संसद (निर्रहता निवारण) अधिनियम, 1959 (1959 का 10वां) के अंतर्गत आप प्रतिपूरक भत्ते के अतिरिक्त किसी प्रकार के अन्य पारिश्रमिक के हकदार नहीं होंगे | उपरोक्त अधिनियम के अनुसार “प्रतिपूरक भत्ता” का अभिप्राय निम्नलिखित हैः-
“किसी पदभार को धारण करने वाले व्यक्ति को, दैनिक भत्ते के रूप में अदा की जाने वाली कोई धनराशि, जो की संसद सदस्य वेतन, भत्ता, पेंशन अधिनियम, 1954 (1959 का 30वां) तथा समय-समय पर किये गए सशोधनो एवं उनके अधीन बनाये गए नियमों के अनुसार संसद सदस्य को दैनिक भत्ते के रूप में अदा की जाने वाली धनराशि से अधिक नहीं हो और उस पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने में सवारी भत्ता, मकान किराया भत्ता या यात्रा भत्ता के लिए किये गए खर्चों में उसे अदा की गयी धनराशि ।”
यह सभी जानकारी अनिल कुमार, अवर सचिव, भारत सरकार ने पत्र जारी कर सांसद विजय दूबे को दी है
और सांसद विजय कुमार दुबे ने इस दायित्व को सहर्ष स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया और मीडिया से बताया कि जो मुझे दायित्व दिया गया है मैं उसका निर्वहन करुंगा।
-
ईंट भट्ठे की चिमनी में आग लगाने के दौरान दो मजदूरों की मौत
ईंट भट्ठे की चिमनी में आग लगाने के दौरान दो मजदूरों की मौत,
खजनी के महिलवार गांव के दुर्गा मार्का ईंट भट्ठे की घटना,
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी
(तहसील खजनी ,गोरखपुर)खजनी गोरखपुर। थाना क्षेत्र के महिलवार गांव में स्थित दुर्गा मार्का ईंट भट्ठे पर बीती रात मध्य रात्रि के बाद भट्ठे की चिमनी में आग लगाने के लिए उतरे दो मजदूरों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों मृतकों की शिनाख्त विकास सरोज पुत्र मोहनलाल
सरोज 27 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज थाना सदर कोतवाली तथा मुरली सरोज पुत्र रामलखन 50 वर्ष निवासी ग्राम ढेरौना थाना सदर कोतवाली जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अपने साथी मजदूरों के साथ दोनों चिमनी के भीतर आग पूरी तरह से लगी या नहीं इसकी जांच करने के लिए भीतर उतरे थे। चिमनी के निचले हिस्से में धुंए के गुबार में फंसने से दोनों मजदूरों का दम घुटने लगा था, कड़ी मशक्कत के साथ उन्हें बाहर निकालने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में काले पड़ चुके दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि अभी दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। दाह संस्कार के बाद तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
इस संदर्भ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि मृत मजदूरों को विभागीय स्तर पर हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। -

केंद्रीय बजट 2025 की प्रमुख विशेषताएं
भारतीय बजट 2025 के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :-
गरीब, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए नई पहलें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया है कि बजट में गरीबों, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए नई पहलों की घोषणा की जा सकती है।
इनकम टैक्स स्लैब में राहत: मध्यम वर्ग को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घटती खपत के बीच इनकम टैक्स स्लैब में राहत की उम्मीद है।
एमएसएमई को बढ़ावा: बजट में एमएसएमई को मजबूत करने के लिए पहलों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है, जो भारत के विनिर्माण उत्पादन में 45% योगदान देती हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा: बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए पहलों की घोषणा की जा सकती है, जो छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने में मदद कर सकती हैं।
युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा: बजट में युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा संबंधी पहलों की घोषणा की जा सकती है, जो देश के भविष्य को सशक्त बनाने में मदद कर सकती हैं। -

परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को रोड पर रखकर मार्ग को किया जाम
“कल मार्ग दुर्घटना में जिन सात लोगों की मृत्यु हुई थी, उनका शव मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने खजनी थानांतर्गत माल्हनपार के मुख्य मार्ग पर रख कर सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि 25 लाख दिया जाए तभी हम मृतकों का अंतिम संस्कार करेंगे।”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी (तहसील खजनी,गोरखपुर)

गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापसी के दौरान गाजीपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदीचक गांव में मृतकों के घर में कोहराम मचने के साथ – साथ स्थानीय लोगो में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि हरदी चक गांव के सात लोगो की मौत सड़क दुर्घटना में गाजीपुर जिले मे हो गई थी। उसके बाद पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन जब सातों शवों को लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण शवों को देखते ही आक्रोशित हो गये और सातों शवों को ‘बांसगांव – खजनी’ और ‘बांसगांव – माल्हनपार’ रोड पर रख कर उसे जाम कर सरकार से आर्थिक मदद की मांग करने लगें। वहीं खबर लिखे जाने तक इस मामले पर कोई ठोस निर्णय अधिकारियों ने नही लिया था। जिले के सभी अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कहा की “सरकार प्रति व्यक्ति(मृतक) 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार दें।”
-

वित्तीय सलाहकार एवं निवेश विशेषज्ञ ने की बजट 2025 पर चर्चा
वित्तीय सलाहकार एवं निवेश विशेषज्ञ सुनील वर्मा ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि “बजट का समय आने पर हर वर्ग की उम्मीदें चरम पर होती हैं और बजट मैं सबसे बड़ी अपेक्षा केंद्र आयकर में बदलाव होता है I इस बार सरकार ने बखूबी समय की मांग को भापते हुए उम्मीद से ज्यादा मध्यम वर्ग को राहत देते हुए आयकर सीमा बढ़ाई है I
12 लाख तक की आय नई टैक्स नियम में कर मुक्त होगी I 12 लाख से ऊपर नई टैक्स स्लैब भी आकर्षक है I सिटीजन फर्स्ट बजट है I लोगों के पास पैसा बचेगा, जिससे निवेश बढ़ेगा और अन्य क्षेत्रों में खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी I आने वाले समय में यह घोषणा भारत के कंजप्शन स्टोरी को नया रोड मैप देगी I
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी आयकर में सराहनीय राहत बढ़ाई गई है I
यह बजट कई लोगों के चेहरे मुस्कान बिखेरेगी I कैपिटल गेन टैक्स को छूट की सीमा से बाहर रखना बाजार के लिए थोड़ा निराशाजनक रहा I”
-

प्रसिद्ध क्रिकेटर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को मुंबई में बोर्ड के वार्षिक समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया जाएगा।
-

पूर्व बाहुबली के पुत्र को है हत्या का डर
उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी इस वक़्त जेल में बंद हैं।
अंसारी की पेशी विडियो कांफ्रेंसिंग से हो रही थी, जिसे सरकार ने बंद कर दिया है। अब अंसारी को डर है कि जेल से कोर्ट पेशी के लिए जाते या आते वक़्त उनकी साजिशन हत्या हो सकती है।
अब्बास ने अदालत की कार्यवाही में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उपस्थित होने की अनुमति देने का अनुरोध शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से किया।
-

बजट से पहले आम जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई बड़ी कटौती
बजट से पहले आम जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई बड़ी कटौती।
दिल्ली में सबसे ज़्यादा 7 रुपये की कटौती हुई, जिससे 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई, जबकि पिछले महीने इसकी कीमत 1804 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
-

महाकुंभ और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी में महिला गिरफ्तार
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर महाकुंभ और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। मझोला पुलिस की टीम ने आरोपी निर्देश सिंह को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीते दिनों बजरंग दल नेता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। एक्स पर डाली गई इस वीडियो में एक महिला महाकुंभ, गंगा मैया और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही थी। इस मामले में मझोला के मोहल्ला कंजीवाला निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रमोद सैनी की ओर से थाना पुलिस को एक तहरीर भी दी गई। जिसके आधार पर निर्देश सिंह नाम की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट की धारा लगाई गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। एसपी सिटी के अनुसार गुरुवार को एसएचओ मझोला मोहित चौधरी की टीम ने गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी आरोपी महिला निर्देश सिंह पत्नी देवीराम को नोएडा सेक्टर 99 से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में महिला मझोला के कांशीराम नगर इलाके में ही रहती थी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महिला इस समय वर्तमान में गर्भवती है, इसलिए उसके अनुसार ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।











