Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

पहला सत्र जब विदेश से चिंगारी लगाने वाले शांत’, बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी
‘पहला सत्र जब विदेश से चिंगारी लगाने वाले शांत’, बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट सत्र में विदेश में बैठे भारत विरोधी ताकतों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद यह पहला बजट सत्र है, जिसमें विदेश से भारत के खिलाफ कोई चिंगारी नहीं उठाई गई।
-

महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की बस में पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल
गोरखपुर: महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की बस में पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल,
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गगहा में सराय चौराहे के पास सुबह 11 बजे हुई दुर्घटना
महाकुंभ से आ रही बस श्रद्धालुओं को उतार रही थी,तभी पीछे से आ गई दूसरी बस
वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा,
महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही राप्तीनगर डिपो की दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,
हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया,
जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई,
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी,
गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है, महाकुंभ से लौट रही बस यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी,
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, अभी किसी की मौत होने की सूचना नहीं है।
-

महामंडलेश्वर बनते ही पद से किया गया निष्कासित
प्रयागराज में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अभी कुछ दिन पहले ही संन्यास की दीक्षा ली थी और संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, जिसका जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। परिणामस्वरूप अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। दोनों को ही किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ये कार्रवाई की है।
-

आएंगे 73 देशों के 116 राजदूत
Breaking, महाकुंभ नगर : महाकुंभ में आएंगे 73 देश के 116 राजदूत। एक फरवरी को अरेल में किया जाएगा भव्य स्वागत।
अरेल में अपने देश के ध्वज को फहराएंगे उसके बाद संगम में लगाएगा पुण्य की डुबकी।
अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर का करेंगे दर्शन।
अमेरिका, ब्राजील,दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल और कनाडा सहित 73 देशों के राजदूत प्रयागराज आएंगे।
2019 के कुंभ में भी 73 देशों के राजदूतों को बुलाया गया था। -

मौत का शार्टकट
प्रयागराज ब्रेकिंग : महाकुंभ में गंगापुल को पार करने का स्टंट देख रूह कांप जाएगी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शासन और प्रशासन ने व्यवस्था को और दुरुस्त कर दिया लेकिन कुछ ऐसे उत्साही हैं जो अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें एक शख्स संगम क्षेत्र के ऊपर बने पुल की रेलिंग से लटक कर उसके किनारे पर पैर रखकर आगे बढ़ रहा है। पुल पर श्रद्धालु ठसाठस भरे हैं लेकिन युवक की यह हरकत उसकी जान ले सकती है।
-

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गोरखपुर रवाना
रिपोर्ट : अरविंद कुमार
सोनौली : नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गुरुवार की दोपहर भारत नेपाल सीमा सोनौली बार्डर से कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सोनौली सीमा पर पहुंचने पर नेपाल हिन्दू संगठनों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। बताया गया है कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और विशेष पूजा करेंगे।
पूर्वराजा शाह के मीडिया सचिव फणीराज पाठक ने बताया कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गुरुवार को गोरखपुर दौरे के दौरान पूर्व राजा शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। पूर्व राजा शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच बैठक की तैयारी की जा रही है। गोरखनाथ मंदिर में पूर्व राजाओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। पूर्वराजा शाह उसी परंपरा को जारी रखते हुए गोरखपुर जा रहे हैं। -

प्रयागराज स्नान में गयी महिला हुई लापता
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर, ( सहजनवा ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवास की रहने वाली महिला विमला देवी पत्नी राम नरायण सहानी बीते बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ से गयी थी और लापता हो गयी । लोगों ने बहुत तलाश किया परंतु पता नहीं चल सका है। उसके साथ गाँव के अन्य श्रद्धालु भी गये थे, सभी घर लौट आये और विमला देवी के घर वालों को गायब होने की सूचना दी।
मौनी आमावस्या के दिन कुंभ में मची भगदड़ में यह गायब हो गयी थी। उक्त जानकारी ग्रामीणों ने मीडिया को दी ।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र सहजनवा के अंर्तगत माट बाजार गाँव निवासी नंद कुमार 65 वर्ष 26 जनवरी को प्रयागराज गये थे, तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी । घर वाले वहां पहुचकर उनका दाहसंस्कार कर दिया है । उक्त संदर्भ में चौकी प्रभारी घघसरा वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। -

भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ख़जनी क्षेत्र सिकरीगंज थान में एक भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिकरीगंज थाना क्षेत्र में छटियारी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक डंपर से टकरा गई।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र, छटियारी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे समय: लगभग 7:30 बजे वाहन: कार और डंपर भीषण टक्कर हुआ जिसमें मृतक: 3 श्रद्धालु (1 महिला, 2 पुरुष) रहे ,
घायल में 1 श्रद्धालु (गंभीर रूप से) घायल है।मृतकों की पहचान गोपाल यादव (64 वर्ष)सोना देवी (62 वर्ष) अरविंद कुमार (37 वर्ष)ये तीनों बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे और एक ही गांव के निवासी थे।अरुण कुमार (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डंपर चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
स्थानीय लोगों की मदद
स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों के परिवार में मातम
इस हादसे से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है।जिला प्रशासन ने अस्पताल में सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। -

महाकुंभ में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
महाकुंभ में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची,
महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है. बताया जा रहा है कि झूंसी छतनाग घाट के नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के करीब आग लगी है. कई पंडाल जल गए हैं. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.









