Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • छपरा के लुटेरा दरोगा को DIG ने किया बर्खास्त, स्वर्ण व्यवसायी से लूटा था 32 लाख रूपये

    छपरा के लुटेरा दरोगा को DIG ने किया बर्खास्त, स्वर्ण व्यवसायी से लूटा था 32 लाख रूपये

     

    राष्ट्रीय पुलिस मॉनिटर,

    छपरा। सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुटेरा दरोगा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सारण जिले के मकेर थाना के पूर्व थानेदार रवि रंजन कुमार को डीआईजी ने सेवा से बर्खास्त किया है। बता दें कि दरोगा पर स्वर्ण व्यवसायी से 32 लाख रूपये लूटने का आरोप लगा था, जिसके सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके साथ हीं एसपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया था। अब डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

    क्या है पूरा मामला,

    10 जनवरी को सारण जिले के रौजा निवासी स्वर्ण व्यवसायी रोहन कुमार 64 लाख रूपये लेकर गाड़ी से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रोहन कुमार ने अपनी शिकायत में एसपी को बताया था कि वे मुजफ्फरपुर व्यापार के सिलसिले में जा रहे थे। उनके पास 64 लाख रुपये थे। मकेर थाना क्षेत्र के रेवा घाट के पास, थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार और उनके ड्राइवर अनिल कुमार सिंह ने उनकी गाड़ी रोकी। चेकिंग के बहाने, उन्होंने रोहन से पैसे वाला बैग छीन लिया। उसमें से 32 लाख रुपये रख लिए और बाकी लौटा दिया। रोहन को गांजा और शराब के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। डर के मारे रोहन वहां से चले गए। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    एसपी ने भेजी थी अनुशंसा,

    प्रकरण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरेश पासवान द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० रविरंजन कुमार को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण को अनुशंसा भेजी गयी थी। पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण द्वारा कठोरतम कार्रवाई करते हुए भारतीय संविधान की धारा-311 (2) बी में निहित प्रावधान के तहत् दिनांक-21.01.25 को निलंबित पु०अ०नि रविरंजन कुमार तत्कालीन थानाध्यक्ष मकेर, को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

    फरार चालक की होगी सेवा समाप्त,

    साथ ही इस कांड के दूसरे अभियुक्त गृह० चालक अनिल कु० सिंह की सेवा समाप्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा जिला पदाधिकारी, सारण को अनुशंसा भेजी जा चुकी है। इसी कांड में इसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है एवं वारंट और कुर्की की कार्रवाई प्रकियाधीन है।

    इस प्रकरण में दर्ज मकेर थाना कांड सं0-05/25 का शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर त्वरित विचारण के माध्यम से दोनो अभियुक्तों को सजा दिलायी जायेगी। आप सभी सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील है।

  • बॉम्बे हाई कोर्ट का ED को तगड़ा झटका “1 लाख” का जुर्माना लगाया

    बॉम्बे हाई कोर्ट का ED को तगड़ा झटका “1 लाख” का जुर्माना लगाया

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां कानून के दायरे में रहकर काम करें और कानून को अपने हाथ में लेना तथा नागरिकों को परेशान करना बंद करें।

    “”एकल न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने कहा कि नागरिकों को परेशान न किया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक ‘कड़ा संदेश’ भेजा जाना चाहिए। न्यायमूर्ति जाधव ने कहा, “मैं अनुकरणीय लागत लगाने के लिए बाध्य हूं क्योंकि ईडी जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक कड़ा संदेश भेजे जाने की आवश्यकता है कि उन्हें कानून के मापदंडों के भीतर खुद का आचरण करना चाहिए और वे बिना सोचे-समझे कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते और नागरिकों को परेशान नहीं कर सकते।”

  • यूपी सरकार के न्याय विभाग की 1993 की एक चिट्ठी हो रही है वायरल

    यूपी सरकार के न्याय विभाग की 1993 की एक चिट्ठी हो रही है वायरल

    संभल :यूपी सरकार के न्याय विभाग की 1993 की एक चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें दंगों के दौरान दर्ज केसों की जानकारी दी गई है।

