Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद

    हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद

    कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. 6 साल 11 महीने 7 दिन के लंबे इंतजार आज सजा का ऐलान हुआ है. 26 जनवरी 2018 को यूपी के कासगंज जिले में चंदन गुप्ता की तिरंगा यात्रा के दौरान हत्या हुई थी. तब से लेकर आज तक चंदन के परिजनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आज सजा का ऐलान हुआ है.

  • नए साल का चमत्कार

    नए साल का चमत्कार

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे आप नए साल का चमत्कार या ‘न्यू ईयर मिरेकल’ भी कह सकते हैं. दरअसल, कोल्हापुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति पांडुरंग तात्या की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. घर वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की और बुजुर्ग के शव को एंबुलेंस के जरिए घर लाया जाने लगा. बीच रास्ते एंबुलेंस गड्ढे से टकरा गई और अचानक बुजुर्ग पांडुरंग सांसें लेने लगे.

     

  • जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में गुरुवार को अदालत में पेश की गई

    जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में गुरुवार को अदालत में पेश की गई

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले की जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में गुरुवार को अदालत में पेश की गई. एएसआई ने कई दिनों तक मस्जिद के विभिन्न परिसरों का अध्ययन कर यह रिपोर्ट तैयार की थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि रिपोर्ट में ऐसे साक्ष्य पेश किए गए हैं कि जिनसे यह संकेत मिलता है कि मस्जिद की जगह पहले मंदिर था. जैसा कि हिन्दू संगठन दावा कर रहे हैं कि जामा मस्जिद की जगह पर सैकड़ों साल पहले हरिहर मंदिर था.

    सूत्रों के मुताबिक 50 से जायदा फूल के निशान पाए गए हैं. गुम्मद के हिस्से को प्लेन करवाया गया है. पुराने ढांचे को बदलने के भी सबूत मिले हैं. नए कंस्ट्रशन के सबूत भी मिले हैं. मंदिर के शेप पर प्लास्टर लगाने और उस पर पेंट चढ़ाने का भी खुलासा किया गया है. मस्जिद के भीतर बड़ा गुम्बद पर झुमूर को तार से बांधा गया है और एक चेन से लटका दिया गया है. खुलासे चैन का इस्तेमाल अक्सर मंदिर के घंटों के लिए किया जाता है.

    आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में जमा करवाया जाए. बताया जा रहा है कि 40 पन्नों में सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई. याद दिला 19 नवंबर को दाखिल याचिका में उसी दिन मस्जिद का सर्वे कोर्ट के आदेश पर किया गया था. दूसरी बार 24 नवंबर को टीम सर्वे के काम के लिए मस्जिद पहुंची तो बवाल मच गया. पुलिस और उपद्रवियों में संघर्ष शुरू हो गया और जमकर पथराव और गोलीबारी हुई. इस दौरान चार युवकों की जान चली गई.

     

  • शाही जामा मस्जिद के पास बनाए जा रही पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ प्रॉपर्टी होने का दावा

    शाही जामा मस्जिद के पास बनाए जा रही पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ प्रॉपर्टी होने का दावा

    उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के पास बनाए जा रही पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ प्रॉपर्टी होने का दावा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. दावे को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गलत माना है. इस संबंध में एसपी कृष्ण बिश्नोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

     

  • सावधान बार-बार कटा चालान तो तुरंत कैंस‍िल होगा DL

    सावधान बार-बार कटा चालान तो तुरंत कैंस‍िल होगा DL

    सावधान बार-बार कटा चालान तो तुरंत कैंस‍िल होगा DL, रोड सेफ्टी को लेकर CM Yogi का सख्‍त आदेश
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा क‍ि अगर क‍िसी वाहन का बार-बार चालान क‍िया गया तो उसका लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

  • 200 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं के खाते में 2500 रुपये

    200 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं के खाते में 2500 रुपये

    Bihar: 200 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं के खाते में 2500 रुपये’, चुनावों से पहले ही तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

    https://youtu.be/Umy2QX0KYU8?si=XhbfuXahGY-m7Blg

  • फर्जीवाड़े की सवारी: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, चार युवकों ने फ्री में मनाया न्यू ईयर जश्न

    फर्जीवाड़े की सवारी: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, चार युवकों ने फ्री में मनाया न्यू ईयर जश्न

    फर्जीवाड़े की सवारी: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, चार युवकों ने फ्री में मनाया न्यू ईयर जश्न

    गोरखपुर। रामगढ़ताल की खूबसूरत लेक क्वीन क्रूज पर नए साल की चमचमाती रात ने एक चौंकाने वाली घटना का पर्दाफाश किया। चार युवकों ने डिजिटल सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए क्रूज की वेबसाइट हैक की और फर्जी टिकट बुक कर 31 दिसंबर की रात शानदार पार्टी का आनंद उठाया। यह खुलासा तब हुआ जब क्रूज प्रबंधन ने टिकटों का स्टॉक मिलान किया और चार टिकटों को अवैध पाया।
    चारों युवकों ने हैकिंग के जरिए न केवल क्रूज के सिस्टम को धोखा दिया, बल्कि प्रबंधन को 12,000 रुपये का नुकसान भी पहुंचाया। मैनेजर की सतर्कता से मामला पकड़ में आया, जिसके बाद संचालक राजकुमार राय ने रामगढ़ताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
    शिकायत में राजन नाम के एक युवक और तीन अज्ञात साथियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हैकिंग के पीछे के पूरे षड्यंत्र और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
    क्रूज प्रबंधन को संदेह है कि यह घटना केवल नए साल तक सीमित नहीं है। आशंका है कि इसी तरह पहले भी वेबसाइट हैक कर मुफ्त टिकट बुक किए गए होंगे। इस घटना ने प्रबंधन को अपनी सुरक्षा प्रणाली की खामियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

