Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

एडीएम कानपुर सस्पेंड
UP में PCS अफ़सरो पर सस्पेंशन की कार्यवाही जिस तरह से हों रही है जल्द ही सरकार एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी IAS एम देवराज प्रमुख सचिव नियुक्ति & कार्मिक सबसे ज्यादा अफ़सरो को निलंबित करने का रिकार्ड बना देंगे । उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में Kanpur की ADM LA PCS रिकी जयसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। PCS रिकी जयसवाल तब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में तैनात थी यह कार्रवाई सिर्फ SIT की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है PCS रिकी जयसवाल बेहद जिम्मेदारी अफ़सर है वह PCS एसोसिएशन की सदस्य भी रह चुकी है देखना अब यह है क्या PCS एसोसिएशन अपने अफ़सरो पर हो रही कार्यवाही को लेकर आवाज बुलंद करता है या फ़िर खामोशी से अगले PCS अफ़सर के निलंबन की कार्यवाही का तमाशा देखता है ।
-

बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना को आने की मंजूरी नहीं
बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना को आने की मंजूरी नहीं मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव ने शेख हसीना और चिन्मय दास की जमानत पर दिया ये जवाब
यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने CNN-News18 को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तानी सेना को बांग्लादेश में काम करने देने की कोई योजना नहीं है,
आलम ने कहा, “यूनुस SAARC को पुनर्जीवित करना चाहते हैं और सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।
-

ट्रंप की चेतावनी के 24 घंटे बाद ही हमास ने दिखाए तेवर
ट्रंप की चेतावनी के 24 घंटे बाद ही हमास ने दिखाए तेवर, गाजा में 3 इजराइली सैनिकों को मार गिराया
ये हमला हमास ने उस वक्त किया है जब अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हमास को चेतावनी देते हुए कहा था कि “अगर उनके शपद ग्रहण से पहले सभी बंधक डील नहीं हुई तो मध्य पूर्व में सब खराब हो जाएगा।”
-

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई, 2025 में शुरू होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे; पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिलेगी विकास की गति
शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट,
खजनी, गोरखपुर
Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रहा है। यह 91.352 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गोरखपुर और आजमगढ़ जिलों को आपस में जोड़कर क्षेत्र के सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। चार लेन का यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास से शुरू होकर आजमगढ़ के सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इस परियोजना पर कुल 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी जिसके बाद वर्ष 2019 में भूमि अधिग्रहण शुरू हुआ। स्वीकृत ग्रीनफील्ड परियोजना की लागत 5,876.67 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी, जिसमें भूमि की लागत भी शामिल है। हालांकि, परियोजना की अद्यतन अनुमानित लागत 7,283 करोड़ रुपये है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू में मार्च 2022 में पूरा होना था। लेकिन, कोविड और लॉकडाउन के कारण एक्सप्रेसवे पर काम में देरी हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, 91 किलोमीटर लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 2025 की शुरुआत में जनता के लिए खुलने वाला है। 07 जनवरी 2025 तक एक्सप्रेसवे का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
सर्विस रोड भी बनाई जाएगी
एक्सप्रेसवे पर 110 मीटर का राइट ऑफ़ वे (ROW) होने के साथ ही इससे सटे गांवों के निवासियों को एक्सप्रेसवे तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के एक तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। अंडरपास बनाए जाएंगे और एक्सप्रेसवे उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए दो स्थानों पर सार्वजनिक सुविधा सुविधाओं के निर्माण की भी योजना है।किन-किन जिलों को फायदा होगा?
यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर और सन्त कबीरनगर जिलों को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगा। इससे इन जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।कितना पूरा हो चुका है काम ?
परियोजना के लिए ज़रूरी जमीन का लगभग 99.10% अधिग्रहण हो चुका है। इसके अलावा, पर्यावरणीय स्वीकृति और वन विभाग से अनापत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। निर्माण कार्य दो पैकेजों में चल रहा है, और दोनों पैकेजों का काम तेजी से चल रहा है।लोगों को क्या फायदा होगा?
यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करेगा। इससे क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।वाराणसी के साथ जोड़ा जाएगा
गोरखपुर बाई पास (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) पर जैतपुर ग्राम के निकट से शुरू होकर पूर्वाञ्चल एक्सप्रेसवे के चैनेज 190+855 पर समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे को वाराणसी के साथ एक अलग लिंक रोड के माध्यम से जोड़ा जाना है। -

