Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

हादसे के बाद सीएम योगी का पहला स्टेटमेंट
लखनऊ : “हादसे के बाद CM योगी का पहला स्टेटमेंट…”
“सीएम योगी आदित्यनाथ की श्रद्धालुओं से अपील ,”जो जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें’।”
“किसी भी घाट पर स्नान किया जा सकता है’।”
‘प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें’
“किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।”
-
फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कसी कमर, शुरू हुआ वेरिफिकेशन अभियान
गोरखपुर। जिले में फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कमर कस ली है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों और फर्जी पत्रकारों का डेटा तैयार करें।
एसएसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर दिया है। इसमें पत्रकारों के पहचान पत्र, कार्यस्थल और गतिविधियों की जांच की जा रही है। इस कदम से पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जिले में केवल वास्तविक और प्रमाणित पत्रकार ही कार्यरत रहें।
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना है, जो पत्रकारिता के नाम पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जल्द ही ऐसे फर्जी पत्रकारों पर गाज गिरने की संभावना है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, और फर्जी पत्रकार समाज और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही पत्रकारों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फर्जी पत्रकार किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
इस कदम की जिले में सराहना हो रही है। लोग इसे सकारात्मक पहल मानते हैं, जिससे पत्रकारिता के स्तर में सुधार होगा और फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगेगी।
-

खबरदार : आप भी हो सकते हैं इस बहरूपिये का शिकार
खबरदार : आप भी हो सकते हैं इस बहरूपिये का शिकार,
“पार्ट 2 बहुत जल्द…”
गोरखपुर/ टेलीविजन का दौर शुरू होने से पहले मदारी और बहुरूपिये मनोरंजन का प्रमुख साधन हुआ करते थे। मदारी और बहुरूपिये की जोड़ी जब खेल समाप्त करती थी तो मदारी आवाज़ लगाता की बच्चा लोग घर जाओ और चार आना, आठ आना अपने घर से लेकर आओ और जम्हूरे के बर्तन में डाल दो और जो बच्चा पैसा लेकर नही आएगा उसका बुरा होगा। बच्चे डर जाते और घरों से कुछ न कुछ लेकर आते । मदारी का ऐसा डर होता कि कोई पैसा लाता तो कोई पैसे के बजाए चावल या आटा लाकर देता।डर और वसूली का पूरा खेल मदारी और बहुरूपिया जम्हूरा मिलकर खेलते और जमकर धनउगाही करते। कभी कभी तो मदारी और जम्हूरे दिन में जिस इलाके में खेल दिखाते उसी जगह रात में किसी चिन्हित घर में चोरी की घटना को भी अंजाम दे देते थे।इस कहानी को सुनाने का मक़सद यह है कि ऐसे ही एक मदारी और बहुरूपिये की जोड़ी आजकल शहर में धन उगाही की फ़िराक़ में है।बस शहर की कहानी में इतना फर्क है कि बहुरूपिये ने इस बार नकली पत्रकार का भी रूप धारण करने की कोशिश की है। हांलाकि इस कोशिश में बहुरूपिया एक थाने पर थानेदार के हाथों पिट चुका है।
सिलसिलेवार अगर बयान किया जाए तो बहुरूपिया कभी दांत का डॉक्टर बना तो कभी नीले झंडे वाली पार्टी का नेता, कभी खुद को स्पेशल पुलिस अफसर बता कर लोगों से ठगी किया ।
बाद में अपने एक दोस्त का एटीएम चुराकर उसमें से पैसा निकाल लिया । इस एटीएम चोरी में बहुरूपिये को जेल भी जाना पड़ा। जेल से बाहर आने पर उसको लगा कि भाई पत्रकार बनने में फायदा है। इस बीच भौकाल दिखाने के चक्कर में बेचारा बहुरूपिया थानेदार के हाथों पीटा गया।मामला उलटा पड़ा तो बहुरूपिया जमीनों मकानों और ईंटो भट्ठों की दलाली में हाथ आजमाने उतर पड़ा। यही से उसको ये ख्याल आया कि अगर सरकारी गनर मिल जाये तो दलाली का धंधा तो चटक जाएगा। फिर क्या था उसने पुलिस कप्तान के यहां अर्ज़ी लगा दी की जान जाने का खतरा है। बहरहाल बहरूपिया भले ही भूल गया हो और उसका मदारी भी इससे अनजान हो कि चोर, पुलिस, डॉक्टर, नेता, दलाल का भेष बदल कर अब नकली पत्रकार का रूप धरने का नाटक करने वाले बहुरूपिये को शहर आज भी जेल जा चुके एटीएम चोर और एक अपराधी की तरह जानता और पहचानता है। -