    16 मामलों में से 8 मामलों की वापसी के लिए तत्कालीन डीएम को लिखा गया था।
    इन मामलों में घर जलाने और डकैती जैसी गंभीर धाराएं शामिल थीं।
    1978 और 1979 में दर्ज हुए थे ये साम्प्रदायिक दंगों के केस।
    सरकार ने हाल ही में इन पुराने दंगों के मामलों की जानकारी मांगी थी, जिसके बाद यह चिट्ठी सामने आई।
    चिट्ठी में सामूहिक रूप से हिंदुओं को जलाने के अभिलेख दर्ज न होने की बात कही गई है।

  • एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे

    एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे

    ज्योति मौर्या से मिलती जुलती कहानी कानपुर से सामने आई है. कानपुर में एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे, जिसके बाद पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बजरंग नाम के एक युवक की शादी साल 2023 में गाजियाबाद की रहने वाली लक्षिता से हुई थी. टीचर के पद पर तैनात होते ही लक्षिता ने पति बजरंग से किनारा करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे उनके रिश्ते खराब होने लगे. परेशान होकर बजरंग ने पत्नी लक्षिता से इसकी वजह पूछी. इसके बाद लक्षिता मायके चली गई. मायके पहुंच कर उसने बजरंग से कहा कि मैं तुम्हारे साथ ऐसे नहीं रह सकती, तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है. पत्नी ने बजरंग से कहा कि अगर तुम मुझे एक करोड़ रुपया दो तो मैं तुम्हारे साथ पहले की तरह रह सकती हूं. अब पीड़ित पति बजरंग ने कानपुर के नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

  • प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग

    प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग

    प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की खबर सामने आई है, यह आग इतनी भीषण है कि दूर से ही आग का गुबार दिखाई दे रहा था. वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं इस आग की वजह से कुंभ आस-पास के टेंट भी चपेट में आ गए हैं और टेंटों में रखे सिलेंडरों में धमाके भी हुए हैं. महाकुंभ क्षेत्र में लगी यह आग इतनी भीषण है कि इसमें 20 से 25 टेंट जल गए हैं. यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लग गई है।

  • पेट्रोल टैंकर में भयंकर विस्फोट

    पेट्रोल टैंकर में भयंकर विस्फोट

    उत्तरी नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलट गया, जिससे ईंधन फैल गया और विस्फोट हो गया। इस धमाके में कम से कम 70 लोग मारे गए और 56 व्यक्ति घायल हुए हैं और 15 से अधिक दुकानें नष्ट हो गई हैं

  • सैफ पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार

    सैफ पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार

    अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर चाकू से हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सैफ पर हमला करने वाला गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।
  • अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर के मामा और नानी की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

    अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर के मामा और नानी की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

    अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर के मामा और नानी की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान,

    अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी की रविवार सुबह हरियाणा के चरखी दादरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लोहारू चौक और महेंद्रगढ़ बाईपास के बीच ब्रेजा कार और स्कूटी की टक्कर में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

  • गोरखपुर पुलिस का गुड वर्क, मिल गया खोया पुत्र

    गोरखपुर पुलिस का गुड वर्क, मिल गया खोया पुत्र

    गोरखपुर: आप सभी के जागरूकता के कारण एवं शाहपुर प्रभारी निरीक्षक नीरज राय और उनकी टीम के सक्रियता से शिशिर वर्मा जी का सुपुत्र मिल गया।

    श्री एवं श्रीमती शिशिर वर्मा ने ईश्वर के साथ सभी सहयोगीयों को धन्यवाद दिया।

  • बहराइच दंगे के एक आरोपी ने खुद को आग लगा ली

    लखनऊ : बहराइच दंगे के एक आरोपी ने खुद को आग लगा ली। आरोपी सरफुद्दीन बहराइच दंगे के मामले में जेल गया था, लेकिन जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

    सरफुद्दीन पर मनोज नामक व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का आरोप था।

    गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    हजरतगंज पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।