गूगल मैप्स के जरिये नागालैंड में जा घुसी असम पुलिस, स्थानीय लोगों ने रातभर बंधक बनाकर रखा
गूगल मैप्स के जरिये नागालैंड में जा घुसी असम पुलिस, स्थानीय लोगों ने रातभर बंधक बनाकर रखा,
गुवाहाटी : असम पुलिस की 16-सदस्यीय एक टीम छापेमारी के दौरान ‘गूगल मैप्स’ के जरिये अनजाने में नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को अपराधी समझकर उनपर हमला कर दिया और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अपराधी की तलाश में नागालैंड की सीमा में चली गई पुलिस टीम।
-

रियल स्टेट कंपनी आर्बिट ग्रुप के आवास-प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा
गोरखपुर : रियल स्टेट कंपनी आर्बिट ग्रुप के आवास-प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

गोरखपुर-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
सिविल लाइंस स्थित निदेशकों के आवास और कार्यालयों की जांच जारी
रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े समूह के लेन-देन का खंगाला जा रहा है ब्योरा
7 साल पहले शुरू हुई रियल एस्टेट कंपनी ऑर्बिट समूह के निदेशक अभिषेक अग्रवाल और आनंद मिश्रा के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापे से मचा हड़कंप।
-

3 पुलिस चौकी, 100 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ ‘दीवार’. ‘सलमान’ तक पहुंचना नामुमकिन है !
3 पुलिस चौकी, 100 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ ‘दीवार’. ‘सलमान’ तक पहुंचना नामुमकिन है !
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर मंडराते खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा में लगातार इजाफा किया जा रहा है, कल सलमान खान की बालकनी में बूलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया था…और आज घर के बाहर 3 पुलिस चौकियां बनाई गई है. सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के दाहिनी तरफ पहली पुलिस चौकी है…जबकि ऑपोज़िट रोड पर दूसरी पुलिस चौकी है. तीसरी चौकी ठीक गैलेक्सी के उस बालकनी के सामने है जहां सलमान अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते है
लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद सलमान के घर के बाहर 3 शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है साथ ही चप्पे -चप्पे पर हाई रिज़ोल्यूशन कैमरे लगाए गए है…सलमान की सुरक्षा में काले रंग की 4 गाड़िया भी है जिनमे एक बुलेटप्रूफ गाड़ी है जो सलमान खान के कोनवॉय में चलती है. पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर लॉरेंज गैंग के बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग हुई थी. जिसके बाद सलमान की सुरक्षा को और सख्त किया गया है.
-

मंदिर परिसर में मची भगदड़, चार भक्तों की मौत, कई घायल
बड़ी खबर : तिरुपतो मंदिर परिसर में मची भगदड़, चार भक्तों की मौत, कई घायल
तिरुपति में बुधवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
यह घटना तिरुपति के विष्णु निवास और रामानायडू स्कूल क्षेत्र के पास हुई। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को रुया अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
-

यूकेजी का छात्र पंजाब से दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचा, श्रीरामलला के दर्शन की तमन्ना
UKG का छात्र पंजाब से दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचा, श्रीरामलला के दर्शन की तमन्ना
रामलला का दर्शन करने के लिए पंजाब से दौड़ लगाते एक 6 वर्षीय बालक मंगलवार को अयोध्या पहुंचा।
एक महीने तेईस दिन में हजार किलोमीटर से अधिक दौड़ पूरी करने वाला यह बालक मंगलवार को भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बल्ले के अयोध्या फेमिली रेस्टोरेंट लखनऊ मार्ग पर पहुंचा है।
छह वर्षीय मोहब्बत ग्राम किलियांवाली पोस्ट अबोहर, तहसील हबोर जिला फाजिल्का, पंजाब का रहने वाला है।
वहां बालाजी धाम से एक सैन्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मोहब्बत के दौड़ की शुरुआत कराई।
यह भी पता चला है कि प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन इस नन्हे धावक की मुख्यमंत्री से भेंट भी होनी है।