बड़ौत में जैन निर्माण महोत्सव में मंच टूटने से हुआ बड़ा हादसा
बागपत। बागपत के बड़ौत में मंगलवार को जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से हो गया बड़ा हादसा. बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान कार्यक्रम में लकड़ी का स्टेज टूटने से करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. घायल होने वालों में महिलाओं के अलावा पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है ,जहां उनका इलाज हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई, जब मान स्तंभ पर श्रद्धालु लड्डू चढ़ा रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां कई बड़े अधिकारी पहुंचे. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. वहीं एसपी अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं.
-

स्टारबक्स के CEO ब्रायन निकोल को 2024 में 4 महीने की सैलरी 796.8 करोड़ रुपए मिली
स्टारबक्स के CEO ब्रायन निकोल को 2024 में 4 महीने की सैलरी 796.8 करोड़ रुपए मिली,
यह अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत में सबसे अधिक वेतन में से एक है।
एक सेकंड का 96 रुपया एक मिनट का लगभग 5700,
24 घंटा 6 करोड़ एक महीने का लगभग 200 करोड़ सपने मे भी सोचने लायक नहीं हैँ ये रकम।
-

प्रयागराज के लिए बस नहीं मिलने से यात्री हो रहे हैं परेशान
प्रयागराज जाने के लिए बस नहीं उपलब्ध होने के कारण बस स्टैंड गोरखपुर मे यात्रियों भीड़, बस न मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
-

बाबा रामदेव ने महाकुंभ के नाम पर रील्स के जरिए फैलाई जा रही फूहड़ता पर नाराजगी जाहिर की
योग गुरु बाबा रामदेव ने महाकुंभ के नाम पर रील्स के जरिए फैलाई जा रही फूहड़ता पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा है कि एक दिन में कोई संत नहीं बन सकता है। इसमें सालों की साधना की जरूरत होती है। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भी प्रतिक्रिया दी है।पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा, ‘…कुछ महामंडलेश्वर बन गए। किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना। किसी भी प्रकार के ओछी हरकतों को, रील्स को कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है। असली कुंभ यह है कि जहां मनुष्यता से देवत्व में, ऋषित्व में, ब्रह्मत्व में आरोहण पाया जाता है…। एक है सनातन को महसूस करना, सनातन को जीना और सनातन को बढ़ाना। एक है मात्र सनातन के नाम पर कुछ छिछोरे शब्द कह देना, इतना सनातन नहीं है। सनातन तो वह शाश्वत सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता।’
-

सीतापुर में अधेड़ ने प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया
सीतापुर में अधेड़ ने प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया।
मंदिर में देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग भय से हर-हर शंभू जपने लगे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही दूसरी ओर गांव वाले उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे है।
लोग तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक होने की भी संभावना जता रहे हैं। -

साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण सम्मान
सरकार ने 19 हस्तियों को पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा है, जिनमें साध्वी ऋतंभरा का नाम भी आया है. साध्वी को सामाजिक कार्यों के लिए ये सम्मान दिया गया है।
साध्वी ऋतंभरा ने देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों को आध्यात्म से जोड़ने का कार्य किया। अनाथ बच्चों को वात्सल्य की छांव दी। यहां से पढ़े-लिखकर बच्चे अफसर बने हैं।