    यह मामला केवल एक क्रूज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि डिजिटल युग में धोखाधड़ी के नए तरीके कैसे उभर रहे हैं। नए साल के जश्न के दौरान अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के फर्जीवाड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
    घटना के बाद क्रूज प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट और टिकटिंग प्रक्रिया की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञों की मदद ली है। वहीं, पुलिस ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए जांच तेज कर दी है।

    डिजिटल सुरक्षा पर सवाल,

    इस घटना ने डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर ऐसे प्लेटफॉर्म, जो डिजिटल माध्यम से सेवाएं प्रदान करते हैं, उन्हें अब अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

    सख्त कार्रवाई की मांग,

    इस फर्जीवाड़े से न केवल क्रूज प्रबंधन को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि डिजिटल सुरक्षा की अनदेखी के गंभीर परिणाम भी सामने आए हैं। प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और ठोस कदम उठाने की मांग की है।

    “यह घटना केवल एक चेतावनी है कि तकनीक के साथ चलने की होड़ में सुरक्षा की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

     

  • अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया

    अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया

    आज सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया जिसमें जिला अल्पसंख्य के अधिकारी मौजूद रहे और अंजुमन इस्लामिया के गेट पे और नोटिस बोर्ड पे नोटिस चस्पा किया और अंजुमन के किराएदारों को नोटिस भी जारी किया जिसमें किराएदारों ये निर्देशित किया गया कि अब वो अपना कराया नवनियुक्त कमेटी के सदस्य को दे और उनसे अध्यक्ष और सेक्रेटरी द्वारा हस्ताक्षर की गई रशीद भी ले
    कमेटी के अध्यक्ष अनस चौधरी ,सेक्रेटरी नूरुल हक, मोहम्मद फारुक उपाध्यक्ष, हाफिज बदरुद्दीन सदस्य और अन्य सदस्य मौके पे मौजूद रहे।

     

  • भारतीय रेलवे ने तैयार की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन संरक्षण प्रणाली, एमएमएमयूटी के साथ समझौता

    भारतीय रेलवे ने तैयार की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन संरक्षण प्रणाली, एमएमएमयूटी के साथ समझौता

    गोरखपुर। भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूरसंचार संस्थान (इरिसेट) ने स्वदेशी स्वचालित ट्रेन संरक्षण प्रणाली ‘कवच’ को विकसित किया है। इस प्रणाली को रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

    इरिसेट और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीच शैक्षणिक-उद्योग सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस करार के अंतर्गत, अब एमएमएमयूटी के छात्र भी रेलवे की कवच प्रणाली को पढ़ सकेंगे और इससे जुड़े प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

    कवच प्रणाली ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे रेलवे सुरक्षा में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है। इस पहल से शैक्षणिक और तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। इस सहयोग से रेलवे में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में भारतीय रेलवे को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

     

  • 15 साल बाद पाकिस्तानी नागरिक मसरूफ की रिहाई संभव, 27 फरवरी को होगी वतन वापसी

    15 साल बाद पाकिस्तानी नागरिक मसरूफ की रिहाई संभव, 27 फरवरी को होगी वतन वापसी

    गोरखपुर जिला जेल में 15 साल से बंद पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद मसरूफ उर्फ मंसूर अहमद उर्फ गुड्डू (56) की रिहाई 27 फरवरी को हो सकती है। गृह मंत्रालय से रिहाई का पत्र जारी हो चुका है, और अटारी बॉर्डर से उसे पाकिस्तान भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दिन गुजरात और राजस्थान की जेलों में बंद पाकिस्तानी बंदियों को भी रिहा किया जाएगा।

    एनओसी जारी, रिमाइंडर भेजता रहा जेल प्रशासन,

    सजा पूरी कर चुके मसरूफ के लिए विदेश मंत्रालय ने पहले ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी कर दिया था। इसके बाद गोरखपुर जिला जेल प्रशासन हर माह मुख्यालय को रिमाइंडर भेज रहा था। अब बहराइच एलआईयू जल्द ही मसरूफ को गोरखपुर से दिल्ली लेकर जाएगी, जहां से उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा।

    जासूसी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार,
    साल 2008 में मसरूफ को बहराइच के रुपईडीहा के पास नेपाल सीमा से घुसने पर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर उसे जासूसी सहित अन्य मामलों में दोषमुक्त कर दिया है।

    अन्य बंदियों की रिहाई भी तय,
    गुजरात और राजस्थान की जेलों में बंद पाकिस्तानी बंदियों को भी इसी दिन रिहा किया जाएगा। इस प्रक्रिया से भारत-पाक संबंधों में नरमी की उम्मीद जताई जा रही है।